उत्तर प्रदेश : गोरखपुर (कैंम्पियरगंज)
04 अप्रैल 2026 : कैंम्पियरगंज तहसील क्षेत्र के ग्राम सभा ठाकुर नगर के साहूहाता टोला में जमीन के ड्रोन सर्वे को लेकर बड़ा विवाद सामने आया है । प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्रामीणों ने ग्राम प्रधान सत्यानंद अग्रहरि पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि उन्होंने ड्रोन सर्वे के दौरान फर्जी तरीके से अपने नाम, पत्नी और पिता के नाम पर अवैध रूप से जमीन दर्ज करवा ली है ।ग्रामीणों के अनुसार, ग्राम प्रधान ने अपनी पत्नी मोनिका अग्रहरि (शिक्षामित्र) तथा अपने पिता भुनेश्वर अग्रहरि के नाम सहित स्वयं के नाम पर करीब पांच बीघा जमीन दर्ज करवाई है । इस कथित अनियमितता की जानकारी सामने आने के बाद गांव में भारी आक्रोश का माहौल है ।स्थानीय लोगों का यह भी कहना है कि इसी तरह की धांधली अन्य ग्राम सभाओं, विशेषकर लोहरपुरवा में भी किए जाने की आशंका है । मामले को लेकर साहू टोला के निवासियों में रोष बढ़ता जा रहा है और किसी भी समय स्थिति बिगड़ सकती है ।ग्रामीणों ने जिला प्रशासन से मांग की है कि पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराई जाए और यदि आरोप सही पाए जाते हैं तो संबंधित जमीन को तत्काल निरस्त करते हुए ग्राम प्रधान के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर कड़ी कार्यवाही की जाए ।वहीं, चेतावनी दी गई है कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो भारतीय किसान यूनियन, गोरखपुर के जिला अध्यक्ष आशीष कुमार अग्रहरी के नेतृत्व में अनिश्चितकालीन धरना-प्रदर्शन किया जाएगा ।स्टेट न्यूज़ हैड उत्तर प्रदेश कृष्ण कुमार गुप्ता की रिपोर्ट

*महत्वपूर्ण सूचना* 📢
*”स्वर विद्रोह टाइम्स”* का व्हाट्सएप पर अधिकृत चैनल उपलब्ध है, चैनल से जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक कर फॉलो करे –
https://whatsapp.com/channel/0029Va9Ll505q08WpNIJyB2G
*”भारत संरक्षण पार्टी (PIP)”* के WhatsApp ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक करे –*
https://chat.whatsapp.com/D7G2VrWYHin3abyqi0NsUM

*“स्वर विद्रोह टाइम्स”*
भारत का सबसे तेज उभरता हुआ न्यूज़ नेटवर्क देश के सभी राज्यों, जिला, नगर एवं ब्लॉक में रिपोर्टर की नियुक्ति कर रहा है ।
~ विज्ञापनों में 100% तक कमीशन / रिफण्ड ! 💰 ~ Super Fast Updation ⌛ ~ अधिकतम 7 कार्यदिवस में प्राप्त करे अपनी रिपोर्टर किट 🎤🗓️
इच्छुक व्यक्ति अतिशीघ्र संपर्क करें 👨🏻💻🧑🏻💻👩🏻💻
☎️ Phone : 0594-7350540 & 0594-7355059 📞 WLL Phone : +91 94129 17922 💼 Official Whatsapp : +91 96394 97030 📧 Official Email : info@swarvidrohtimes.in 📩 Alternate Email : swarvidrohtimes@gmail.com
*स्वर विद्रोह टाइम्स की न्यूज़ देखने के लिए लिंक पर क्लिक करे -*
*News Portal* : https://swarvidrohtimes.in/ & https://swarvidrohtimes.com/
*YouTube Channel* : https://youtube.com/channel/UC7gEfUA_lFFjHR6jmpvHQGA
*Koo* : https://www.kooapp.com/profile/swarvidrohtimes
*Facebook Profile* : https://www.facebook.com/profile.php?id=100076756535892
*Facebook Page* : https://www.facebook.com/swarvidrohtimes/
*Kutumb App* : https://kutumb.app/swar-vidroh-times
*Twitter* : https://twitter.com/SwarTimes
*Instagram* : https://www.instagram.com/swarvidroh/



