उत्तर प्रदेश : बलिया
26 दिसम्बर 2025 : SP बलिया श्री ओमवीर सिंह के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी नियंत्रण के लिये चलाये जा रहे अभियान के क्रम मे स्वाट / सर्विलांस व थाना रसड़ा बलिया पुलिस टीम को मिली सफलता ।स्वाट/सर्विलांस टीम व थाना रसड़ा टीम की सयुक्त कार्यवाही में 05 नफर अभियुक्तों को किया गया गिरफ्तार, कब्जे से अवैध असलहा व 02 अदद बाइक बरामद ।उल्लेखनीय है कि दिनांक 26.12.2025 को समय लगभग 04.50 बजे मुंडेरा रोड कटुहरा में अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु स्वाट / सर्विलांस टीम व थाना रसड़ा पुलिस टीम चेकिंग / गश्त में मामूर थी कि पुलिस टीम द्वारा कुछ संदिग्ध व्यक्तिओं का चेकिंग का प्रयास किया गया तो संदिग्ध व्यक्तियों द्वारा पुलिस टीम पर हमला कर दिया गया, पुलिस टीम की आत्मरक्षार्थ जवाबी कार्यवाही में बदमाश 1. मंजीत सिंह उर्फ ओम सिंह पुत्र स्व अरविंद सिंह निवासी मडहीं थाना कासिमाबाद गाजीपुर उम्र 27 वर्ष जिसके बाएं पैर में गोली लगी है 2. संदीप सिंह उर्फ गोलु सिंह पुत्र शमशेर सिंह निवासी खजुरगांव थाना कासिमाबाद गाजीपुर उम्र 23 वर्ष जिसके बाएं पैर में गोली लगी है तथा 03 अन्य व्यक्तियों 1. अतुल सिंह उर्फ बब्बू सिंह बृजेश सिंह खजुरगांव थाना कासिमाबाद गाजीपुर उम्र 21 वर्ष 2. प्रवीण सिंह उर्फ गोलु पुत्र नरेंद्र उर्फ नि० शेखनपुर थाना कासिमाबाद गाजीपुर उम्र 27 वर्ष 3. प्रभात सिंह उर्फ बंटी पुत्र संजय सिंह निवासी खजुरगांव थाना कासिमाबाद गाजीपुर उम्र 22 वर्ष को दौड़ाकर पकड़ लिया गया । पूछताछ के क्रम में ज्ञात हुआ कि घायल बदमाशों द्वारा दिनांक 25.12.2025 को समय करीब 21.45 बजे राघोपुर चट्टी पर संतोष सिंह उर्फ बागी निवासी थाना कासिमाबाद गाजीपुर की गोली मारकर हत्या की गयी थी । घायल बदमाशों मंजीत सिंह उर्फ ओम सिंह व संदीप सिंह उर्फ गोलु सिंह का उपचार सदर अस्पताल बलिया में चल रहा है । पकड़े गये बदमाशों की जामा तलाशी में उनके कब्जे से 1. 01 अदद पिस्टल .32 बोर तथा 02 अदद खोखा कारतूस व 02 अदद जिन्दा कारतूस .32 बोर 2.01 अदद कट्टा 315 बोर मय 02 अदद खोखा कारतूस मय 01 अदद जिन्दा कारतूस 315 बोर और 02 अदद मोटर साइकिल 01 अदद अपाची व 01 स्प्लेंडर बाइक बरामद हुआ । अग्रिम विधिक कार्यवाही अमल में लायी जा रही है ।तहसील ब्यूरो चीफ रसड़ा तारकेश्वर गुप्ता की रिपोर्ट

*महत्वपूर्ण सूचना* 📢
*”स्वर विद्रोह टाइम्स”* का व्हाट्सएप पर अधिकृत चैनल उपलब्ध है, चैनल से जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक कर फॉलो करे –
https://whatsapp.com/channel/0029Va9Ll505q08WpNIJyB2G
*”भारत संरक्षण पार्टी (PIP)”* के WhatsApp ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक करे –*
https://chat.whatsapp.com/D7G2VrWYHin3abyqi0NsUM

*“स्वर विद्रोह टाइम्स”*
भारत का सबसे तेज उभरता हुआ न्यूज़ नेटवर्क देश के सभी राज्यों, जिला, नगर एवं ब्लॉक में रिपोर्टर की नियुक्ति कर रहा है ।
~ विज्ञापनों में 100% तक कमीशन / रिफण्ड ! 💰 ~ Super Fast Updation ⌛ ~ अधिकतम 7 कार्यदिवस में प्राप्त करे अपनी रिपोर्टर किट 🎤🗓️
इच्छुक व्यक्ति अतिशीघ्र संपर्क करें 👨🏻💻🧑🏻💻👩🏻💻
☎️ Phone : 0594-7350540 & 0594-7355059 📞 WLL Phone : +91 94129 17922 💼 Official Whatsapp : +91 96394 97030 📧 Official Email : info@swarvidrohtimes.in 📩 Alternate Email : swarvidrohtimes@gmail.com
*स्वर विद्रोह टाइम्स की न्यूज़ देखने के लिए लिंक पर क्लिक करे -*
*News Portal* : https://swarvidrohtimes.in/ & https://swarvidrohtimes.com/
*YouTube Channel* : https://youtube.com/channel/UC7gEfUA_lFFjHR6jmpvHQGA
*Koo* : https://www.kooapp.com/profile/swarvidrohtimes
*Facebook Profile* : https://www.facebook.com/profile.php?id=100076756535892
*Facebook Page* : https://www.facebook.com/swarvidrohtimes/
*Kutumb App* : https://kutumb.app/swar-vidroh-times
*Twitter* : https://twitter.com/SwarTimes
*Instagram* : https://www.instagram.com/swarvidroh/



