उत्तर प्रदेश : गोरखपुर
11 मई 2026 : पीपीगंज क्षेत्र के भगवानपुर के आजाद नगर निवासी अभिषेक मद्धेशिया की पथरी के ऑपरेशन के बाद संदिग्ध परिस्थितियों में एक अप्रैल को हुई मौत का मामला अब तूल पकड़ता जा रहा है इस घटना से न सिर्फ परिजन बल्कि पूरे क्षेत्र में और आसपास के पूर्वांचल के समस्त जिलों में गहरा आक्रोश व्याप्त है और लोग न्याय के लिए गुहार कर रहे हैं । जिसमें गोरखपुर, महराजगंज, कुशीनगर, देवरिया, आजमगढ़, बलिया, बनारस, मऊ, गाजीपुर, संतकबीर, सिद्धार्थनगर, बस्ती आदि विभिन्न जनपदों से लोग आए थे । अलग-अलग जनपदों में लोग न्याय के लिए भी गुहार कर रहें हैं इसी क्रम में पीपीगंज के एक मैरिज हॉल में आज श्रद्धांजलि सभा आयोजित किया गया और साथ ही साथ एक पीपीगंज चौराहे तक शोक यात्रा भी निकाली गई यात्रा में उपस्थित लोगों ने आनंद अग्रवाल मुर्दाबाद के नारे लगाए । जिसमें क्षेत्रीय विधायक फतेहबहादुर सिंह ने कहा कि जब पोस्टमार्टम रिपोर्ट में साफ साफ लिखा है कि आयुष्मान कार्ड के नियमों का दुरुपयोग किया और डॉ. आनंद अग्रवाल पैसा लिया तो सीएमओ अभी तक हॉस्पिटल पर क्यों कार्यवाही नहीं कर रहा हैं इसके लिए मैं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से स्वयं मिलकर इस सही विषय को अवगत कराउंगा । शहर के विधायक प्रत्याशी रहे राहुल गुप्ता ने कहा कि सरकार इन्हें कम से कम 1 करोड़ रुपए और इनके परिवार के सदस्य को एक नौकरी अवश्य दें क्योंकि इनके परिवार की आर्थिक स्थिति बहुत कमजोर है । कुशीनगर से आए प्रतिनिधि हरिराम मद्धेशिया ने कहा कि सरकार जीरो टार्लेंस पर कार्य करती है लेकिन गोरखपुर जनपद में यह टार्लेंस कहां मर गया है जो एक वैश्य समाज के पीड़ित परिवार को न्याय नहीं दिला पा रहा हैं । देवरिया से आए प्रतिनिधि द्वारिका मद्धेशिया ने कहा कि सरकार से अगर इनके परिवार को न्याय नहीं मिला तो हम वैश्य समाज पूर्ण रूप से आने वाले चुनाव में वोट पर चोट करेंगे । अभिषेक चंद ने कहा कि इस पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने के लिए मैं अपने सभी साथियों के साथ हजारों की संख्या में सड़क पर गोरखपुर से लेकर लखनऊ तक उतरने के लिए तैयार हूंँ । पीपीगंज नगर पंचायत चेयरमैन लक्ष्मण विश्वकर्मा ने कहा कि सरकार हमारी न्याय करेगी और न्याय दिलाने के लिए अवश्य लड़ेंगे । उक्त कार्यक्रम में पूर्व अध्यक्ष कुंवर बहादुर शाही, एडवोकेट रामानंद दाढ़ी वाले, शरद मद्धेशिया राज कुमार मद्धेशिया, घनश्याम मद्धेशिया, मुन्ना मद्धेशिया श्रवण मद्धेशिया, पवन अग्रहरी, सुरेंद्र यादव, राजीव रंजन चौधरी, भगवती मद्धेशिया, अनिरुद्ध मद्धेशिया, मनीष गुप्ता, साधू यादव, सचिन वर्मा, गणेश मद्धेशिया, गौतम गुप्ता, अश्वनी, संतोष भारती, निखिल, जितेंद्र, राजू मद्धेशिया, पुनीत शुक्ला, पूर्व सभासद अरविंद अग्रहरी, कपूर चंद अग्रहरी, सत्यम शर्मा, केसी वर्मा, अंगद मद्धेशिया, विपिन सिंह, गंजू वर्मा, कमलेश वर्मा आदि समेत हजारों की संख्या में लोग उपस्थित रहे ।तहसील ब्यूरो चीफ कैम्पियरगंज दुष्यंत लाल श्रीवास्तव की रिपोर्ट

*महत्वपूर्ण सूचना* 📢
*”स्वर विद्रोह टाइम्स”* का व्हाट्सएप पर अधिकृत चैनल उपलब्ध है, चैनल से जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक कर फॉलो करे –
https://whatsapp.com/channel/0029Va9Ll505q08WpNIJyB2G
*”भारत संरक्षण पार्टी (PIP)”* के WhatsApp ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक करे –*
https://chat.whatsapp.com/D7G2VrWYHin3abyqi0NsUM

*“स्वर विद्रोह टाइम्स”*
भारत का सबसे तेज उभरता हुआ न्यूज़ नेटवर्क देश के सभी राज्यों, जिला, नगर एवं ब्लॉक में रिपोर्टर की नियुक्ति कर रहा है ।
~ विज्ञापनों में 100% तक कमीशन / रिफण्ड ! 💰 ~ Super Fast Updation ⌛ ~ अधिकतम 7 कार्यदिवस में प्राप्त करे अपनी रिपोर्टर किट 🎤🗓️
इच्छुक व्यक्ति अतिशीघ्र संपर्क करें 👨🏻💻🧑🏻💻👩🏻💻
☎️ Phone : 0594-7350540 & 0594-7355059 📞 WLL Phone : +91 94129 17922 💼 Official Whatsapp : +91 96394 97030 📧 Official Email : info@swarvidrohtimes.in 📩 Alternate Email : swarvidrohtimes@gmail.com
*स्वर विद्रोह टाइम्स की न्यूज़ देखने के लिए लिंक पर क्लिक करे -*
*News Portal* : https://swarvidrohtimes.in/ & https://swarvidrohtimes.com/
*YouTube Channel* : https://youtube.com/channel/UC7gEfUA_lFFjHR6jmpvHQGA
*Koo* : https://www.kooapp.com/profile/swarvidrohtimes
*Facebook Profile* : https://www.facebook.com/profile.php?id=100076756535892
*Facebook Page* : https://www.facebook.com/swarvidrohtimes/
*Kutumb App* : https://kutumb.app/swar-vidroh-times
*Twitter* : https://twitter.com/SwarTimes
*Instagram* : https://www.instagram.com/swarvidroh/




