रेनुसागर पावर डिवीजन में राष्ट्रीय सुरक्षा माह के तहत पीपीई प्रतियोगिता का आयोजन !
रेनुसागर पावर डिवीजन में राष्ट्रीय सुरक्षा माह के तहत पीपीई प्रतियोगिता का आयोजन !

रेनुसागर पावर डिवीजन में राष्ट्रीय सुरक्षा माह के तहत पीपीई प्रतियोगिता का आयोजन !

0 minutes, 31 seconds Read

उत्तर प्रदेश : सोनभद्र (रेणुसागर)

19 मार्च 2026 : हिंडालको रेनुसागर के यूनिट हेड आर. पी. सिंह के मार्गदर्शन में हेड सुरक्षा अरविंद सिंह के कुशल नेतृत्व में राष्ट्रीय सुरक्षा माह के अवसर पर रेनुसागर पावर डिवीजन में सुरक्षा उपकरणों के उपयोग एवं उनके समुचित रख-रखाव को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से “अपने व्यक्तिगत सुरक्षा उपकरणों (पीपीई) को जानें” विषय पर एक प्रतियोगिता का आयोजन किया गया । इस प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य कर्मचारियों में सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा कार्यस्थल पर व्यक्तिगत सुरक्षा उपकरणों के सही उपयोग के महत्व को रेखांकित करना था । कार्यक्रम के दौरान प्रतिभागियों ने पीपीई के विभिन्न प्रकार, उनके उपयोग, रख-रखाव एवं सुरक्षा मानकों से संबंधित जानकारी को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत किया । प्रतियोगिता में विभिन्न विभागों के कर्मचारियों एवं संविदा कर्मियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और अपनी समझ एवं जागरूकता का प्रदर्शन किया । निर्णायक मंडल द्वारा प्रतिभागियों का मूल्यांकन उनकी प्रस्तुति, ज्ञान एवं व्यावहारिक समझ के आधार पर किया गया । कार्यक्रम के अंत में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया तथा सभी कर्मचारियों को कार्यस्थल पर सुरक्षा नियमों का पालन करने के लिए प्रेरित किया गया । प्रबंधन ने इस प्रकार के आयोजनों को भविष्य में भी जारी रखने की प्रतिबद्धता जताई, ताकि सुरक्षित कार्य संस्कृति को और सुदृढ़ किया जा सके।मूल्यांकन की भूमिका मनीष सिंह, ललित खुराना, सौम्या मिश्रा एवं मोहित सक्सेना ने निभाई।कार्यक्रम का सफल संचालन सुरक्षा विभाग से शैलेश श्रीवास्तव ने किया ।

स्टेट न्यूज़ को-ऑर्डिनेटर उत्तर प्रदेश अश्विनी कुमार ठाकुर की रिपोर्ट

*महत्वपूर्ण सूचना* 📢

*”स्वर विद्रोह टाइम्स”* का व्हाट्सएप पर अधिकृत चैनल उपलब्ध है, चैनल से जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक कर फॉलो करे –

https://whatsapp.com/channel/0029Va9Ll505q08WpNIJyB2G

*”भारत संरक्षण पार्टी (PIP)”* के WhatsApp ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक करे –*

https://chat.whatsapp.com/D7G2VrWYHin3abyqi0NsUM

*“स्वर विद्रोह टाइम्स”*

भारत का सबसे तेज उभरता हुआ न्यूज़ नेटवर्क देश के सभी राज्यों, जिला, नगर एवं ब्लॉक में रिपोर्टर की नियुक्ति कर रहा है ।

~ विज्ञापनों में 100% तक कमीशन / रिफण्ड ! 💰 ~ Super Fast Updation ⌛ ~ अधिकतम 7 कार्यदिवस में प्राप्त करे अपनी रिपोर्टर किट 🎤🗓️

इच्छुक व्यक्ति अतिशीघ्र संपर्क करें 👨🏻‍💻🧑🏻‍💻👩🏻‍💻

☎️ Phone : 0594-7350540 & 0594-7355059 📞 WLL Phone : +91 94129 17922 💼 Official Whatsapp : +91 96394 97030 📧 Official Email : info@swarvidrohtimes.in 📩 Alternate Email : swarvidrohtimes@gmail.com

*स्वर विद्रोह टाइम्स की न्यूज़ देखने के लिए लिंक पर क्लिक करे -*

*News Portal* : https://swarvidrohtimes.in/ & https://swarvidrohtimes.com/ 

*YouTube Channel* : https://youtube.com/channel/UC7gEfUA_lFFjHR6jmpvHQGA

*Koo* : https://www.kooapp.com/profile/swarvidrohtimes

*Facebook Profile* : https://www.facebook.com/profile.php?id=100076756535892

*Facebook Page* : https://www.facebook.com/swarvidrohtimes/

*Kutumb App* : https://kutumb.app/swar-vidroh-times

*Twitter* : https://twitter.com/SwarTimes

*Instagram* : https://www.instagram.com/swarvidroh/

 

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *