थाना फरेंदा में तैनात प्रभारी निरीक्षक पर एक महिला अधिवक्ता के साथ अभद्र भाषा एवं धमकी भरे व्यवहार का गंभीर आरोप !
थाना फरेंदा में तैनात प्रभारी निरीक्षक पर एक महिला अधिवक्ता के साथ अभद्र भाषा एवं धमकी भरे व्यवहार का गंभीर आरोप !

थाना फरेंदा में तैनात प्रभारी निरीक्षक पर एक महिला अधिवक्ता के साथ अभद्र भाषा एवं धमकी भरे व्यवहार का गंभीर आरोप !

उत्तर प्रदेश : महाराजगंज (फरेंदा) 

06 फरवरी 2026 : जनपद महाराजगंज के कोतवाली थाना फरेंदा में तैनात प्रभारी निरीक्षक योगेंद्र राय पर एक महिला अधिवक्ता के साथ अभद्र भाषा एवं धमकी भरे व्यवहार का गंभीर आरोप लगा है ।प्राप्त जानकारी के अनुसार, दिनांक 04 फरवरी 2026 को दोपहर लगभग 12:30 बजे, फरेंदा सिविल कोर्ट की अधिवक्ता निशा मौर्य द्वारा थाना फरेंदा में प्रभारी निरीक्षक योगेंद्र राय के विरुद्ध प्रथम सूचना रिपोर्ट (FIR) दर्ज कराई गई है । एफआईआर में आरोप है कि थाना परिसर में बातचीत के दौरान प्रभारी निरीक्षक ने महिला अधिवक्ता के साथ अशोभनीय शब्दों का प्रयोग किया तथा कथित रूप से धमकी दी । घटना के बाद फरेंदा सिविल कोर्ट के अधिवक्ताओं में रोष व्याप्त है । अधिवक्ता संघ ने सामूहिक रूप से अध्यक्ष, राज्य महिला आयोग (उ.प्र.), मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश, जिलाधिकारी महाराजगंज एवं पुलिस अधीक्षक महाराजगंज को ज्ञापन प्रेषित कर प्रकरण की निष्पक्ष व स्वतंत्र जांच कराने तथा दोष सिद्ध होने की स्थिति में संबंधित अधिकारी के विरुद्ध कठोर विधिक एवं विभागीय कार्यवाही की मांग की है । अधिवक्ताओं का कहना है कि थाना परिसर में किसी महिला अधिवक्ता के साथ इस प्रकार का व्यवहार पुलिस आचरण नियमावली, कानून के शासन और महिलाओं की गरिमा के विपरीत है। उन्होंने चेतावनी दी है कि यदि प्रकरण में शीघ्र न्यायोचित कार्यवाही नहीं की गई तो वे आंदोलनात्मक कदम उठाने को विवश होंगे । अब देखना यह होगा कि पुलिस प्रशासन इस गंभीर आरोप पर क्या रुख अपनाता है और पीड़ित महिला अधिवक्ता को न्याय दिलाने के लिए कितनी तत्परता दिखाता है ।

स्टेट न्यूज़ हैड उत्तर प्रदेश कृष्ण कुमार गुप्ता की रिपोर्ट

*महत्वपूर्ण सूचना* 📢

*”स्वर विद्रोह टाइम्स”* का व्हाट्सएप पर अधिकृत चैनल उपलब्ध है, चैनल से जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक कर फॉलो करे –

https://whatsapp.com/channel/0029Va9Ll505q08WpNIJyB2G

*”भारत संरक्षण पार्टी (PIP)”* के WhatsApp ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक करे –*

https://chat.whatsapp.com/D7G2VrWYHin3abyqi0NsUM

*“स्वर विद्रोह टाइम्स”*

भारत का सबसे तेज उभरता हुआ न्यूज़ नेटवर्क देश के सभी राज्यों, जिला, नगर एवं ब्लॉक में रिपोर्टर की नियुक्ति कर रहा है ।

~ विज्ञापनों में 100% तक कमीशन / रिफण्ड ! 💰 ~ Super Fast Updation ⌛ ~ अधिकतम 7 कार्यदिवस में प्राप्त करे अपनी रिपोर्टर किट 🎤🗓️

इच्छुक व्यक्ति अतिशीघ्र संपर्क करें 👨🏻‍💻🧑🏻‍💻👩🏻‍💻

☎️ Phone : 0594-7350540 & 0594-7355059 📞 WLL Phone : +91 94129 17922 💼 Official Whatsapp : +91 96394 97030 📧 Official Email : info@swarvidrohtimes.in 📩 Alternate Email : swarvidrohtimes@gmail.com

*स्वर विद्रोह टाइम्स की न्यूज़ देखने के लिए लिंक पर क्लिक करे -*

*News Portal* : https://swarvidrohtimes.in/ & https://swarvidrohtimes.com/ 

*YouTube Channel* : https://youtube.com/channel/UC7gEfUA_lFFjHR6jmpvHQGA

*Koo* : https://www.kooapp.com/profile/swarvidrohtimes

*Facebook Profile* : https://www.facebook.com/profile.php?id=100076756535892

*Facebook Page* : https://www.facebook.com/swarvidrohtimes/

*Kutumb App* : https://kutumb.app/swar-vidroh-times

*Twitter* : https://twitter.com/SwarTimes

*Instagram* : https://www.instagram.com/swarvidroh/

 

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *