प्रेस क्लब की स्थापना दिवस पर मतदाताओं को मतदान करने संबंधित जानकारी भी दी गई !
उत्तर प्रदेश : सोनभद्र (अनपरा)
07 फरवरी 2026 : ऊर्जांचल नगरी अनपरा में अनपरा प्रेस क्लब के द्वितीय वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर संगोष्ठी एवं सम्मान समारोह का आयोजन गरिमामय एवं भावनात्मक माहौल में किया गया । प्रेस क्लब की स्थापना दिवस पर पत्रकारों ने अपनी संवेदना व्यक्त की पत्रकार वह होता है जो पक्ष विपक्ष की खबरों को लगाता हैं अनपरा तापीय परियोजना के आवासीय परिसर स्थित प्रेक्षागृह में आयोजित इस कार्यक्रम में सुंदरकांड पाठ, विचार-संगोष्ठी एवं सम्मान समारोह ने आयोजन को विशेष बना दिया । जिसमें मतदान करने के लिए मतदाताओं को भी जागरूक किया गया । कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि अनपरा तापीय परियोजना के सीजीएम ई. दुधनाथ यादव तथा विशिष्ट अतिथियों द्वारा मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्वलन के साथ हुआ । मंत्रोच्चार के बीच सुंदरकांड पाठ का आरंभ हुआ, जिसने वातावरण को भक्तिमय बना दिया । प्रेस क्लब अध्यक्ष दीपक सिंह ने अतिथियों का पुष्पगुच्छ व माल्यार्पण कर स्वागत किया । मुख्य अतिथि ई. दुधनाथ यादव ने कहा कि पहले कुछ ही पत्रकार हुआ करते थे जो समाज को आइना दिखाया करते थे मगर आज के युग में हर कोई आज पत्रकार बन गया है जिसे सच और बेखबर की पहचान नहीं है की क्या सच है और क्या झूठ और उसके साथ ही साथ उन्होंने मतदाताओं को जागरूक मतदाता ही लोकतंत्र की नींव है । मतदान केवल अधिकार नहीं, बल्कि जिम्मेदारी भी है । जब नागरिक सजग और जागरूक होंगे, तभी लोकतंत्र मजबूत होगा ।” उन्होंने मतदाता जागरूकता को सुशासन की बुनियाद बताया । विशिष्ट अतिथि जीएम, डी तापीय परियोजना, ई. प्रशांत मणि त्रिपाठी ने पत्रकारों की भूमिका पर प्रकाश डालते हुए कहा कि लोकतांत्रिक व्यवस्था में मीडिया की जिम्मेदारी अत्यंत महत्वपूर्ण है । “पत्रकार निष्पक्ष, पारदर्शी और भयमुक्त चुनाव में अहम भूमिका निभाते हैं । फर्जी खबरों और अफवाहों से समाज को बचाना आज की सबसे बड़ी चुनौती है ।” कार्यक्रम के अंत में प्रेस क्लब अध्यक्ष दीपक सिंह ने कहा कि डिजिटल युग में सोशल मीडिया ने पत्रकारिता को नई ताकत दी है, लेकिन इसके साथ जिम्मेदारी भी बढ़ी है । तथ्यपरक रिपोर्टिंग, स्रोतों की पुष्टि और संतुलित प्रस्तुति ही आज की सशक्त पत्रकारिता है । पत्रकार वह होता है जो खबरों को पक्ष और विपक्ष को सुनकर और देखकर लगाता है हमारे समाज में हर कोई पत्रकार बनकर पत्रकारों की छवि को धूमिल कर रहे हैं । मुख्य व विशिष्ट अतिथियों द्वारा क्लब के सदस्यों को स्मृतिचिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया । कार्यक्रम का संचालन शीर्ष गुप्ता ने किया, जबकि मुख्य वक्ता अवधूत महाविद्यालय के प्राचार्य अजय विक्रम सिंह रहे । समापन के पश्चात अतिथियों एवं उपस्थितजनों ने सहभोज किया । इस अवसर पर ई. एस. पी. यादव, अधीक्षण अभियंता अदालत वर्मा, वरिष्ठ पत्रकार के. सी. शर्मा, बालकेश्वर सिंह, भाजपा मंडल अध्यक्ष प्रमोद शुक्ला, प्रथम श्रीवास्तव, सुंदरकांड पाठ के लिए आमंत्रित जुड़वा भाई अनुज व आशीष पांडेय, संरक्षक मंडल अशोक तिवारी, पत्रकार दरोगा यादव, अनिल निषाद, मुकेश कुमार, मनोज प्रजापति संजीव दुबे, संदीप यादव, पुष्पराज सिंह बघेल, धर्मेंद्र गुप्ता, आकाश यादव, चंदन सहित सैकड़ों लोग मौजूद रहे ।स्टेट न्यूज़ को-ऑर्डिनेटर उत्तर प्रदेश अश्विनी कुमार ठाकुर की रिपोर्ट

*महत्वपूर्ण सूचना* 📢
*”स्वर विद्रोह टाइम्स”* का व्हाट्सएप पर अधिकृत चैनल उपलब्ध है, चैनल से जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक कर फॉलो करे –
https://whatsapp.com/channel/0029Va9Ll505q08WpNIJyB2G
*”भारत संरक्षण पार्टी (PIP)”* के WhatsApp ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक करे –*
https://chat.whatsapp.com/D7G2VrWYHin3abyqi0NsUM

*“स्वर विद्रोह टाइम्स”*
भारत का सबसे तेज उभरता हुआ न्यूज़ नेटवर्क देश के सभी राज्यों, जिला, नगर एवं ब्लॉक में रिपोर्टर की नियुक्ति कर रहा है ।
~ विज्ञापनों में 100% तक कमीशन / रिफण्ड ! 💰 ~ Super Fast Updation ⌛ ~ अधिकतम 7 कार्यदिवस में प्राप्त करे अपनी रिपोर्टर किट 🎤🗓️
इच्छुक व्यक्ति अतिशीघ्र संपर्क करें 👨🏻💻🧑🏻💻👩🏻💻
☎️ Phone : 0594-7350540 & 0594-7355059 📞 WLL Phone : +91 94129 17922 💼 Official Whatsapp : +91 96394 97030 📧 Official Email : info@swarvidrohtimes.in 📩 Alternate Email : swarvidrohtimes@gmail.com
*स्वर विद्रोह टाइम्स की न्यूज़ देखने के लिए लिंक पर क्लिक करे -*
*News Portal* : https://swarvidrohtimes.in/ & https://swarvidrohtimes.com/
*YouTube Channel* : https://youtube.com/channel/UC7gEfUA_lFFjHR6jmpvHQGA
*Koo* : https://www.kooapp.com/profile/swarvidrohtimes
*Facebook Profile* : https://www.facebook.com/profile.php?id=100076756535892
*Facebook Page* : https://www.facebook.com/swarvidrohtimes/
*Kutumb App* : https://kutumb.app/swar-vidroh-times
*Twitter* : https://twitter.com/SwarTimes
*Instagram* : https://www.instagram.com/swarvidroh/







