उत्तर प्रदेश : महाराजगंज (नौतनवां)
07 अप्रैल 2026 : सोनौली नगर पंचायत के पूर्व प्रत्याशी बैजू यादव ने सोनौली स्थित गैस एजेंसी पर कालाबाजारी एवं अनियमितताओं का आरोप लगाते हुए नौतनवा तहसील पहुंचकर एसडीएम को ज्ञापन सौंपा । इस दौरान उनके साथ बड़ी संख्या में समर्थक एवं स्थानीय नागरिक मौजूद रहे । ज्ञापन में उपभोक्ताओं की गंभीर समस्याओं को उजागर करते हुए बताया गया कि गैस बुकिंग (DAC नंबर) निकलने के बाद 35 से 40 दिन बीत जाने के बावजूद सिलेंडर की डिलीवरी नहीं की जा रही है । वहीं उपभोक्ताओं के मोबाइल पर सिलेंडर डिलीवर होने का मैसेज भेज दिया जाता है, जबकि वास्तविकता में उन्हें सिलेंडर प्राप्त नहीं होता । जब उपभोक्ता एजेंसी पर पहुंचकर इस संबंध में जानकारी लेते हैं तो उन्हें स्पष्ट जवाब नहीं दिया जाता। इस स्थिति को लेकर उपभोक्ताओं में भारी रोष व्याप्त है । बैजू यादव ने प्रशासन से मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की मांग की है, ताकि उपभोक्ताओं को समय पर और पारदर्शी तरीके से गैस आपूर्ति सुनिश्चित की जा सके । इस मौके पर उत्तर प्रदेश प्रतिनिधिमंडल के नगर अध्यक्ष अजय कुमार सिंह उर्फ बबलू सिंह, समाजवादी पार्टी नौतनवा विधानसभा के नेता बिक्रम यादव, सिद्धार्थनगर वार्ड संख्या 8 के सभासद राधेश्याम यादव, जानकी नगर वार्ड संख्या 10 के सभासद राजकुमार नायक (राजू पटवा), पशुपति वर्मा, शैलेश कुमार, प्रदीप कुमार राव, नीरज गुप्ता, गंगा प्रजापति सहित नगर के वरिष्ठ व्यापारी एवं बड़ी संख्या में पीड़ित महिलाएं उपस्थित रहीं । प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी कि यदि जल्द ही समस्या का समाधान नहीं किया गया तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा ।
ब्लॉक ब्यूरो चीफ लक्ष्मीपुर महेन्द्र की रिपोर्ट

*महत्वपूर्ण सूचना* 📢
*”स्वर विद्रोह टाइम्स”* का व्हाट्सएप पर अधिकृत चैनल उपलब्ध है, चैनल से जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक कर फॉलो करे –
https://whatsapp.com/channel/0029Va9Ll505q08WpNIJyB2G
*”भारत संरक्षण पार्टी (PIP)”* के WhatsApp ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक करे –*
https://chat.whatsapp.com/D7G2VrWYHin3abyqi0NsUM

*“स्वर विद्रोह टाइम्स”*
भारत का सबसे तेज उभरता हुआ न्यूज़ नेटवर्क देश के सभी राज्यों, जिला, नगर एवं ब्लॉक में रिपोर्टर की नियुक्ति कर रहा है ।
~ विज्ञापनों में 100% तक कमीशन / रिफण्ड ! 💰 ~ Super Fast Updation ⌛ ~ अधिकतम 7 कार्यदिवस में प्राप्त करे अपनी रिपोर्टर किट 🎤🗓️
इच्छुक व्यक्ति अतिशीघ्र संपर्क करें 👨🏻💻🧑🏻💻👩🏻💻
☎️ Phone : 0594-7350540 & 0594-7355059 📞 WLL Phone : +91 94129 17922 💼 Official Whatsapp : +91 96394 97030 📧 Official Email : info@swarvidrohtimes.in 📩 Alternate Email : swarvidrohtimes@gmail.com
*स्वर विद्रोह टाइम्स की न्यूज़ देखने के लिए लिंक पर क्लिक करे -*
*News Portal* : https://swarvidrohtimes.in/ & https://swarvidrohtimes.com/
*YouTube Channel* : https://youtube.com/channel/UC7gEfUA_lFFjHR6jmpvHQGA
*Koo* : https://www.kooapp.com/profile/swarvidrohtimes
*Facebook Profile* : https://www.facebook.com/profile.php?id=100076756535892
*Facebook Page* : https://www.facebook.com/swarvidrohtimes/
*Kutumb App* : https://kutumb.app/swar-vidroh-times
*Twitter* : https://twitter.com/SwarTimes
*Instagram* : https://www.instagram.com/swarvidroh/



