उत्तर प्रदेश : गोरखपुर (पीपीगंज)
06 फरवरी 2026 : बापू इंटर कॉलेज पीपीगंज के पूर्व छात्र एवं जेपी इंटर कॉलेज कैम्पियरगंज के शिक्षक श्री दुर्गा प्रसाद श्रीवास्तव के सुपुत्र डॉ. सुधीर प्रकाश श्रीवास्तव को उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग का सदस्य नियुक्त किए जाने पर पूरे क्षेत्र में हर्ष और गौरव का माहौल है । उनकी इस महत्वपूर्ण उपलब्धि से गोरखपुर जनपद सहित आसपास के क्षेत्रों में प्रसन्नता व्यक्त की जा रही है । वर्तमान में डॉ. श्रीवास्तव डॉ. राम मनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय, अयोध्या में एसोसिएट प्रोफेसर के पद पर कार्यरत हैं । शिक्षा, शोध और प्रशासनिक अनुभव के क्षेत्र में उनकी उत्कृष्ट कार्यशैली ने उन्हें यह प्रतिष्ठित दायित्व दिलाया है । उनकी नियुक्ति न केवल उनके परिवार, बल्कि बापू इंटर कॉलेज पीपीगंज तथा समूचे क्षेत्र के लिए गर्व का विषय बन गई है । डॉ. श्रीवास्तव की इस उपलब्धि से शिक्षा जगत में खुशी की लहर दौड़ गई है । बापू इंटर कॉलेज पीपीगंज के शिक्षकों और पूर्व छात्रों ने इसे विद्यालय के लिए सम्मान और प्रेरणा का क्षण बताया । इस अवसर पर विद्यालय के प्राचार्य डॉ. बृजेश कुमार यादव नेकहा कि आज एक बार फिर बापू इंटर कॉलेज पीपीगंज का नाम पूरे प्रदेश में रोशन हुआ है । अंग्रेजी अध्यापक एवं उनके मित्र अतहर हुसैन ने कहा कि डॉ. श्रीवास्तव अपने शैक्षिक जीवन से ही मेहनत, लगन और अनुशासन के बल पर निरंतर ऊंचाइयों को छूते आ रहे हैं । इसके अतिरिक्त पवन पांडेय, ज्योति प्रकाश श्रीवास्तव, कमाल जावेद, डॉ. सुबोध कुमार, करूणा शंकर मिश्रा, शैलेश मणि त्रिपाठी, रवि प्रकाश सहित अन्य शिक्षकों एवं मित्रों ने उन्हें बधाई देते हुए उज्ज्वल कार्यकाल की शुभकामनाएं दीं हैं ।
तहसील ब्यूरो चीफ कैम्पियरगंज दुष्यंत लाल श्रीवास्तव की रिपोर्ट

*महत्वपूर्ण सूचना* 📢
*”स्वर विद्रोह टाइम्स”* का व्हाट्सएप पर अधिकृत चैनल उपलब्ध है, चैनल से जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक कर फॉलो करे –
https://whatsapp.com/channel/0029Va9Ll505q08WpNIJyB2G
*”भारत संरक्षण पार्टी (PIP)”* के WhatsApp ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक करे –*
https://chat.whatsapp.com/D7G2VrWYHin3abyqi0NsUM

*“स्वर विद्रोह टाइम्स”*
भारत का सबसे तेज उभरता हुआ न्यूज़ नेटवर्क देश के सभी राज्यों, जिला, नगर एवं ब्लॉक में रिपोर्टर की नियुक्ति कर रहा है ।
~ विज्ञापनों में 100% तक कमीशन / रिफण्ड ! 💰 ~ Super Fast Updation ⌛ ~ अधिकतम 7 कार्यदिवस में प्राप्त करे अपनी रिपोर्टर किट 🎤🗓️
इच्छुक व्यक्ति अतिशीघ्र संपर्क करें 👨🏻💻🧑🏻💻👩🏻💻
☎️ Phone : 0594-7350540 & 0594-7355059 📞 WLL Phone : +91 94129 17922 💼 Official Whatsapp : +91 96394 97030 📧 Official Email : info@swarvidrohtimes.in 📩 Alternate Email : swarvidrohtimes@gmail.com
*स्वर विद्रोह टाइम्स की न्यूज़ देखने के लिए लिंक पर क्लिक करे -*
*News Portal* : https://swarvidrohtimes.in/ & https://swarvidrohtimes.com/
*YouTube Channel* : https://youtube.com/channel/UC7gEfUA_lFFjHR6jmpvHQGA
*Koo* : https://www.kooapp.com/profile/swarvidrohtimes
*Facebook Profile* : https://www.facebook.com/profile.php?id=100076756535892
*Facebook Page* : https://www.facebook.com/swarvidrohtimes/
*Kutumb App* : https://kutumb.app/swar-vidroh-times
*Twitter* : https://twitter.com/SwarTimes
*Instagram* : https://www.instagram.com/swarvidroh/



