कुलडोमरी में सड़क निर्माण में लापरवाही, ग्रामीणों का प्रदर्शन ! शिकायत पर संविदाकार के बिगड़े बोल, पीडब्ल्यूडी अधिकारियों पर मिलीभगत के आरोप !
कुलडोमरी में सड़क निर्माण में लापरवाही, ग्रामीणों का प्रदर्शन ! शिकायत पर संविदाकार के बिगड़े बोल, पीडब्ल्यूडी अधिकारियों पर मिलीभगत के आरोप !

कुलडोमरी में सड़क निर्माण में लापरवाही, ग्रामीणों का प्रदर्शन !

0 minutes, 32 seconds Read

शिकायत पर संविदाकार के बिगड़े बोल, पीडब्ल्यूडी अधिकारियों पर मिलीभगत के आरोप !

उत्तर प्रदेश : सोनभद्र (अनपरा)

23 मार्च 2026 : कुलडोमरी ग्राम पंचायत में सड़क निर्माण कार्य को लेकर गंभीर अनियमितताओं का मामला सामने आया है । ग्रामीणों ने पीडब्ल्यूडी अधिकारियों और ठेकेदार की मिलीभगत से सरकारी धन के दुरुपयोग का आरोप लगाते हुए जोरदार प्रदर्शन किया । मामला कुलडोमरी टोला के डयनिया से रणहोर संपर्क मार्ग पर चल रहे सड़क निर्माण कार्य से जुड़ा है । आरोप है कि संबंधित संविदाकार द्वारा गुणवत्ता विहीन निर्माण कराया जा रहा है, जिससे सड़क की मजबूती पर सवाल खड़े हो गए हैं । ग्रामीणों भोला प्रसाद गुप्ता, राजकुमार गुप्ता, बिहारी लाल गुप्ता, दिनार बैगा, अंकित कुमार, राजकुमारी, वीरमती देवी और अनारकली देवी ने आरोप लगाया कि बिना पुराने सड़क की समुचित सफाई किए ही मिट्टी के ऊपर सीधे गिट्टी और तारकोल डालकर निर्माण कार्य किया जा रहा है । ग्रामीणों का कहना है कि जब इस संबंध में जूनियर इंजीनियर विष्णु प्रकाश यादव से शिकायत की गई, तो उन्होंने कोई स्पष्ट जवाब नहीं दिया और मामले को टालते रहे । वहीं, मौके पर कार्य देख रहे एक व्यक्ति राजू सिंह ने कथित रूप से कहा कि “जहां शिकायत करनी हो कर दो, पीडब्ल्यूडी के अधिकारी हमारे मुट्ठी में हैं,” जिससे ग्रामीणों में और आक्रोश फैल गया । प्रदर्शन कर रहे ग्रामीणों ने जिलाधिकारी से उच्चस्तरीय जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्यवाही की मांग की है । उनका कहना है कि इस तरह की लापरवाही और भ्रष्टाचार से प्रदेश सरकार की छवि धूमिल हो रही है । इस संबंध में पीडब्ल्यूडी के अवर अभियंता विष्णु प्रकाश यादव ने कहा कि मामले की जांच कर आवश्यक कार्यवाही की जाएगी ।

स्टेट न्यूज़ को-ऑर्डिनेटर उत्तर प्रदेश अश्विनी कुमार ठाकुर की रिपोर्ट

*महत्वपूर्ण सूचना* 📢

*”स्वर विद्रोह टाइम्स”* का व्हाट्सएप पर अधिकृत चैनल उपलब्ध है, चैनल से जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक कर फॉलो करे –

https://whatsapp.com/channel/0029Va9Ll505q08WpNIJyB2G

*”भारत संरक्षण पार्टी (PIP)”* के WhatsApp ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक करे –*

https://chat.whatsapp.com/D7G2VrWYHin3abyqi0NsUM

*“स्वर विद्रोह टाइम्स”*

भारत का सबसे तेज उभरता हुआ न्यूज़ नेटवर्क देश के सभी राज्यों, जिला, नगर एवं ब्लॉक में रिपोर्टर की नियुक्ति कर रहा है ।

~ विज्ञापनों में 100% तक कमीशन / रिफण्ड ! 💰 ~ Super Fast Updation ⌛ ~ अधिकतम 7 कार्यदिवस में प्राप्त करे अपनी रिपोर्टर किट 🎤🗓️

इच्छुक व्यक्ति अतिशीघ्र संपर्क करें 👨🏻‍💻🧑🏻‍💻👩🏻‍💻

☎️ Phone : 0594-7350540 & 0594-7355059 📞 WLL Phone : +91 94129 17922 💼 Official Whatsapp : +91 96394 97030 📧 Official Email : info@swarvidrohtimes.in 📩 Alternate Email : swarvidrohtimes@gmail.com

*स्वर विद्रोह टाइम्स की न्यूज़ देखने के लिए लिंक पर क्लिक करे -*

*News Portal* : https://swarvidrohtimes.in/ & https://swarvidrohtimes.com/ 

*YouTube Channel* : https://youtube.com/channel/UC7gEfUA_lFFjHR6jmpvHQGA

*Koo* : https://www.kooapp.com/profile/swarvidrohtimes

*Facebook Profile* : https://www.facebook.com/profile.php?id=100076756535892

*Facebook Page* : https://www.facebook.com/swarvidrohtimes/

*Kutumb App* : https://kutumb.app/swar-vidroh-times

*Twitter* : https://twitter.com/SwarTimes

*Instagram* : https://www.instagram.com/swarvidroh/

 

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *