टी-20 विश्व कप के बीच रिंकू सिंह के पिता का निधन, लीवर कैंसर से थे पीडि़त !
टी-20 विश्व कप के बीच रिंकू सिंह के पिता का निधन, लीवर कैंसर से थे पीडि़त !

टी-20 विश्व कप के बीच रिंकू सिंह के पिता का निधन, लीवर कैंसर से थे पीडि़त !

उत्तर प्रदेश : SVT अलीगढ़

27 फरवरी 2026 : भारतीय क्रिकेट टीम के उभरते बल्लेबाज़ रिंकू सिंह के पिता खानचंद सिंह का निधन हो गया है, वह लंबे समय से लीवर कैंसर से जूझ रहे थे, उनकी तबीयत बिगडऩे पर ग्रेटर नोएडा स्थित यथार्थ हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था, जहां इलाज के दौरान उन्हें वेंटिलेटर सपोर्ट पर रखा गया था, परिजनों के अनुसार, पिछले कुछ दिनों से उनकी हालत लगातार नाजुक बनी हुई थी । पिता की गंभीर स्थिति की सूचना मिलते ही रिंकू सिंह तुरंत घर लौट आए थे, पारिवारिक कारणों के चलते वह 26 फरवरी को जिम्बाब्वे के खिलाफ खेले जाने वाले मैच में हिस्सा नहीं ले सके । पिता खानचंद सिंह के निधन की खबर मिलते ही परिवार में शोक की लहर दौड़ गई, अंतिम संस्कार की तैयारी परिवार द्वारा की जा रही है । स्थानीय लोगों सहित दिग्गज एवं नेताओं का भारतीय बल्लेबाज रिंकू सिंह के पिता के निधन पर सांत्वना देने, शोक संवेदना में शामिल हो रहे हैं । खेल जगत से जुड़े कई खिलाडिय़ों, प्रशंसकों और शुभचिंतकों ने रिंकू सिंह और उनके परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की है, सोशल मीडिया पर भी लोग दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना कर रहे हैं । 28 वर्षीय रिंकू सिंह उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जिले के निवासी हैं, अब पिता के निधन के बाद आगे वह टीम इंडिया का हिस्सा रहेंगे या नहीं, इस पर अभी आधिकारिक जानकारी नहीं आई है । रिंकू सिंह के पिता खानचंद्र अलीगढ़ में एक गैस एजेंसी पर सिलिंडर वितरण का काम करते थे, आर्थिक तंगी के बावजूद उन्होंने अपने बेटे रिंकू के क्रिकेटर बनने के सपने को पूरा करने में सहयोग किया । रिंकू सिंह की कामयाबी के बाद भी उन्होंने सिलिंडर वितरण का काम नहीं छोड़ा, रिंकू सिंह ने खुद शुरुआत में सिलिंडर वितरण के काम में पिता का हाथ बंटाया और गरीबी से लड़ते हुए क्रिकेट के मैदान पर अपनी जगह बनाई । रिंकू सिंह ने हाल के वर्षों में भारतीय क्रिकेट में अपनी एक खास पहचान बनाई है, अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी और मैच जिताऊ पारियों के लिए जाने जाने वाले रिंकू सिंह का क्रिकेट करियर काफी प्रेरणादायक रहा है, उनके पिता खानचंद सिंह ने हमेशा उन्हें प्रोत्साहित किया और उनके क्रिकेटिंग सपनों को पूरा करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई । क्रिकेटर रिंकू सिंह के पिता खानचंद का पार्थिव शरीर अलीगढ़ पहुंच गया है, परिजन ओजोन सिटी आवास पर विलाप कर रहे हैं और मिलने जुलने वाले और रिंकू के प्रशंसक उनके पिता के अंतिम दर्शन के लिए लगातार आ रहे हैं, अंतिम संस्कार के लिए तैयारियां पूरी हो चुकी हैं । रिंकू सिंह के पिता खानचंद के पार्थिव शरीर को अलीगढ़ के शंकर विहार स्थित रोटरी शिशु मोक्ष धाम में ले जाया गया है, यहां पर अंतिम संस्कार की तैयारी चल रही हैं । अंत्येष्टि स्थल पर अलीगढ़ के सांसद सतीश गौतम, विधायक अनिल पाराशर, एमएलसी ऋषिपाल सिंह आदि अंतिम दर्शन के लिए पहुंचे हैं ।

जिला ब्यूरो चीफ अलीगढ़ डॉ. गगन शर्मा की रिपोर्ट

*महत्वपूर्ण सूचना* 📢

*”स्वर विद्रोह टाइम्स”* का व्हाट्सएप पर अधिकृत चैनल उपलब्ध है, चैनल से जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक कर फॉलो करे –

https://whatsapp.com/channel/0029Va9Ll505q08WpNIJyB2G

*”भारत संरक्षण पार्टी (PIP)”* के WhatsApp ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक करे –*

https://chat.whatsapp.com/D7G2VrWYHin3abyqi0NsUM

*“स्वर विद्रोह टाइम्स”*

भारत का सबसे तेज उभरता हुआ न्यूज़ नेटवर्क देश के सभी राज्यों, जिला, नगर एवं ब्लॉक में रिपोर्टर की नियुक्ति कर रहा है ।

~ विज्ञापनों में 100% तक कमीशन / रिफण्ड ! 💰 ~ Super Fast Updation ⌛ ~ अधिकतम 7 कार्यदिवस में प्राप्त करे अपनी रिपोर्टर किट 🎤🗓️

इच्छुक व्यक्ति अतिशीघ्र संपर्क करें 👨🏻‍💻🧑🏻‍💻👩🏻‍💻

☎️ Phone : 0594-7350540 & 0594-7355059 📞 WLL Phone : +91 94129 17922 💼 Official Whatsapp : +91 96394 97030 📧 Official Email : info@swarvidrohtimes.in 📩 Alternate Email : swarvidrohtimes@gmail.com

*स्वर विद्रोह टाइम्स की न्यूज़ देखने के लिए लिंक पर क्लिक करे -*

*News Portal* : https://swarvidrohtimes.in/ & https://swarvidrohtimes.com/ 

*YouTube Channel* : https://youtube.com/channel/UC7gEfUA_lFFjHR6jmpvHQGA

*Koo* : https://www.kooapp.com/profile/swarvidrohtimes

*Facebook Profile* : https://www.facebook.com/profile.php?id=100076756535892

*Facebook Page* : https://www.facebook.com/swarvidrohtimes/

*Kutumb App* : https://kutumb.app/swar-vidroh-times

*Twitter* : https://twitter.com/SwarTimes

*Instagram* : https://www.instagram.com/swarvidroh/

 

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *