उत्तर प्रदेश : अलीगढ़
09 मार्च 2026 : SSP द्वारा जारी आदेश के अनुसार कई थानों के प्रभारी निरीक्षकों को एक स्थान से हटाकर दूसरे थाने की जिम्मेदारी दी गई है । इनमें निरीक्षक श्रीमती एकता सिंह को महुआखेड़ा थाने से हटाकर विजयगढ़ का प्रभारी बनाया गया है । वहीं संजीव कुमार को अपराध शाखा (सिविल लाइन) से मडराक थाने का प्रभारी नियुक्त किया गया है । इसी प्रकार रणजीत चौधरी को गंगीरी से दादों थाने की जिम्मेदारी सौंपी गई है ।इसके अलावा सरिता द्विवेदी को दादों से गंगीरी, हरिमान सिंह राठौर को खैर से हरदुआगंज, और राजीव कुमार को हरदुआगंज से बन्नादेवी थाने का प्रभारी बनाया गया है । विजय सिंह को बन्नादेवी से छर्रा तथा राजेश कुमार को छर्रा से गभाना भेजा गया है । इसी क्रम में सरिता सिंह को गभाना से महुआखेड़ा थाने की जिम्मेदारी दी गई है, जबकि नरेन्द्र सिंह यादव को इगलास से गोंडा थाने का प्रभारी बनाया गया है ।अन्य बदलावों में अवधेश कुमार को मडराक से इगलास भेजा गया है । उपनिरीक्षक स्तर पर भी बदलाव किए गए हैं । सचिन कुमार को थाना गभाना से चौकी जट्टारी (थाना टप्पल) का प्रभारी बनाया गया है । वहीं अनिल यादव को चौकी आसना (थाना मडराक) से चौकी सेंटर प्वाइंट (थाना सिविल लाइन) और राजकुमार को महुआखेड़ा से थाना चंडौस भेजा गया है ।इसी के साथ पांच क्षेत्राधिकारियों के कार्यक्षेत्र में भी महत्वपूर्ण फेरबदल किया गया है । आदेश के अनुसार महेश कुमार को इगलास क्षेत्र से हटाकर गभाना का क्षेत्राधिकारी बनाया गया है । धनंजय सिंह को गभाना से नगर द्वितीय क्षेत्र का कार्यभार दिया गया है । कमलेश कुमार को नगर द्वितीय से छर्रा का क्षेत्राधिकारी नियुक्त किया गया है । इसी प्रकार विक्रम कुमार सिंह को खैर से इगलास क्षेत्र की जिम्मेदारी दी गई है, जबकि संजीव कुमार तोमर को छर्रा से खैर क्षेत्राधिकारी बनाया गया है ।आदेश में यह भी स्पष्ट किया गया है कि संबंधित क्षेत्राधिकारी अपने अधीन आने वाले थानों—जैसे गभाना, चंडौस, लोधा, बन्नादेवी, गांधीपार्क, महुआखेड़ा, छर्रा, दादों, गंगीरी, इगलास, गोण्डा और मडराक — के कार्यों की निगरानी करेंगे। साथ ही अधीनस्थ अधिकारियों को दिए गए निर्देशों के पालन और लंबित कार्यों को समयबद्ध तरीके से पूरा कराने की जिम्मेदारी भी उन्हीं की होगी ।पुलिस विभाग के अनुसार यह फेरबदल प्रशासनिक आवश्यकता और कानून व्यवस्था को और प्रभावी बनाने के उद्देश्य से किया गया है । जिले में बढ़ती गतिविधियों और संवेदनशील इलाकों को देखते हुए अधिकारियों की नई तैनाती से पुलिस कार्यप्रणाली में तेजी आने की उम्मीद जताई जा रही है ।SSP नीरज जादौन ने सभी अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि वे अपने-अपने नए कार्यक्षेत्र में तुरंत कार्यभार ग्रहण कर लें और कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने के साथ-साथ जनसुनवाई व्यवस्था को भी और अधिक प्रभावी बनाएं । उन्होंने कहा कि आम जनता की शिकायतों का त्वरित समाधान पुलिस की प्राथमिकता है और किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी ।जिला ब्यूरो चीफ अलीगढ़ डॉ. गगन शर्मा की रिपोर्ट

*महत्वपूर्ण सूचना* 📢
*”स्वर विद्रोह टाइम्स”* का व्हाट्सएप पर अधिकृत चैनल उपलब्ध है, चैनल से जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक कर फॉलो करे –
https://whatsapp.com/channel/0029Va9Ll505q08WpNIJyB2G
*”भारत संरक्षण पार्टी (PIP)”* के WhatsApp ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक करे –*
https://chat.whatsapp.com/D7G2VrWYHin3abyqi0NsUM

*“स्वर विद्रोह टाइम्स”*
भारत का सबसे तेज उभरता हुआ न्यूज़ नेटवर्क देश के सभी राज्यों, जिला, नगर एवं ब्लॉक में रिपोर्टर की नियुक्ति कर रहा है ।
~ विज्ञापनों में 100% तक कमीशन / रिफण्ड ! 💰 ~ Super Fast Updation ⌛ ~ अधिकतम 7 कार्यदिवस में प्राप्त करे अपनी रिपोर्टर किट 🎤🗓️
इच्छुक व्यक्ति अतिशीघ्र संपर्क करें 👨🏻💻🧑🏻💻👩🏻💻
☎️ Phone : 0594-7350540 & 0594-7355059 📞 WLL Phone : +91 94129 17922 💼 Official Whatsapp : +91 96394 97030 📧 Official Email : info@swarvidrohtimes.in 📩 Alternate Email : swarvidrohtimes@gmail.com
*स्वर विद्रोह टाइम्स की न्यूज़ देखने के लिए लिंक पर क्लिक करे -*
*News Portal* : https://swarvidrohtimes.in/ & https://swarvidrohtimes.com/
*YouTube Channel* : https://youtube.com/channel/UC7gEfUA_lFFjHR6jmpvHQGA
*Koo* : https://www.kooapp.com/profile/swarvidrohtimes
*Facebook Profile* : https://www.facebook.com/profile.php?id=100076756535892
*Facebook Page* : https://www.facebook.com/swarvidrohtimes/
*Kutumb App* : https://kutumb.app/swar-vidroh-times
*Twitter* : https://twitter.com/SwarTimes
*Instagram* : https://www.instagram.com/swarvidroh/



