होली के दिन पारिवारिक रंजिश में युवक पर धारदार हथियार से हमला, गंभीर रूप से घायल !
होली के दिन पारिवारिक रंजिश में युवक पर धारदार हथियार से हमला, गंभीर रूप से घायल !

होली के दिन पारिवारिक रंजिश में युवक पर धारदार हथियार से हमला, गंभीर रूप से घायल !

0 minutes, 31 seconds Read

उत्तर प्रदेश : महराजगंज (पुरन्दरपुर)

06 मार्च 2026 : पुरन्दरपुर थाना क्षेत्र के ग्राम बोकवा में होली के दिन पारिवारिक रंजिश को लेकर एक युवक पर धारदार हथियार से हमला कर दिया गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया । घायल को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है ।मिली जानकारी के अनुसार ग्राम बोकवा निवासी शैलेश चौरसिया बुधवार दोपहर करीब 2:40 बजे अपने घर के बाहर बच्चों को रंग देने के लिए बाइक की डिग्गी से सामान निकाल रहे थे । इसी दौरान आरोप है कि उनके बड़े भाई अखिलेश चौरसिया और उनके पुत्र रिशभ चौरसिया वहां पहुंचे और गाली-गलौज करने लगे । विरोध करने पर दोनों ने मिलकर धारदार हथियार से शैलेश चौरसिया के सिर पर हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए और उनके सिर से काफी खून बहने लगा ।पीड़ित पक्ष के अनुसार जब दोनों आरोपी शैलेश चौरसिया को मार रहे थे, तभी उनकी पत्नी पूनम चौरसिया बीच-बचाव करने पहुंचीं । आरोप है कि इस दौरान आरोपियों ने उनके साथ छेड़खानी करते हुए अभद्र व्यवहार भी किया । घटना के बाद शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक आरोपी मौके से फरार हो चुके थे ।घटना के बाद घायल के साले मदन चौरसिया थाना पुरन्दरपुर तहरीर देने पहुंचे । मदन चौरसिया का आरोप है कि थाने में घटना की जानकारी देने पर पुलिसकर्मियों ने उनकी बात ठीक से नहीं सुनी और उनके साथ अभद्र व्यवहार किया । उनका कहना है कि एक पुलिसकर्मी ने उनके सिर पर भी प्रहार कर दिया, जिससे उनके सिर से खून निकलने लगा । उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि जब वह मोबाइल से घटना की रिकॉर्डिंग करने लगे तो पुलिसकर्मियों ने उनका मोबाइल छीनकर जमीन पर पटक दिया, जिससे मोबाइल टूट गया ।पीड़ित पक्ष का कहना है कि आरोपी पक्ष पहले से ही जान से मारने की धमकी देता रहा है और दोनों पक्षों के बीच पहले से विवाद चल रहा है । पीड़ित परिवार ने मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है ।

स्टेट न्यूज़ हैड उत्तर प्रदेश कृष्ण कुमार गुप्ता की रिपोर्ट

*महत्वपूर्ण सूचना* 📢

*”स्वर विद्रोह टाइम्स”* का व्हाट्सएप पर अधिकृत चैनल उपलब्ध है, चैनल से जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक कर फॉलो करे –

https://whatsapp.com/channel/0029Va9Ll505q08WpNIJyB2G

*”भारत संरक्षण पार्टी (PIP)”* के WhatsApp ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक करे –*

https://chat.whatsapp.com/D7G2VrWYHin3abyqi0NsUM

*“स्वर विद्रोह टाइम्स”*

भारत का सबसे तेज उभरता हुआ न्यूज़ नेटवर्क देश के सभी राज्यों, जिला, नगर एवं ब्लॉक में रिपोर्टर की नियुक्ति कर रहा है ।

~ विज्ञापनों में 100% तक कमीशन / रिफण्ड ! 💰 ~ Super Fast Updation ⌛ ~ अधिकतम 7 कार्यदिवस में प्राप्त करे अपनी रिपोर्टर किट 🎤🗓️

इच्छुक व्यक्ति अतिशीघ्र संपर्क करें 👨🏻‍💻🧑🏻‍💻👩🏻‍💻

☎️ Phone : 0594-7350540 & 0594-7355059 📞 WLL Phone : +91 94129 17922 💼 Official Whatsapp : +91 96394 97030 📧 Official Email : info@swarvidrohtimes.in 📩 Alternate Email : swarvidrohtimes@gmail.com

*स्वर विद्रोह टाइम्स की न्यूज़ देखने के लिए लिंक पर क्लिक करे -*

*News Portal* : https://swarvidrohtimes.in/ & https://swarvidrohtimes.com/ 

*YouTube Channel* : https://youtube.com/channel/UC7gEfUA_lFFjHR6jmpvHQGA

*Koo* : https://www.kooapp.com/profile/swarvidrohtimes

*Facebook Profile* : https://www.facebook.com/profile.php?id=100076756535892

*Facebook Page* : https://www.facebook.com/swarvidrohtimes/

*Kutumb App* : https://kutumb.app/swar-vidroh-times

*Twitter* : https://twitter.com/SwarTimes

*Instagram* : https://www.instagram.com/swarvidroh/

 

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *