विश्व रक्तदाता दिवस पर सनातन प्रतिभा फाउंडेशन के सनातनी योद्धाओं ने किया 7 यूनिट रक्तदान, संस्थापक अभिषेक सक्सैना सनातनी ने पूरा किया 57वाँ रक्तदान !
विश्व रक्तदाता दिवस पर सनातन प्रतिभा फाउंडेशन के सनातनी योद्धाओं ने किया 7 यूनिट रक्तदान, संस्थापक अभिषेक सक्सैना सनातनी ने पूरा किया 57वाँ रक्तदान !

विश्व रक्तदाता दिवस पर सनातन प्रतिभा फाउंडेशन के सनातनी योद्धाओं ने किया 7 यूनिट रक्तदान, संस्थापक अभिषेक सक्सैना सनातनी ने पूरा किया 57वाँ रक्तदान !

0 minutes, 32 seconds Read

उत्तर प्रदेश : SVT अलीगढ़

15 जून 2026 : विश्व रक्तदाता दिवस के अवसर पर मलखान सिंह जिला चिकित्सालय, अलीगढ़ में आयोजित स्वैच्छिक रक्तदान शिविर में समाजसेवी संस्था सनातन प्रतिभा फाउंडेशन (मेरी संस्कृति, मेरी पहचान) के सनातनी योद्धाओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए मानवता की सेवा का प्रेरणादायी उदाहरण प्रस्तुत किया । शिविर में संस्था के सनातनी योद्धाओं द्वारा कुल 7 यूनिट रक्तदान किया गया । विशेष उल्लेखनीय तथ्य यह रहा कि संस्था के संस्थापक अभिषेक सक्सैना सनातनी वर्ष 2011 से नियमित रूप से रक्तदान कर रहे हैं । मानव सेवा के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को आगे बढ़ाते हुए उन्होंने विश्व रक्तदाता दिवस के अवसर पर आयोजित इस शिविर में अपना 57वाँ रक्तदान किया । यह उपलब्धि न केवल संस्था के लिए गौरव का विषय है, बल्कि समाज में सेवा, समर्पण और मानवता के मूल्यों को भी सशक्त करती है । उनका यह प्रेरणादायी योगदान युवाओं एवं समाज के अन्य लोगों को स्वैच्छिक रक्तदान के लिए प्रेरित करता है । शिविर में उपस्थित चिकित्सकों एवं स्वास्थ्यकर्मियों ने सभी रक्तदाताओं के योगदान की सराहना करते हुए इसे समाज के लिए अनुकरणीय पहल बताया । इस अवसर पर संस्था के पदाधिकारियों ने कहा कि रक्तदान एक ऐसा महादान है जो किसी जरूरतमंद व्यक्ति को नया जीवन प्रदान कर सकता है । स्वस्थ व्यक्तियों को समय-समय पर स्वैच्छिक रक्तदान कर समाज एवं राष्ट्र के प्रति अपने दायित्व का निर्वहन करना चाहिए । विश्व रक्तदाता दिवस प्रतिवर्ष 14 जून को मनाया जाता है । यह दिवस नोबेल पुरस्कार विजेता वैज्ञानिक कार्ल लैंडस्टीनर की जयंती के उपलक्ष्य में मनाया जाता है, जिन्होंने ABO रक्त समूह प्रणाली की खोज की थी । इस दिवस का उद्देश्य स्वैच्छिक रक्तदाताओं के प्रति सम्मान व्यक्त करना तथा सुरक्षित रक्त की आवश्यकता के प्रति जनजागरूकता बढ़ाना है । संस्था ने युवाओं से अधिक से अधिक संख्या में रक्तदान अभियान से जुड़ने तथा मानव सेवा के इस पुनीत कार्य में सहभागिता निभाने का आवाहन किया । संस्था का मानना है कि “रक्तदान महादान है” और प्रत्येक स्वस्थ व्यक्ति को समय-समय पर रक्तदान कर मानवता की सेवा में अपना योगदान देना चाहिए । इस मौके पर संस्था के संस्थापक अभिषेक सक्सैना सनातनी, उपाध्यक्ष साक्षी सक्सैना, उपाध्यक्ष शिखर अग्रवाल, सचिव आशु सिंघल, उप सचिव अंकित वार्ष्णेय, व्यवस्था प्रमुख अमित राठी, कोषाध्यक्ष विवेक कुमार सक्सैना, अर्चना शर्मा, सोनिया, राहुल वार्ष्णेय उपस्थित रहे ।

*महत्वपूर्ण सूचना* 📢

*”स्वर विद्रोह टाइम्स”* का व्हाट्सएप पर अधिकृत चैनल उपलब्ध है, चैनल से जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक कर फॉलो करे –

https://whatsapp.com/channel/0029Va9Ll505q08WpNIJyB2G

*”भारत संरक्षण पार्टी (PIP)”* के WhatsApp ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक करे –*

https://chat.whatsapp.com/D7G2VrWYHin3abyqi0NsUM

*“स्वर विद्रोह टाइम्स”*

भारत का सबसे तेज उभरता हुआ न्यूज़ नेटवर्क देश के सभी राज्यों, जिला, नगर एवं ब्लॉक में रिपोर्टर की नियुक्ति कर रहा है ।

~ विज्ञापनों में 100% तक कमीशन / रिफण्ड ! 💰 ~ Super Fast Updation ⌛ ~ अधिकतम 7 कार्यदिवस में प्राप्त करे अपनी रिपोर्टर किट 🎤🗓️

इच्छुक व्यक्ति अतिशीघ्र संपर्क करें 👨🏻‍💻🧑🏻‍💻👩🏻‍💻

☎️ Phone : 0594-7350540 & 0594-7355059 📞 WLL Phone : +91 94129 17922 💼 Official Whatsapp : +91 96394 97030 📧 Official Email : info@swarvidrohtimes.in 📩 Alternate Email : swarvidrohtimes@gmail.com

*स्वर विद्रोह टाइम्स की न्यूज़ देखने के लिए लिंक पर क्लिक करे -*

*News Portal* : https://swarvidrohtimes.in/ & https://swarvidrohtimes.com/ 

*YouTube Channel* : https://youtube.com/channel/UC7gEfUA_lFFjHR6jmpvHQGA

*Koo* : https://www.kooapp.com/profile/swarvidrohtimes

*Facebook Profile* : https://www.facebook.com/profile.php?id=100076756535892

*Facebook Page* : https://www.facebook.com/swarvidrohtimes/

*Kutumb App* : https://kutumb.app/swar-vidroh-times

*Twitter* : https://twitter.com/SwarTimes

*Instagram* : https://www.instagram.com/swarvidroh/

 

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *