सेमरहवां में रोहिन नदी पर पुल निर्माण को 26 करोड़ 82 लाख की स्वीकृति, क्षेत्रवासियों में खुशी, विधायक ऋषि त्रिपाठी ने दी जानकारी !
सेमरहवां में रोहिन नदी पर पुल निर्माण को 26 करोड़ 82 लाख की स्वीकृति, क्षेत्रवासियों में खुशी, विधायक ऋषि त्रिपाठी ने दी जानकारी !

सेमरहवां में रोहिन नदी पर पुल निर्माण को 26 करोड़ 82 लाख की स्वीकृति, क्षेत्रवासियों में खुशी, विधायक ऋषि त्रिपाठी ने दी जानकारी !

0 minutes, 30 seconds Read

उत्तर प्रदेश : महाराजगंज (लक्ष्मीपुर)

04 अप्रैल 2026 : लक्ष्मीपुर ब्लॉक के ग्राम सेमरहवां और आसपास के दर्जनों गांवों के लिए बड़ी राहत की खबर सामने आई है । सेमरहवां घाट पर रोहिन नदी पर लंबे समय से प्रस्तावित पुल निर्माण को शासन स्तर से 26 करोड़ 82 लाख रुपये की स्वीकृति मिल गई है । इसकी जानकारी नौतनवा विधायक ऋषि त्रिपाठी ने दी।बताया जा रहा है कि तीन ओर घने जंगलों से घिरे इस क्षेत्र में पुल के अभाव में ग्रामीणों को वर्षों से भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था । बरसात के मौसम में रोहिन नदी उफान पर होने से सेमरहवां समेत आसपास के कई गांवों का संपर्क पूरी तरह कट जाता था । इससे लोगों को आवागमन, शिक्षा, स्वास्थ्य सेवाओं और दैनिक जरूरतों के लिए लंबा चक्कर लगाना पड़ता था । ग्रामीणों ने लोकसभा चुनाव के दौरान “पुल नहीं तो वोट नहीं” का नारा देते हुए मतदान बहिष्कार का ऐलान किया था, जो क्षेत्र में चर्चा का विषय बना । इसके बाद नौतनवा विधायक ऋषि त्रिपाठी ने गांव पहुंचकर लोगों को आश्वासन दिया था कि पुल निर्माण उनकी प्राथमिकता है और समस्या का समाधान कराया जाएगा । आश्वासन के बाद ग्रामीणों ने मतदान में हिस्सा लिया ।विधायक ऋषि त्रिपाठी ने बताया कि उन्होंने इस मुद्दे को लगातार शासन स्तर पर उठाया । मुख्यमंत्री से मुलाकात कर लिखित अनुरोध किया गया तथा मामले को सदन में भी रखा गया। अब सेमरहवां घाट पर पुल निर्माण की स्वीकृति मिल गई है, जिससे क्षेत्र के लोगों को बड़ी राहत मिलेगी । उन्होंने मुख्यमंत्री के प्रति आभार जताते हुए कहा कि पुल बनने से सेमरहवां सहित आसपास के गांवों का आवागमन सुगम होगा और क्षेत्र के विकास को गति मिलेगी । पुल स्वीकृति की खबर मिलते ही ग्रामीणों में खुशी की लहर है और लोग इसे वर्षों पुरानी मांग पूरी होने के रूप में देख रहे हैं ।

स्टेट न्यूज़ हैड उत्तर प्रदेश कृष्ण कुमार गुप्ता की रिपोर्ट

*महत्वपूर्ण सूचना* 📢

*”स्वर विद्रोह टाइम्स”* का व्हाट्सएप पर अधिकृत चैनल उपलब्ध है, चैनल से जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक कर फॉलो करे –

https://whatsapp.com/channel/0029Va9Ll505q08WpNIJyB2G

*”भारत संरक्षण पार्टी (PIP)”* के WhatsApp ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक करे –*

https://chat.whatsapp.com/D7G2VrWYHin3abyqi0NsUM

*“स्वर विद्रोह टाइम्स”*

भारत का सबसे तेज उभरता हुआ न्यूज़ नेटवर्क देश के सभी राज्यों, जिला, नगर एवं ब्लॉक में रिपोर्टर की नियुक्ति कर रहा है ।

~ विज्ञापनों में 100% तक कमीशन / रिफण्ड ! 💰 ~ Super Fast Updation ⌛ ~ अधिकतम 7 कार्यदिवस में प्राप्त करे अपनी रिपोर्टर किट 🎤🗓️

इच्छुक व्यक्ति अतिशीघ्र संपर्क करें 👨🏻‍💻🧑🏻‍💻👩🏻‍💻

☎️ Phone : 0594-7350540 & 0594-7355059 📞 WLL Phone : +91 94129 17922 💼 Official Whatsapp : +91 96394 97030 📧 Official Email : info@swarvidrohtimes.in 📩 Alternate Email : swarvidrohtimes@gmail.com

*स्वर विद्रोह टाइम्स की न्यूज़ देखने के लिए लिंक पर क्लिक करे -*

*News Portal* : https://swarvidrohtimes.in/ & https://swarvidrohtimes.com/ 

*YouTube Channel* : https://youtube.com/channel/UC7gEfUA_lFFjHR6jmpvHQGA

*Koo* : https://www.kooapp.com/profile/swarvidrohtimes

*Facebook Profile* : https://www.facebook.com/profile.php?id=100076756535892

*Facebook Page* : https://www.facebook.com/swarvidrohtimes/

*Kutumb App* : https://kutumb.app/swar-vidroh-times

*Twitter* : https://twitter.com/SwarTimes

*Instagram* : https://www.instagram.com/swarvidroh/

 

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *