हिंडालको रेनुसागर में बैंडबाजे एवं आतिशबाजी के साथ हुआ आरपीएल 2026 का आगाज !
हिंडालको रेनुसागर में बैंडबाजे एवं आतिशबाजी के साथ हुआ आरपीएल 2026 का आगाज !

हिंडालको रेनुसागर में बैंडबाजे एवं आतिशबाजी के साथ हुआ आरपीएल 2026 का आगाज !

0 minutes, 32 seconds Read

उत्तर प्रदेश : सोनभद्र (अनपरा)

18 मई 2026 : हिंडालको इंडस्ट्रीज लिमिटेड रेनुपावर डिवीजन रेनुसागर के तत्वावधान में आदित्य बिड़ला इंटरमीडिएट कॉलेज के खेल मैदान में भव्य बैंडबाजे एवं आकर्षक आतिशबाजी एवं बच्चों के नृत्य के साथ आरपीएल 2026 क्रिकेट लीग का मैच शानदार आगाज हुआ । उद्घाटन अवसर पर खेल प्रेमियों एवं प्रतिभागी खिलाड़ियों में विशेष उत्साह देखने को मिला । आरपीएल 2026 क्रिकेट लीग में कुल 8 टीमें हिस्सा ले रही हैं । प्रतियोगिता को आईपीएल की तर्ज पर आयोजित किया गया है, जिसमें प्रत्येक टीम के खिलाड़ियों का चयन ऑक्शन प्रक्रिया के माध्यम से किया गया । ऑक्शन के जरिए टीम गठन होने से खिलाड़ियों एवं दर्शकों में प्रतियोगिता को लेकर खासा उत्साह बना हुआ है । “टूर्नामेंट के उद्घाटन अवसर पर मुख्य अतिथि हिंडालको रेनुसागर के यूनिट हेड आर पी सिंह ने मशाल के द्वारा प्रज्ज्वलित किया गया और खिलाड़ियों ने क्रिकेट मैदान पर प्रज्ज्वलित मशाल के साथ भव्य मार्च निकालने के पश्चात राष्ट्रगान हुआ । कार्यक्रम को गति प्रदान करते हुये मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथियों ने खिलाडियों से परिचय प्राप्त किया । इसी कड़ी में हिंडालको रेनुसागर के यूनिट हेड आर पी सिंह ने अपने सम्बोधन में कहा कि खेल केवल मनोरंजन का माध्यम नहीं बल्कि अनुशासन, टीम भावना एवं नेतृत्व क्षमता विकसित करने का सशक्त मंच है। उन्होंने आरपीएल 2026 क्रिकेट लीग के आयोजन की सराहना करते हुए कहा कि हिंडालको रेनुसागर द्वारा खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने हेतु लगातार सकारात्मक पहल की जा रही है । इस प्रकार की खेल प्रतियोगिताएं युवाओं में खेल भावना, अनुशासन एवं आपसी सौहार्द को बढ़ावा देने का कार्य करती हैं । इसके पूर्व हेड एच आर आशीष पांडेय ने आरपीएल 2026 लीग क्रिकेट मैच पर प्रकाश डालते हुये खिलाड़ियों का उत्साह वर्धन किया । तत्पश्चात संचालन विभाग के प्रभारी मनीष जैन ने प्रतिभाग कर रही टीमों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि इस तरह के आयोजन युवाओं में ऊर्जा, आत्मविश्वास एवं आपसी भाईचारे को मजबूत करने का कार्य करते हैं । उद्घाटन आरपी सिंह एकादश एवं मनीष जैन एकादश टीम के बीच मैत्री पूर्ण 8 ओभर का क्रिकेट लीग मैच खेला गया । जिसमें आर पी सिंह एकादश ने 7 विकेट से मैच को जीत लिया । कार्यक्रम का संचालन राजेश राय एवं सीमा तुर ने संयुक्त रूप से किया । इस अवसर पर हिंडालको रेनुसागर के वरिष्ठ अधिकारी संजय श्रीमाली, कुमार हर्षवर्धन, दीपक पांडेय, ललित खुराना, संदीप यावले, निखिल जैन, मृदुल भारद्वाज, ब्रजेश कुमार बर्मा, आशुतोष सिंह, अभिनीत सिंह, सदानन्द पांडेय, राजीव मिश्रा सहित भारी संख्या में खेल प्रेमी मौजूद रहे । प्रतियोगिता के दौरान रोमांचक मुकाबलों के साथ खेल प्रतिभाओं को निखारने का अवसर मिलेगा ।

स्टेट न्यूज़ को-ऑर्डिनेटर उत्तर प्रदेश अश्विनी कुमार ठाकुर की रिपोर्ट

*महत्वपूर्ण सूचना* 📢

*”स्वर विद्रोह टाइम्स”* का व्हाट्सएप पर अधिकृत चैनल उपलब्ध है, चैनल से जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक कर फॉलो करे –

https://whatsapp.com/channel/0029Va9Ll505q08WpNIJyB2G

*”भारत संरक्षण पार्टी (PIP)”* के WhatsApp ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक करे –*

https://chat.whatsapp.com/D7G2VrWYHin3abyqi0NsUM

*“स्वर विद्रोह टाइम्स”*

भारत का सबसे तेज उभरता हुआ न्यूज़ नेटवर्क देश के सभी राज्यों, जिला, नगर एवं ब्लॉक में रिपोर्टर की नियुक्ति कर रहा है ।

~ विज्ञापनों में 100% तक कमीशन / रिफण्ड ! 💰 ~ Super Fast Updation ⌛ ~ अधिकतम 7 कार्यदिवस में प्राप्त करे अपनी रिपोर्टर किट 🎤🗓️

इच्छुक व्यक्ति अतिशीघ्र संपर्क करें 👨🏻‍💻🧑🏻‍💻👩🏻‍💻

☎️ Phone : 0594-7350540 & 0594-7355059 📞 WLL Phone : +91 94129 17922 💼 Official Whatsapp : +91 96394 97030 📧 Official Email : info@swarvidrohtimes.in 📩 Alternate Email : swarvidrohtimes@gmail.com

*स्वर विद्रोह टाइम्स की न्यूज़ देखने के लिए लिंक पर क्लिक करे -*

*News Portal* : https://swarvidrohtimes.in/ & https://swarvidrohtimes.com/ 

*YouTube Channel* : https://youtube.com/channel/UC7gEfUA_lFFjHR6jmpvHQGA

*Koo* : https://www.kooapp.com/profile/swarvidrohtimes

*Facebook Profile* : https://www.facebook.com/profile.php?id=100076756535892

*Facebook Page* : https://www.facebook.com/swarvidrohtimes/

*Kutumb App* : https://kutumb.app/swar-vidroh-times

*Twitter* : https://twitter.com/SwarTimes

*Instagram* : https://www.instagram.com/swarvidroh/

 

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *