आरपीएल 2026 क्रिकेट लीग के पहले मुकाबले में स्टीम स्ट्राइकर्स की शानदार जीत !
आरपीएल 2026 क्रिकेट लीग के पहले मुकाबले में स्टीम स्ट्राइकर्स की शानदार जीत !

आरपीएल 2026 क्रिकेट लीग के पहले मुकाबले में स्टीम स्ट्राइकर्स की शानदार जीत !

0 minutes, 32 seconds Read

उत्तर प्रदेश : सोनभद्र (अनपरा)

20 मई 2026 : हिन्डाल्को इंडस्ट्रीज लिमिटेड रेनुपावर डिवीजन रेनुसागर के तत्वावधान में आदित्य बिड़ला इंटरमीडिएट कॉलेज के खेल मैदान में आयोजित आरपीएल 2026 क्रिकेट लीग का शुभारंभ रोमांचक मुकाबले के साथ हुआ । प्रतियोगिता के पहले मैच में स्टीम स्ट्राइकर्स ने शानदार प्रदर्शन करते हुए एनर्जी ईगल टीम को 8 विकेट से पराजित कर जीत हासिल की ।
मैच के दौरान दोनों टीमों के खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट खेल भावना एवं शानदार प्रदर्शन का परिचय दिया । पहले बल्लेबाजी करते हुए एनर्जी ईगल टीम ने निर्धारित 12 ओवरों में दीपक लाल के 38 रन, मनोरंजन सिंह के 20 रन एवं मनीष जैन के 17 रन के वदौलत 8 विकेट खोकर 105 रन का सम्मानजनक स्कोर खड़ा किया,वही स्टीम स्ट्राइकर्स सफल गेंदबाज संजीव मिश्रा ने 4 विकेट चटकाए नीरज तिवारी को मात्र एक विकेट प्राप्त हुआ । जवाब में उतरी कप्तान नीरज तिवारी के नेतृत्व में स्टीम स्ट्राइकर्स की टीम ने बेहतरीन बल्लेबाजी का प्रदर्शन करते हुए संजीव मिश्रा के 56 रन के योगदान एवं संदीप मिश्रा के 25 रनों के बदौलत मात्र 2 विकेट खोकर 108 रन बनाकर लक्ष्य को प्राप्त कर लिया । इस तरह स्टीम स्ट्राइकर्स की टीम 8 विकेट से विजयी रही । स्टीम स्ट्राइकर्स के बल्लेबाजों एवं गेंदबाजों ने संतुलित प्रदर्शन करते हुए टीम की जीत में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई । मैच के दौरान दर्शकों में भी भारी उत्साह देखने को मिला तथा खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन तालियों के साथ किया गया ।
आरपीएल 2026 क्रिकेट लीग का आयोजन खेल प्रतिभाओं को मंच प्रदान करने एवं कर्मचारियों तथा युवाओं में खेल भावना विकसित करने के उद्देश्य से किया जा रहा है । प्रतियोगिता के आगामी मुकाबलों को लेकर भी खिलाड़ियों एवं खेल प्रेमियों में विशेष उत्साह बना हुआ है । मैन ऑफ दी मैच संजीव मिश्रा को घोषित किया गया । इस अवसर पर हिंडालको रेनुसागर के वरिष्ठ अधिकारी संचालन विभाग के हेड मनीष जैन, संदीप यावले, मनीष सिंह, निखिल जैन, अभिनीत सिंह, राजीव मिश्रा एवं सदानन्द पांडेय सहित भारी संख्या में लोग मौजूद रहे ।

स्टेट न्यूज़ को-ऑर्डिनेटर उत्तर प्रदेश अश्विनी कुमार ठाकुर की रिपोर्ट

*महत्वपूर्ण सूचना* 📢

*”स्वर विद्रोह टाइम्स”* का व्हाट्सएप पर अधिकृत चैनल उपलब्ध है, चैनल से जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक कर फॉलो करे –

https://whatsapp.com/channel/0029Va9Ll505q08WpNIJyB2G

*”भारत संरक्षण पार्टी (PIP)”* के WhatsApp ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक करे –*

https://chat.whatsapp.com/D7G2VrWYHin3abyqi0NsUM

*“स्वर विद्रोह टाइम्स”*

भारत का सबसे तेज उभरता हुआ न्यूज़ नेटवर्क देश के सभी राज्यों, जिला, नगर एवं ब्लॉक में रिपोर्टर की नियुक्ति कर रहा है ।

~ विज्ञापनों में 100% तक कमीशन / रिफण्ड ! 💰 ~ Super Fast Updation ⌛ ~ अधिकतम 7 कार्यदिवस में प्राप्त करे अपनी रिपोर्टर किट 🎤🗓️

इच्छुक व्यक्ति अतिशीघ्र संपर्क करें 👨🏻‍💻🧑🏻‍💻👩🏻‍💻

☎️ Phone : 0594-7350540 & 0594-7355059 📞 WLL Phone : +91 94129 17922 💼 Official Whatsapp : +91 96394 97030 📧 Official Email : info@swarvidrohtimes.in 📩 Alternate Email : swarvidrohtimes@gmail.com

*स्वर विद्रोह टाइम्स की न्यूज़ देखने के लिए लिंक पर क्लिक करे -*

*News Portal* : https://swarvidrohtimes.in/ & https://swarvidrohtimes.com/ 

*YouTube Channel* : https://youtube.com/channel/UC7gEfUA_lFFjHR6jmpvHQGA

*Koo* : https://www.kooapp.com/profile/swarvidrohtimes

*Facebook Profile* : https://www.facebook.com/profile.php?id=100076756535892

*Facebook Page* : https://www.facebook.com/swarvidrohtimes/

*Kutumb App* : https://kutumb.app/swar-vidroh-times

*Twitter* : https://twitter.com/SwarTimes

*Instagram* : https://www.instagram.com/swarvidroh/

 

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *