आजमगढ़ चलो का किया गया आवाहन !
उत्तर प्रदेश : SVT प्रयागराज
13 मार्च 2026 : “राष्ट्रीय सूचनाधिकार, मानवाधिकार एवं पर्यावरण सरंक्षण संगठन” के संस्थापक सदस्य इं. अमर बहादुर यादव ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर उत्तर प्रदेश में हो रहे RTI कार्यकर्ताओं के उत्पीड़न पर अपने विचार व्यक्त किये । संगठन के संस्थापक सदस्य इं. अमर बहादुर यादव ने कहा कि देश में संविधान लागू है और किसी भी विभाग के किसी भी अधिकारी को यह अधिकार नहीं कि वह संविधान प्रदत्त अधिकारों पर अतिक्रमण करें । संस्थापक सदस्य इं. अमर बहादुर यादव ने बताया कि जिला आजमगढ़ में नियुक्त अरविन्द कुमार राय, निरीक्षक LIU अपने निजी अहंकारवश RTI एक्टिविस्टों का डाटाबेस नहीं बना रहे है, जबकि गृह मंत्रालय भारत सरकार के आदेश उपरान्त पुलिस महानिरीक्षक (सुरक्षा) लखनऊ ने उत्तर प्रदेश के सभी जिलों में डाटाबेस रजिस्टर बनाए जाने के निर्देश पारित किये है । संगठन के संस्थापक सदस्य इं. अमर बहादुर यादव ने बताया कि अरविन्द कुमार राय, निरीक्षक प्रज्ञान आजमगढ़ के द्वारा RTI एक्टिविस्टों का डाटाबेस नहीं बनाए जाने के कारण अनेक राज्यों / जिलों से RTI एक्टिविस्ट अपना विरोध पत्र स्पीड पोस्ट तथा ई-मेल के माध्यम से सरकार, जिला आजमगढ़ प्रशासन को भेज कर अपना विरोध दर्ज करा रहे है अरविन्द कुमार राय, निरीक्षक, स्थानीय अभिसूचना इकाई, आजमगढ़ के विरुद्ध कार्यवाही की मांग कर रहे है । इं. अमर बहादुर यादव ने बताया कि “राष्ट्रीय सूचनाधिकार, मानवाधिकार एवं पर्यावरण सरंक्षण संगठन” एक राष्ट्रीय स्तर का संगठन है हमारा संगठन गरीब, मजलूम, सताये हुए लोगों की आवाज बनकर समाज को जागृत कर रहा है, पीड़ित को न्याय दिलाना ही हमारा मकसद है । संस्थापक सदस्य ने बताया कि गौरव अग्रवाल, हाथरस की PIL पर भी माननीय सुप्रीम कोर्ट द्वारा भारत सरकार को सभी RTI एक्टिविस्टों की सुरक्षा हेतु गृह मंत्रालय को निर्देशित किया जा चुका है । वर्तमान में माननीय सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों की अवहेलना के कारण माननीय सुप्रीम कोर्ट में कंटेम्पट ऑफ़ कोर्ट की याचिका अरविन्द कुमार राय, निरीक्षक LIU, आजमगढ़ के विरुद्ध प्रस्तुत की जा रही है, हमारा संगठन इस प्रश्नगत प्रकरण में निष्पक्ष कार्यवाही चाहता है । संस्थापक सदस्य इं. अमर बहादुर यादव ने चेतावनी भरे स्वर में कहा कि आजमगढ़ जिले में अगर किसी भी RTI एक्टिविस्ट के साथ कोई अप्रिय घटना घटित होती है, अथवा किसी असामाजिक तत्व द्वारा कोई अपराधकारित कृत्य किया जाता है तो उसकी पूर्ण जिम्मेदारी अरविन्द कुमार राय, निरीक्षक (प्रज्ञान), स्थानीय अभिसूचना इकाई, आजमगढ़ के ऊपर होगी । देश के अनेक भागों राज्यों से अभी भी आजमगढ़ प्रशासन को ई-मेल / पत्र लिख RTI एक्टिविस्ट डाटा संकलित कराए जाने, डाटाबेस रजिस्टर बनाए जाने की मांग करते हुए सूचनाधिकार कार्यकर्ता अपने पत्र भेज रहे है तथा RTI एक्टिविस्ट डाटाबेस रजिस्टर नहीं बन जाता तब तक लगातार सरकार को पत्र लिखा जाता रहेगा । आजमगढ़ चलो के आवाहन पर संस्थापक सदस्य इं. अमर बहादुर यादव ने कहा कि जब भी संगठन का निर्देश होगा प्रयागराज मण्डल से सूचनाधिकार कार्यकर्ता आजमगढ़ शान्तिपूर्वक धरना, प्रदर्शन के लिए अवश्य जायेंगे ।*महत्वपूर्ण सूचना* 📢
*”स्वर विद्रोह टाइम्स”* का व्हाट्सएप पर अधिकृत चैनल उपलब्ध है, चैनल से जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक कर फॉलो करे –
https://whatsapp.com/channel/0029Va9Ll505q08WpNIJyB2G
*”भारत संरक्षण पार्टी (PIP)”* के WhatsApp ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक करे –*
https://chat.whatsapp.com/D7G2VrWYHin3abyqi0NsUM

*“स्वर विद्रोह टाइम्स”*
भारत का सबसे तेज उभरता हुआ न्यूज़ नेटवर्क देश के सभी राज्यों, जिला, नगर एवं ब्लॉक में रिपोर्टर की नियुक्ति कर रहा है ।
~ विज्ञापनों में 100% तक कमीशन / रिफण्ड ! 💰 ~ Super Fast Updation ⌛ ~ अधिकतम 7 कार्यदिवस में प्राप्त करे अपनी रिपोर्टर किट 🎤🗓️
इच्छुक व्यक्ति अतिशीघ्र संपर्क करें 👨🏻💻🧑🏻💻👩🏻💻
☎️ Phone : 0594-7350540 & 0594-7355059 📞 WLL Phone : +91 94129 17922 💼 Official Whatsapp : +91 96394 97030 📧 Official Email : info@swarvidrohtimes.in 📩 Alternate Email : swarvidrohtimes@gmail.com
*स्वर विद्रोह टाइम्स की न्यूज़ देखने के लिए लिंक पर क्लिक करे -*
*News Portal* : https://swarvidrohtimes.in/ & https://swarvidrohtimes.com/
*YouTube Channel* : https://youtube.com/channel/UC7gEfUA_lFFjHR6jmpvHQGA
*Koo* : https://www.kooapp.com/profile/swarvidrohtimes
*Facebook Profile* : https://www.facebook.com/profile.php?id=100076756535892
*Facebook Page* : https://www.facebook.com/swarvidrohtimes/
*Kutumb App* : https://kutumb.app/swar-vidroh-times
*Twitter* : https://twitter.com/SwarTimes
*Instagram* : https://www.instagram.com/swarvidroh/



