बस्ती जिले में हुई सूचनाधिकार कार्यकर्ताओं की बैठक ! बैठक में अरविन्द कुमार राय, निरीक्षक LIU आजमगढ़ के खिलाफ प्रस्ताव पारित कर की कार्यवाही की मांग !
बस्ती जिले में हुई सूचनाधिकार कार्यकर्ताओं की बैठक ! बैठक में अरविन्द कुमार राय, निरीक्षक LIU आजमगढ़ के खिलाफ प्रस्ताव पारित कर की कार्यवाही की मांग !

बस्ती जिले में हुई सूचनाधिकार कार्यकर्ताओं की बैठक !

0 minutes, 48 seconds Read

बैठक में अरविन्द कुमार राय, निरीक्षक LIU आजमगढ़ के खिलाफ प्रस्ताव पारित कर की कार्यवाही की मांग !

उत्तर प्रदेश : SVT बस्ती

13 मार्च 2026 : “राष्ट्रीय सूचनाधिकार, मानवाधिकार एवं पर्यावरण संरक्षण संगठन” के जिलाध्यक्ष देवेंद्र प्रताप सिंह ने आजमगढ़ अभिसूचना इकाई में RTI डाटाबेस रजिस्टर नहीं बनाए जाने के सम्बन्ध में एक आवश्यक बैठक आहूत की गई । बैठक में उपस्थित सूचनाधिकार कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए जिलाध्यक्ष देवेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि अरविन्द कुमार राय, निरीक्षक (प्रज्ञान), स्थानीय अभिसूचना इकाई, आजमगढ़ द्वारा सूचनाधिकार कार्यकर्ता के हित में जारी अपर पुलिस महानिदेशक उत्तर प्रदेश के आदेश के अनुपालन में RTI डाटाबेस रजिस्टर नहीं बनाया है, न ही RTI कार्यकर्ता को रजिस्टर का क्रमांक ही उपलब्ध कराया है, यह स्थिति अत्यंत चिन्ताजनक है । सूचनाधिकार कार्यकर्ता देवेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि जनपद बस्ती के अभिसूचना कार्यालय LIU में बस्ती जनपद में निवास करने वाले सभी सूचनाधिकार कार्यकर्ताओं का नाम RTI एक्टिविस्ट डाटाबेस रजिस्टर में दर्ज है तथा सभी RTI एक्टिविस्ट को उनका डाटाबेस रजिस्टर का क्रमांक उपलब्ध कराया गया है । बैठक में उपस्थित सभी सूचनाधिकार कार्यकर्ताओं ने इस बात पर सहमति प्रकट कर प्रस्ताव पारित किया कि आजमगढ़ अभिसूचना इकाई में RTI डाटाबेस रजिस्टर बनाया जाना चाहिए तथा अरविन्द कुमार राय, निरीक्षक (प्रज्ञान), स्थानीय अभिसूचना इकाई, आजमगढ़ की सभी अर्जित चल – अचल सम्पत्ति की घोषणा पुलिस महानिदेशक महोदय, उत्तर प्रदेश, लखनऊ के आदेश के मुताबिक कराई जाने की मांग हेतु ईमेल, पत्र प्रेषण प्रतिदिन किया जाएगा । बैठक में निम्नलिखित सूचनाधिकार कार्यकर्तागण उपस्थित थे – क्रमशः देवेन्द्र प्रताप सिंह (RTI एक्टिविस्ट LIU वेरिफिकेशन No. : 02), अभिषेक कुमार गुप्ता (RTI एक्टिविस्ट LIU वेरिफिकेशन No. : 13), अशोक कुमार (RTI एक्टिविस्ट LIU वेरिफिकेशन No. : 10), शिवेन्द्र गुप्ता (RTI एक्टिविस्ट LIU वेरिफिकेशन No. : 11), अशोक कुमार (RTI एक्टिविस्ट LIU वेरिफिकेशन No. : 08), सोनीलाल (RTI एक्टिविस्ट LIU वेरिफिकेशन No. : 12), सुनील कुमार (RTI एक्टिविस्ट LIU वेरिफिकेशन No. : 16) । इनके अतिरिक्त – पंकज सिंह (RTI एक्टिविस्ट LIU वेरिफिकेशन No. : 07), अमरजीत सिंह (RTI एक्टिविस्ट LIU वेरिफिकेशन No. : 05), ओंकार नाथ वर्मा (RTI एक्टिविस्ट LIU वेरिफिकेशन No. : 04), रूद्र प्रताप सिंह (RTI एक्टिविस्ट LIU वेरिफिकेशन No. : 03), चंद्रेश पाठक (RTI एक्टिविस्ट LIU वेरिफिकेशन No. : 01), अशोक कुमार पांडे (RTI एक्टिविस्ट LIU वेरिफिकेशन No. : 06), रामसिंह (RTI एक्टिविस्ट LIU वेरिफिकेशन No. : 09) इत्यादि वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से मीटिंग में उपस्थित रहे ।

*महत्वपूर्ण सूचना* 📢

*”स्वर विद्रोह टाइम्स”* का व्हाट्सएप पर अधिकृत चैनल उपलब्ध है, चैनल से जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक कर फॉलो करे –

https://whatsapp.com/channel/0029Va9Ll505q08WpNIJyB2G

*”भारत संरक्षण पार्टी (PIP)”* के WhatsApp ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक करे –*

https://chat.whatsapp.com/D7G2VrWYHin3abyqi0NsUM

*“स्वर विद्रोह टाइम्स”*

भारत का सबसे तेज उभरता हुआ न्यूज़ नेटवर्क देश के सभी राज्यों, जिला, नगर एवं ब्लॉक में रिपोर्टर की नियुक्ति कर रहा है ।

~ विज्ञापनों में 100% तक कमीशन / रिफण्ड ! 💰 ~ Super Fast Updation ⌛ ~ अधिकतम 7 कार्यदिवस में प्राप्त करे अपनी रिपोर्टर किट 🎤🗓️

इच्छुक व्यक्ति अतिशीघ्र संपर्क करें 👨🏻‍💻🧑🏻‍💻👩🏻‍💻

☎️ Phone : 0594-7350540 & 0594-7355059 📞 WLL Phone : +91 94129 17922 💼 Official Whatsapp : +91 96394 97030 📧 Official Email : info@swarvidrohtimes.in 📩 Alternate Email : swarvidrohtimes@gmail.com

*स्वर विद्रोह टाइम्स की न्यूज़ देखने के लिए लिंक पर क्लिक करे -*

*News Portal* : https://swarvidrohtimes.in/ & https://swarvidrohtimes.com/ 

*YouTube Channel* : https://youtube.com/channel/UC7gEfUA_lFFjHR6jmpvHQGA

*Koo* : https://www.kooapp.com/profile/swarvidrohtimes

*Facebook Profile* : https://www.facebook.com/profile.php?id=100076756535892

*Facebook Page* : https://www.facebook.com/swarvidrohtimes/

*Kutumb App* : https://kutumb.app/swar-vidroh-times

*Twitter* : https://twitter.com/SwarTimes

*Instagram* : https://www.instagram.com/swarvidroh/

 

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *