अलीगढ़ में पर्यावरण हित में वृहद स्तर पर किया जा रहा है संगठन पदाधिकारियों द्वारा वृक्षारोपण !
अलीगढ़ में पर्यावरण हित में वृहद स्तर पर किया जा रहा है संगठन पदाधिकारियों द्वारा वृक्षारोपण !

अलीगढ़ में पर्यावरण हित में वृहद स्तर पर किया जा रहा है संगठन पदाधिकारियों द्वारा वृक्षारोपण !

0 minutes, 33 seconds Read

उत्तर प्रदेश : SVT अलीगढ़

13 जून 2026 : “राष्ट्रीय सूचनाधिकार, मानवाधिकार एवं पर्यावरण सरंक्षण संगठन” के आजीवन सदस्य डॉ. सुनील राजपूत ने पर्यावरण चेतना, जागरूकता हेतु उठाया कदम, अलीगढ़ में व्यापक स्तर पर कर रहे है वृक्षारोपण । संगठन के आजीवन सदस्य डॉ. सुनील राजपूत ने बताया कि संगठन के बैनर तले अलीगढ़ जिला क्षेत्र में देवीय एवं औषधीय पौधों का रोपण किया जा रहा है, जिसका उद्देश्य लोगों को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक करना है, पूरे अलीगढ़ जनपद में विभिन्न स्थानों पर पौधे लगाए जा रहे हैं । डॉ. सुनील राजपूत आजीवन सदस्य ने प्रकृति संरक्षण का संदेश देते हुए कहा कि प्रकृति से छेड़छाड़ मानव जीवन के लिए घातक हो सकती है, इसलिए प्रत्येक व्यक्ति को पौधरोपण में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करनी चाहिए । डॉ. सुनील राजपूत ने इस अवसर पर सन्देश दिया कि दुनियाभर में बढ़ते ग्लोबल वार्मिंग के खतरे को कम करने के लिए सतत प्रयास करने होंगे तथा बड़े पैमाने पर वृक्षारोपण करना होगा, वृक्षारोपण ही नहीं, वृक्षरक्षण भी अब समय की मांग है, मानव जीवन पेड़ों पर ही निर्भर है क्योंकि इन्हीं से हमें ऑक्सीजन मिलती है, वायुमंडल में मौजूद ऑक्सीजन को प्राणवायु माना जाता है और पर्यावरण विशेषज्ञों के मुताबिक हमें अपने आस-पास वृक्ष अवश्य लगाने चाहिए नहीं तो हमारी आने वाली पीढ़ी को भविष्य में शुद्ध हवा के सिलेंडर खरीदने पर विवश पड़ेगा । डॉ. सुनील राजपूत ने बताया कि संगठन द्वारा गरीब और जरूरतमंद लोगों को निःशुल्क स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान की जा रही हैं, विशेषकर आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग को, इसके लिए संगठन स्वास्थ्य शिविर लगाकर मुफ्त जांच, परामर्श और दवाइयों का वितरण कर रहा है वर्तमान में संगठन विगत कई वर्षो से अपने समाजिक दायित्व निभाते हुए मानवाधिकार, सूचनाधिकार, पर्यावरण, उपभोक्ता हित, राजनैतिक क्षेत्र, शिपिंग, समाचार, मीडिया-न्यूज़ पेपर, भूमि-भवन कंस्ट्रक्शन, आर्थिक-ऋण, स्व-रोजगार, अन्न-जल, दहेज रहित सामूहिक विवाह तथा शिक्षा के क्षेत्र में व्यापक स्तर पर कार्य कर रहा है । संगठन काफी समय से आमजन के स्वास्थ रक्षा हेतु ग्रामीण क्षेत्र में क्लिनिक संचालित कर रहा है तथा समय समय पर चिकित्सा शिविर लगा कर बीमार, निर्धन, असहाय व्यक्तियों के लिए चिकित्सा सुविधा की व्यवस्था करता है, इसमें संगठन की तरफ से सभी तरह की दवाई, पैथोलॉजी टेस्ट, चश्मा, आपरेशन इत्यादि नि:शुल्क है । अब संगठन स्वास्थ्य सेवाओं में एक कदम और आगे रख रहा है तथा हॉस्पिटल की स्थापना कर रहा है जिसका नाम Astha Multi-Speciality Hospital हैं । आयोजित पत्रकार वार्ता में संगठन के आजीवन सदस्य डॉ. अनिल माहेश्वरी, आजीवन सदस्य डॉ. शिव कुमार शर्मा, आजीवन सदस्य श्रीमती ममता माहेश्वरी भी उपस्थित थी, कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने संगठन के इन कार्यों की सराहना की और इसे समाज सेवा तथा पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक प्रेरणादायक पहल बताया ।

*महत्वपूर्ण सूचना* 📢

*”स्वर विद्रोह टाइम्स”* का व्हाट्सएप पर अधिकृत चैनल उपलब्ध है, चैनल से जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक कर फॉलो करे –

https://whatsapp.com/channel/0029Va9Ll505q08WpNIJyB2G

*”भारत संरक्षण पार्टी (PIP)”* के WhatsApp ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक करे –*

https://chat.whatsapp.com/D7G2VrWYHin3abyqi0NsUM

*“स्वर विद्रोह टाइम्स”*

भारत का सबसे तेज उभरता हुआ न्यूज़ नेटवर्क देश के सभी राज्यों, जिला, नगर एवं ब्लॉक में रिपोर्टर की नियुक्ति कर रहा है ।

~ विज्ञापनों में 100% तक कमीशन / रिफण्ड ! 💰 ~ Super Fast Updation ⌛ ~ अधिकतम 7 कार्यदिवस में प्राप्त करे अपनी रिपोर्टर किट 🎤🗓️

इच्छुक व्यक्ति अतिशीघ्र संपर्क करें 👨🏻‍💻🧑🏻‍💻👩🏻‍💻

☎️ Phone : 0594-7350540 & 0594-7355059 📞 WLL Phone : +91 94129 17922 💼 Official Whatsapp : +91 96394 97030 📧 Official Email : info@swarvidrohtimes.in 📩 Alternate Email : swarvidrohtimes@gmail.com

*स्वर विद्रोह टाइम्स की न्यूज़ देखने के लिए लिंक पर क्लिक करे -*

*News Portal* : https://swarvidrohtimes.in/ & https://swarvidrohtimes.com/ 

*YouTube Channel* : https://youtube.com/channel/UC7gEfUA_lFFjHR6jmpvHQGA

*Koo* : https://www.kooapp.com/profile/swarvidrohtimes

*Facebook Profile* : https://www.facebook.com/profile.php?id=100076756535892

*Facebook Page* : https://www.facebook.com/swarvidrohtimes/

*Kutumb App* : https://kutumb.app/swar-vidroh-times

*Twitter* : https://twitter.com/SwarTimes

*Instagram* : https://www.instagram.com/swarvidroh/

 

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *