उत्तर प्रदेश : SVT अलीगढ़
09 मार्च 2026 : सूचनाधिकार कार्यकर्ता डॉ. सुनील राजपूत ने उत्तर प्रदेश शासन को पत्र भेज आजमगढ़ में RTI एक्टिविस्ट डाटाबेस रजिस्टर बनाए जाने की मांग की, उन्होंने कहा जब तक आजमगढ़ में डाटाबेस रजिस्टर नहीं बनाया जाएगा तब तक भेजे जाते रहेंगे विरोध पत्र कि जाएगी कार्यवाही की मांग । सूचनाधिकार कार्यकर्ता डॉ. सुनील राजपूत जो कि “राष्ट्रीय सूचनाधिकार, मानवाधिकार एवं पर्यावरण संरक्षण संगठन” के अलीगढ़ मण्डल संयुक्त सचिव – चिकित्सा प्रकोष्ठ भी है ने संगठन के होली मिलन कार्यक्रम में आजमगढ़ प्रकरण पर अपने विचार उपस्थित जनसमूह के सामने व्यक्त किए । डॉ. सुनील राजपूत ने कार्यक्रम में उपस्थित गणमान्य व्यक्तियों एवं सूचनाधिकार कार्यकर्ताओं से कहा कि आजमगढ़ जिले में उच्च आदेश के बाद भी RTI एक्टिविस्ट डाटाबेस रजिस्टर अरविन्द कुमार राय, निरीक्षक (प्रज्ञान), स्थानीय अभिसूचना इकाई, आजमगढ़ द्वारा नहीं बनाया गया है तथा जानबूझकर ADGP सुरक्षा लखनऊ के आदेश का निरादर किया जा रहा है, जबकि “राष्ट्रीय सूचनाधिकार, मानवाधिकार एवं पर्यावरण संरक्षण संगठन” इस सम्बन्ध में काफी समय से अपने पत्र जिला प्रशासन आजमगढ़ को भेज रहा था, परन्तु RTI एक्टिविस्ट डाटाबेस रजिस्टर आजमगढ़ में नहीं बनाए जाने से देशभर के RTI एक्टिविस्टों को रोष से भर दिया है तथा सभी राज्यों के RTI एक्टिविस्ट लामबन्द होकर लगातार कार्यवाही की मांग करते हुए अपने अपने पत्र और ई-मेल सरकार को प्रेषित कर रहे है । कार्यक्रम के अंत में डॉ. सुनील राजपूत ने RTI एक्टिविस्ट जिंदाबाद का नारा बुलन्द कर, संगठन के उच्च निर्देश पर अलीगढ़ से आजमगढ़ चलो का आवाहन कर शांतिपूर्वक चल रहे इस पत्र लेखन आंदोलन को गति प्रदान की, अलीगढ़ के सभी सूचनाधिकार कार्यकर्ताओं ने इस प्रकरण में एकजुटता का प्रदर्शन किया तथा डाटाबेस रजिस्टर बनाए जाने तक पत्र भेजे जाने की बात कही । डॉ. गगन शर्मा मण्डल अध्यक्ष ने कहा कि उच्चाधिकारियों के आदेश का पालन न करके अरविन्द कुमार राय, निरीक्षक (प्रज्ञान), स्थानीय अभिसूचना इकाई, आजमगढ़ केवल अपनी मनमर्जी, हठधर्मिता का परिचय दे रहे है जो एक लोक सेवक को शोभा नहीं देता । डॉ. गगन शर्मा मण्डल अध्यक्ष ने बताया कि संगठन के आजीवन एवं संस्थापक सदस्य अमन माथुर RTI एक्टिविस्टों का नेतृत्व कर रहे है बहुत जल्द आजमगढ़ चलो की तारीख सार्वजनिक की जाएगी ।सिटी क्राइम ब्यूरो चीफ अलीगढ़ मुकेश कुमार शर्मा की रिपोर्ट

*महत्वपूर्ण सूचना* 📢
*”स्वर विद्रोह टाइम्स”* का व्हाट्सएप पर अधिकृत चैनल उपलब्ध है, चैनल से जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक कर फॉलो करे –
https://whatsapp.com/channel/0029Va9Ll505q08WpNIJyB2G
*”भारत संरक्षण पार्टी (PIP)”* के WhatsApp ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक करे –*
https://chat.whatsapp.com/D7G2VrWYHin3abyqi0NsUM

*“स्वर विद्रोह टाइम्स”*
भारत का सबसे तेज उभरता हुआ न्यूज़ नेटवर्क देश के सभी राज्यों, जिला, नगर एवं ब्लॉक में रिपोर्टर की नियुक्ति कर रहा है ।
~ विज्ञापनों में 100% तक कमीशन / रिफण्ड ! 💰 ~ Super Fast Updation ⌛ ~ अधिकतम 7 कार्यदिवस में प्राप्त करे अपनी रिपोर्टर किट 🎤🗓️
इच्छुक व्यक्ति अतिशीघ्र संपर्क करें 👨🏻💻🧑🏻💻👩🏻💻
☎️ Phone : 0594-7350540 & 0594-7355059 📞 WLL Phone : +91 94129 17922 💼 Official Whatsapp : +91 96394 97030 📧 Official Email : info@swarvidrohtimes.in 📩 Alternate Email : swarvidrohtimes@gmail.com
*स्वर विद्रोह टाइम्स की न्यूज़ देखने के लिए लिंक पर क्लिक करे -*
*News Portal* : https://swarvidrohtimes.in/ & https://swarvidrohtimes.com/
*YouTube Channel* : https://youtube.com/channel/UC7gEfUA_lFFjHR6jmpvHQGA
*Koo* : https://www.kooapp.com/profile/swarvidrohtimes
*Facebook Profile* : https://www.facebook.com/profile.php?id=100076756535892
*Facebook Page* : https://www.facebook.com/swarvidrohtimes/
*Kutumb App* : https://kutumb.app/swar-vidroh-times
*Twitter* : https://twitter.com/SwarTimes
*Instagram* : https://www.instagram.com/swarvidroh/



