चौका में लगी आग, 24 बकरियां व भैंस की मौत ! पूर्व विधायक बजरंग बहादुर सिंह ने पीड़ित परिवारों को दी 5-5 हजार की मदद !
चौका में लगी आग, 24 बकरियां व भैंस की मौत ! पूर्व विधायक बजरंग बहादुर सिंह ने पीड़ित परिवारों को दी 5-5 हजार की मदद !

चौका में लगी आग, 24 बकरियां व भैंस की मौत !

0 minutes, 33 seconds Read

पूर्व विधायक बजरंग बहादुर सिंह ने पीड़ित परिवारों को दी 5-5 हजार की मदद !

उत्तर प्रदेश : महाराजगंज

07 अप्रैल 2026 : धानी ब्लॉक अंतर्गत ग्राम सभा चौका में आगजनी की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं । सोमवार को एक बार फिर अज्ञात कारणों से लगी भीषण आग ने कई परिवारों को भारी नुकसान पहुंचाया । इस अग्निकांड में लगभग दो दर्जन बकरियों और एक भैंस की जलकर मौत हो गई, जबकि एक अन्य भैंस गंभीर रूप से झुलस गई ।जानकारी के अनुसार, गांव निवासी शिवकुमार, श्रीराम व ओमप्रकाश (पुत्रगण फागू) के आवासीय मकान में अचानक आग लग गई । देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और पास में स्थित अमरनाथ (पुत्र नागू) का घर भी इसकी चपेट में आ गया । आग की लपटें इतनी तेज थीं कि घरों में रखा अनाज, कपड़े, बर्तन और अन्य दैनिक उपयोग की सामग्री जलकर पूरी तरह नष्ट हो गई।ग्रामीणों ने काफी मशक्कत के बाद किसी तरह आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक भारी नुकसान हो चुका था । घर के पास बंधी 24 बकरियां और भैंस आग की चपेट में आ गईं, जिससे पशुपालकों को गहरा आर्थिक झटका लगा है ।घटना की सूचना मिलते ही प्रशासनिक अमला मौके पर पहुंच गया । उपजिलाधिकारी फरेन्दा शैलेन्द्र गौतम, क्षेत्राधिकारी अनिरुद्ध कुमार, विधायक वीरेन्द्र चौधरी, पूर्व विधायक बजरंग बहादुर सिंह, थानाध्यक्ष सत्यप्रकाश सिंह व चौकी प्रभारी आलोक राय ने घटनास्थल का निरीक्षण कर पीड़ित परिवारों को हरसंभव सहायता का आश्वासन दिया ।इस दौरान पूर्व विधायक बजरंग बहादुर सिंह ने तत्परता दिखाते हुए पीड़ित परिवारों को तत्काल पांच-पांच हजार रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की ।

लगातार दूसरे दिन आग से दहशत !

गौरतलब है कि रविवार को भी चौका गांव में आग लगने से तीन घर जलकर खाक हो गए थे, जिसमें लाखों रुपये का नुकसान हुआ था । लगातार दो दिनों में हुई आगजनी की घटनाओं से गांव में दहशत का माहौल है और लोग भयभीत हैं ।ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि पीड़ित परिवारों को जल्द से जल्द आर्थिक सहायता, राहत सामग्री और हुए नुकसान का उचित मुआवजा दिया जाए । साथ ही आग लगने के कारणों की जांच कर आवश्यक सुरक्षा उपाय किए जाएं, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो सके ।

ब्लॉक ब्यूरो चीफ धानी डॉo शैलेन्द्र गुप्ता की रिपोर्ट

*महत्वपूर्ण सूचना* 📢

*”स्वर विद्रोह टाइम्स”* का व्हाट्सएप पर अधिकृत चैनल उपलब्ध है, चैनल से जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक कर फॉलो करे –

https://whatsapp.com/channel/0029Va9Ll505q08WpNIJyB2G

*”भारत संरक्षण पार्टी (PIP)”* के WhatsApp ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक करे –*

https://chat.whatsapp.com/D7G2VrWYHin3abyqi0NsUM

*“स्वर विद्रोह टाइम्स”*

भारत का सबसे तेज उभरता हुआ न्यूज़ नेटवर्क देश के सभी राज्यों, जिला, नगर एवं ब्लॉक में रिपोर्टर की नियुक्ति कर रहा है ।

~ विज्ञापनों में 100% तक कमीशन / रिफण्ड ! 💰 ~ Super Fast Updation ⌛ ~ अधिकतम 7 कार्यदिवस में प्राप्त करे अपनी रिपोर्टर किट 🎤🗓️

इच्छुक व्यक्ति अतिशीघ्र संपर्क करें 👨🏻‍💻🧑🏻‍💻👩🏻‍💻

☎️ Phone : 0594-7350540 & 0594-7355059 📞 WLL Phone : +91 94129 17922 💼 Official Whatsapp : +91 96394 97030 📧 Official Email : info@swarvidrohtimes.in 📩 Alternate Email : swarvidrohtimes@gmail.com

*स्वर विद्रोह टाइम्स की न्यूज़ देखने के लिए लिंक पर क्लिक करे -*

*News Portal* : https://swarvidrohtimes.in/ & https://swarvidrohtimes.com/ 

*YouTube Channel* : https://youtube.com/channel/UC7gEfUA_lFFjHR6jmpvHQGA

*Koo* : https://www.kooapp.com/profile/swarvidrohtimes

*Facebook Profile* : https://www.facebook.com/profile.php?id=100076756535892

*Facebook Page* : https://www.facebook.com/swarvidrohtimes/

*Kutumb App* : https://kutumb.app/swar-vidroh-times

*Twitter* : https://twitter.com/SwarTimes

*Instagram* : https://www.instagram.com/swarvidroh/

 

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *