लिटिल फ्लावर्स पब्लिक स्कूल की स्वर्ण जयंती पर संस्कृति, परंपरा और शिक्षा का भव्य संगम !
उत्तर प्रदेश : SVT अलीगढ़
29 दिसम्बर 2025 : शाहदरा, शिवाजी पार्क स्थित लिटिल फ्लावर्स पब्लिक सीनियर सेकेंडरी विद्यालय ने अपनी स्थापना के 50 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में दो दिवसीय स्वर्ण जयंती समारोह का भव्य आयोजन 27 व 28 दिसंबर 2025 को यमुना स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में अत्यंत हर्षोल्लास एवं गरिमामय वातावरण में किया । इस ऐतिहासिक अवसर पर 27 दिसंबर को आयोजित कार्यक्रम “युगांतर” को विशेष रूप से भारतीय संस्कृति और जीवन मूल्यों को समर्पित किया गया । कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन के साथ हुआ । इसके पश्चात माननीय मुख्य अतिथि श्री हर्ष मल्होत्रा (केंद्रीय राज्य मंत्री), डॉ. प्रज्ञा एम. सिंह (प्रो. एवं डायरेक्टर एकेडमिक, सीबीएसई), डॉ. महेश वर्मा (कुलपति, गुरु गोविंद सिंह इंद्रप्रस्थ विश्वविद्यालय) सहित अन्य विशिष्ट अतिथियों का भव्य स्वागत किया गया । अतिथियों का स्वागत विद्यालय की प्रबंधिका श्रीमती सी.एम. पटेल, प्रधानाचार्या श्रीमती नीता दुआ तथा लिटिल फ्लावर्स ग्रुप ऑफ स्कूल्स के प्रबंध निदेशक श्री आर.डी. पटेल द्वारा शॉल एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर किया गया । उल्लेखनीय है कि लिटिल फ्लावर्स विद्यालय की स्थापना 10 मई 1975 को महान शिक्षाशास्त्री, समाजसेवी एवं संस्थापक प्राचार्य स्वर्गीय श्री धनराज पटेल तथा उनकी सहधर्मिणी श्रीमती सी.एम. पटेल द्वारा की गई थी । बीते पाँच दशकों में यह विद्यालय गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, अनुशासन और संस्कारों के क्षेत्र में एक सशक्त पहचान बनाकर निरंतर प्रगति के पथ पर अग्रसर रहा है । स्वर्ण जयंती समारोह के अंतर्गत विद्यालय के विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत भव्य नृत्यनाटिका में भारतीय सभ्यता के चारों युग — सतयुग, त्रेता, द्वापर और कलियुग की अद्भुत झलक देखने को मिली । राम, कृष्ण, वराह एवं नरसिंह अवतार की प्रभावशाली प्रस्तुतियों ने भारतीय जीवन मूल्यों, धर्म और कर्तव्यबोध को जीवंत कर दिया, जिसे दर्शकों ने मुक्त कंठ से सराहा । इसी कड़ी में प्रस्तुत कार्यक्रम “द एसेंस ऑफ लाइफ” ने सभी को भावविभोर कर दिया । एक रहस्यमय वेश-भूषा एवं सशक्त मंच प्रस्तुति के माध्यम से विद्यार्थियों ने निर्मल यमुना और गंगा अवतरण की पावन कथा को नृत्यनाटिका के रूप में प्रस्तुत किया, जिसने पर्यावरण संरक्षण और जीवनदायिनी नदियों के महत्व का सशक्त संदेश दिया । इस स्वर्णिम अवसर को और भी विशेष बनाते हुए मुख्य पोस्टमास्टर जनरल, दिल्ली डाक परिमंडल, नई दिल्ली द्वारा विद्यालय की स्वर्ण जयंती के उपलक्ष्य में विशेष डाक आवरण जारी किया गया, जो विद्यालय के गौरवशाली इतिहास का प्रतीक बना । मुख्य अतिथियों ने अपने प्रेरणादायी उदबोधन में कार्यक्रम की भूरि-भूरि प्रशंसा करते हुए विद्यालय की शैक्षिक उपलब्धियों, सांस्कृतिक चेतना और मूल्यों की सराहना की तथा प्रबंधन समिति को स्वर्ण जयंती की हार्दिक शुभकामनाएँ प्रदान की । कार्यक्रम के अंत में प्रबंधिका श्रीमती सी.एम. पटेल ने विद्यालय की स्थापना से जुड़ी स्मृतियों को साझा किया, वहीं प्रधानाचार्या श्रीमती नीता दुआ ने विद्यालय की 50 वर्षों की स्वर्णिम उपलब्धियों पर प्रकाश डालते हुए सभी अतिथियों, अभिभावकों, शिक्षकों एवं विद्यार्थियों का आभार व्यक्त किया । स्वर्ण जयंती का यह महोत्सव न केवल विद्यालय की गौरवशाली यात्रा का उत्सव बना, बल्कि शिक्षा, संस्कृति और संस्कारों के समन्वय का एक प्रेरणास्पद उदाहरण भी प्रस्तुत कर गया ।*महत्वपूर्ण सूचना* 📢
*”स्वर विद्रोह टाइम्स”* का व्हाट्सएप पर अधिकृत चैनल उपलब्ध है, चैनल से जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक कर फॉलो करे –
https://whatsapp.com/channel/0029Va9Ll505q08WpNIJyB2G
*”भारत संरक्षण पार्टी (PIP)”* के WhatsApp ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक करे –*
https://chat.whatsapp.com/D7G2VrWYHin3abyqi0NsUM

*“स्वर विद्रोह टाइम्स”*
भारत का सबसे तेज उभरता हुआ न्यूज़ नेटवर्क देश के सभी राज्यों, जिला, नगर एवं ब्लॉक में रिपोर्टर की नियुक्ति कर रहा है ।
~ विज्ञापनों में 100% तक कमीशन / रिफण्ड ! 💰 ~ Super Fast Updation ⌛ ~ अधिकतम 7 कार्यदिवस में प्राप्त करे अपनी रिपोर्टर किट 🎤🗓️
इच्छुक व्यक्ति अतिशीघ्र संपर्क करें 👨🏻💻🧑🏻💻👩🏻💻
☎️ Phone : 0594-7350540 & 0594-7355059 📞 WLL Phone : +91 94129 17922 💼 Official Whatsapp : +91 96394 97030 📧 Official Email : info@swarvidrohtimes.in 📩 Alternate Email : swarvidrohtimes@gmail.com
*स्वर विद्रोह टाइम्स की न्यूज़ देखने के लिए लिंक पर क्लिक करे -*
*News Portal* : https://swarvidrohtimes.in/ & https://swarvidrohtimes.com/
*YouTube Channel* : https://youtube.com/channel/UC7gEfUA_lFFjHR6jmpvHQGA
*Koo* : https://www.kooapp.com/profile/swarvidrohtimes
*Facebook Profile* : https://www.facebook.com/profile.php?id=100076756535892
*Facebook Page* : https://www.facebook.com/swarvidrohtimes/
*Kutumb App* : https://kutumb.app/swar-vidroh-times
*Twitter* : https://twitter.com/SwarTimes
*Instagram* : https://www.instagram.com/swarvidroh/







