सुरक्षा केवल नियमों का पालन भर नहीं, बल्कि कार्य संस्कृति का अभिन्न हिस्सा है – आर पी सिंह
उत्तर प्रदेश : सोनभद्र (अनपरा)
05 मार्च 2026 : हिंडालको इंडस्ट्रीज लिमिटेड रेनुसागर सुरक्षा विभाग के तत्वावधान में सेंट्रल लाईब्रेरी प्रांगण में “सुरक्षा बढ़ाने के लिए लोगों को शामिल करना, शिक्षित करना और सशक्त बनाना” थींम पर 55वें राष्ट्रीय सुरक्षा माह अभियान का शुभारंभ मुख्य अतिथि हिंडालको रेनुसागर के यूनिट हेड आर पी सिंह, विशिष्ठ अतिथि संचालन हेड मनीष जैन, अनुरक्षण हेड जगदीश पात्रा, एचआर हेड आशीष पांडेय एवं सेफ्टी हेड अरविंद सिंह ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया । तत्पश्चात श्री विश्वकर्मा भगवान जी की विधि विधान पूर्वक पूजा अर्चना कर सुरक्षा ध्वज को यूनिट हेड द्वारा फहरा गया ।
कार्यक्रम को आगे बढ़ाते हुये यूनिट प्रमुख, विभागाध्यक्षों, अधिकारियों, कर्मचारियों एवं संविदाकर्मियों ने सामूहिक रूप से सुरक्षा शपथ ली और यह संकल्प दोहराया कि प्रत्येक कार्य सुरक्षित ढंग से, निर्धारित मानकों एवं प्रक्रियाओं के अनुरूप किया जाएगा । सुरक्षा सपथ दिलाई गई । ताकि कार्यस्थल पर शून्य दुर्घटना लक्ष्य को साकार करना रहा ।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि हिन्डाल्को रेनुसागर के यूनिट हेड आर पी सिंह ने अपने संबोधन में अधिकारियों ने कहा कि सुरक्षा केवल नियमों का पालन भर नहीं, बल्कि कार्य संस्कृति का अभिन्न हिस्सा है । उन्होंने सभी कर्मचारियों से अपील की कि वे ‘सेफ्टी फर्स्ट’ के सिद्धांत को आत्मसात करते हुए किसी भी प्रकार की असुरक्षित गतिविधि की तुरंत सूचना दें । इसी क्रम हेड एच आर आशीष पांडेय, संचालन हेड मनीष जैन एवं अनुरक्षण हेड जगदीश पात्रा सुरक्षा संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियां साझा कर कर्मचारियों को जागरूक किया ।
इसके पूर्व सेफ्टी हेड अरविंद सिंह ने आये हुये हुये अतिथियों का स्वागत करते हुये माह भर चलने वाले कार्यक्रम पर प्रकाश डालते हुये कहा कि राष्ट्रीय सुरक्षा माह के अंतर्गत पूरे माह विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा, जिनमें सुरक्षा संगोष्ठी, प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता, मॉक ड्रिल, पोस्टर एवं स्लोगन प्रतियोगिता तथा जागरूकता रैली शामिल हैं । इन आयोजनों के माध्यम से कर्मचारियों एवं उनके परिवारों को भी सुरक्षा मानकों की जानकारी दी जाएगी ।
कार्यक्रम के अंत में कार्यक्रम का सफल संचालन कर रहे अभिनीत सिंह ने सुरक्षा विभाग की ओर से सभी को सुरक्षा नियमों के प्रति सजग रहने एवं सुरक्षित कार्य वातावरण बनाए रखने का आवाहन किया गया । इस अवसर पर विभु पात्रा, संजय श्रीमाली, मृदुल भारद्वाज, ब्रजेश कुमार बर्मा, लेफ्टिनेंट कर्नल सुरेश नारायनन, मनीष सिंह सहित मान्यता प्राप्त श्रम संगठन के पदाधिकारी सहित भारी संख्या में विभागाध्यक्ष, इंजीनियर, कर्मचारी एवं संविदाकर्मी मौजूद रहे।कार्यक्रम के समापन के पश्चात सुरक्षा रथ को मुख्य अतिथि विशिष्ठ ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया । कार्यक्रम को सफल बनाने में शैलेश श्रीवास्तव, विजय वाजपेयी, का सराहनीय सहयोग रहा है ।
स्टेट न्यूज़ को-ऑर्डिनेटर उत्तर प्रदेश अश्विनी कुमार ठाकुर की रिपोर्ट

*महत्वपूर्ण सूचना* 📢
*”स्वर विद्रोह टाइम्स”* का व्हाट्सएप पर अधिकृत चैनल उपलब्ध है, चैनल से जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक कर फॉलो करे –
https://whatsapp.com/channel/0029Va9Ll505q08WpNIJyB2G
*”भारत संरक्षण पार्टी (PIP)”* के WhatsApp ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक करे –*
https://chat.whatsapp.com/D7G2VrWYHin3abyqi0NsUM

*“स्वर विद्रोह टाइम्स”*
भारत का सबसे तेज उभरता हुआ न्यूज़ नेटवर्क देश के सभी राज्यों, जिला, नगर एवं ब्लॉक में रिपोर्टर की नियुक्ति कर रहा है ।
~ विज्ञापनों में 100% तक कमीशन / रिफण्ड ! 💰 ~ Super Fast Updation ⌛ ~ अधिकतम 7 कार्यदिवस में प्राप्त करे अपनी रिपोर्टर किट 🎤🗓️
इच्छुक व्यक्ति अतिशीघ्र संपर्क करें 👨🏻💻🧑🏻💻👩🏻💻
☎️ Phone : 0594-7350540 & 0594-7355059 📞 WLL Phone : +91 94129 17922 💼 Official Whatsapp : +91 96394 97030 📧 Official Email : info@swarvidrohtimes.in 📩 Alternate Email : swarvidrohtimes@gmail.com
*स्वर विद्रोह टाइम्स की न्यूज़ देखने के लिए लिंक पर क्लिक करे -*
*News Portal* : https://swarvidrohtimes.in/ & https://swarvidrohtimes.com/
*YouTube Channel* : https://youtube.com/channel/UC7gEfUA_lFFjHR6jmpvHQGA
*Koo* : https://www.kooapp.com/profile/swarvidrohtimes
*Facebook Profile* : https://www.facebook.com/profile.php?id=100076756535892
*Facebook Page* : https://www.facebook.com/swarvidrohtimes/
*Kutumb App* : https://kutumb.app/swar-vidroh-times
*Twitter* : https://twitter.com/SwarTimes
*Instagram* : https://www.instagram.com/swarvidroh/



