अवैध क्लीनिकों पर चलेगा बुलडोजर एक्शन, 10 अप्रैल से सख्त जांच अभियान शुरू !
अवैध क्लीनिकों पर चलेगा बुलडोजर एक्शन, 10 अप्रैल से सख्त जांच अभियान शुरू !

अवैध क्लीनिकों पर चलेगा बुलडोजर एक्शन, 10 अप्रैल से सख्त जांच अभियान शुरू !

0 minutes, 30 seconds Read

उत्तर प्रदेश : महाराजगंज

07 अप्रैल 2026 : महराजगंज जिले में बिना पंजीकरण के संचालित हो रहे क्लीनिकों के खिलाफ स्वास्थ्य विभाग ने अब कड़ा रुख अपना लिया है । अवैध क्लीनिकों पर शिकंजा कसने के लिए जिला स्तरीय जांच टीम का गठन कर दिया गया है, जो 10 अप्रैल से व्यापक अभियान चलाएगी ।इस अभियान के तहत टीम पुलिस बल की मौजूदगी में जिले भर के क्लीनिकों की जांच करेगी । जांच के दौरान यदि मौके पर पंजीकरण प्रमाण पत्र नहीं मिला, तो संबंधित क्लीनिक को तत्काल सील कर दिया जाएगा और संचालक के खिलाफ विधिक कार्यवाही भी की जाएगी ।

झोलाछाप डॉक्टरों पर भी गिरेगी गाज !

सूत्रों के अनुसार जिले में केवल 11 क्लीनिक ही पंजीकृत हैं, जबकि शहर से लेकर गांवों तक बड़ी संख्या में अवैध क्लीनिक संचालित हो रहे हैं । इनमें कई जगह झोलाछाप डॉक्टर मरीजों का इलाज कर रहे हैं, जिससे लोगों की जान खतरे में पड़ रही है । गलत इलाज के चलते मरीजों की हालत बिगड़ने के कई मामले भी सामने आ चुके हैं ।

लगातार मिल रही थीं शिकायतें !

स्वास्थ्य विभाग को लंबे समय से अवैध क्लीनिकों की शिकायतें मिल रही थीं । मामले की गंभीरता को देखते हुए मुख्य चिकित्साधिकारी ने सख्त जांच अभियान का निर्णय लिया है ।

मानक पूरे न करने वालों पर भी कार्यवाही !

जांच के दौरान यदि कोई पंजीकृत क्लीनिक भी निर्धारित मानकों का पालन करता हुआ नहीं पाया गया, तो उसका लाइसेंस भी निरस्त किया जाएगा ।

सीएमओ का बयान !

सीएमओ डॉ. नवनाथ प्रसाद ने बताया कि जांच के लिए जिला स्तरीय टीम गठित कर दी गई है । टीम की रिपोर्ट के आधार पर आगे की सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी ।

अपील !

स्वास्थ्य विभाग ने आम जनता से अपील की है कि इलाज के लिए केवल पंजीकृत और प्रमाणित डॉक्टरों के पास ही जाएं, ताकि किसी भी तरह के खतरे से बचा जा सके ।

स्टेट न्यूज़ हैड उत्तर प्रदेश कृष्ण कुमार गुप्ता की रिपोर्ट

*महत्वपूर्ण सूचना* 📢

*”स्वर विद्रोह टाइम्स”* का व्हाट्सएप पर अधिकृत चैनल उपलब्ध है, चैनल से जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक कर फॉलो करे –

https://whatsapp.com/channel/0029Va9Ll505q08WpNIJyB2G

*”भारत संरक्षण पार्टी (PIP)”* के WhatsApp ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक करे –*

https://chat.whatsapp.com/D7G2VrWYHin3abyqi0NsUM

*“स्वर विद्रोह टाइम्स”*

भारत का सबसे तेज उभरता हुआ न्यूज़ नेटवर्क देश के सभी राज्यों, जिला, नगर एवं ब्लॉक में रिपोर्टर की नियुक्ति कर रहा है ।

~ विज्ञापनों में 100% तक कमीशन / रिफण्ड ! 💰 ~ Super Fast Updation ⌛ ~ अधिकतम 7 कार्यदिवस में प्राप्त करे अपनी रिपोर्टर किट 🎤🗓️

इच्छुक व्यक्ति अतिशीघ्र संपर्क करें 👨🏻‍💻🧑🏻‍💻👩🏻‍💻

☎️ Phone : 0594-7350540 & 0594-7355059 📞 WLL Phone : +91 94129 17922 💼 Official Whatsapp : +91 96394 97030 📧 Official Email : info@swarvidrohtimes.in 📩 Alternate Email : swarvidrohtimes@gmail.com

*स्वर विद्रोह टाइम्स की न्यूज़ देखने के लिए लिंक पर क्लिक करे -*

*News Portal* : https://swarvidrohtimes.in/ & https://swarvidrohtimes.com/ 

*YouTube Channel* : https://youtube.com/channel/UC7gEfUA_lFFjHR6jmpvHQGA

*Koo* : https://www.kooapp.com/profile/swarvidrohtimes

*Facebook Profile* : https://www.facebook.com/profile.php?id=100076756535892

*Facebook Page* : https://www.facebook.com/swarvidrohtimes/

*Kutumb App* : https://kutumb.app/swar-vidroh-times

*Twitter* : https://twitter.com/SwarTimes

*Instagram* : https://www.instagram.com/swarvidroh/

 

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *