उत्तर प्रदेश : महाराजगंज
04 अप्रैल 2026 : आई.एच. इंटरमीडिएट कॉलेज, बैरवा जंगल में आयोजित भव्य सम्मान समारोह में विद्यालय के मेधावी छात्र-छात्राओं और खेल प्रतियोगिताओं के विजेताओं को पुरस्कृत किया गया । कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद चौकी इंचार्ज अड्डा बाजार, विकास गौंड और कांस्टेबल प्रीत यादव ने बच्चों का उत्साहवर्धन किया । विद्यालय के प्रबंधक इस्तियाक अहमद ने विशिष्ट अतिथियों के साथ मिलकर बच्चों को मेडल पहनाकर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर पत्रकार युनुस खान भी बतौर मुख्य अतिथि मौजूद रहे ।हाईस्कूल के टॉपर्स ने मारी बाजी !
सत्र 2024-25 के हाईस्कूल परीक्षा परिणाम में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को ‘फैन’ और ‘दीवाल घड़ी’ देकर सम्मानित किया गया । नुसरत खातून ने 90% अंकों के साथ प्रथम स्थान प्राप्त कर विद्यालय का नाम रोशन किया। अमित गुप्ता (88.7%) द्वितीय और साफिया खातून (87%) तृतीय स्थान पर रहे । चौथे से सातवें स्थान पर क्रमशः रुखसार खातून (86.2%), रेहाना खातून (86%), साधना चौरसिया (85.7%) और आकाश कुमार (84.5%) रहे ।खेल के मैदान में दिखा दम !
शिक्षा के साथ-साथ खेलकूद में भी विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन किया । क्रिकेट प्रतियोगिता में विशाल यादव (कैप्टन) और महफूज आलम (वाइस कैप्टन) की अगुवाई वाली टीम विजेता रही । वहीं, ‘बेस्ट बैटर’ इरफान और ‘बेस्ट बॉलर’ प्रभात कुमार को आकर्षक बल्ला व बॉल देकर सम्मानित किया गया ।अन्य खेलों के विजेता !
कबड्डी : जीसान (कैप्टन) और मु. साद (वाइस कैप्टन) की टीम प्रथम रही। अफसर को बेस्ट रेडर का खिताब मिला । खो-खो : समरीन (कैप्टन) और काजल (बेस्ट दौड़) की टीम ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। वॉलीबॉल : वसीम खान (कैप्टन) और अफसर (वाइस कैप्टन) की टीम विजेता बनी। इन सभी विजेताओं को ‘आकर्षक शील्ड’ प्रदान की गई ।सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम !
सांस्कृतिक गतिविधियों में काजल के ग्रुप ने प्रथम स्थान प्राप्त किया । कुलसुम खान (इशारा) दूसरे और खुशी व अस्मिता की जोड़ी तीसरे स्थान पर रही । रितिका और करिश्मा ने भी अपनी प्रतिभा से सबका दिल जीता। इन सभी को पुरस्कार स्वरूप डायरी भेंट की गई । कार्यक्रम के अंत में प्रबंधक इस्तियाक अहमद ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र की इन प्रतिभाओं को सही मंच प्रदान करना ही विद्यालय का मुख्य उद्देश्य है । इस दौरान विद्यालय के समस्त शिक्षक व शिक्षिकाएं मौजूद रहीं, जिन्होंने तालियों की गड़गड़ाहट के साथ बच्चों का हौसला बढ़ाया ।स्टेट न्यूज़ हैड उत्तर प्रदेश कृष्ण कुमार गुप्ता की रिपोर्ट

*महत्वपूर्ण सूचना* 📢
*”स्वर विद्रोह टाइम्स”* का व्हाट्सएप पर अधिकृत चैनल उपलब्ध है, चैनल से जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक कर फॉलो करे –
https://whatsapp.com/channel/0029Va9Ll505q08WpNIJyB2G
*”भारत संरक्षण पार्टी (PIP)”* के WhatsApp ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक करे –*
https://chat.whatsapp.com/D7G2VrWYHin3abyqi0NsUM

*“स्वर विद्रोह टाइम्स”*
भारत का सबसे तेज उभरता हुआ न्यूज़ नेटवर्क देश के सभी राज्यों, जिला, नगर एवं ब्लॉक में रिपोर्टर की नियुक्ति कर रहा है ।
~ विज्ञापनों में 100% तक कमीशन / रिफण्ड ! 💰 ~ Super Fast Updation ⌛ ~ अधिकतम 7 कार्यदिवस में प्राप्त करे अपनी रिपोर्टर किट 🎤🗓️
इच्छुक व्यक्ति अतिशीघ्र संपर्क करें 👨🏻💻🧑🏻💻👩🏻💻
☎️ Phone : 0594-7350540 & 0594-7355059 📞 WLL Phone : +91 94129 17922 💼 Official Whatsapp : +91 96394 97030 📧 Official Email : info@swarvidrohtimes.in 📩 Alternate Email : swarvidrohtimes@gmail.com
*स्वर विद्रोह टाइम्स की न्यूज़ देखने के लिए लिंक पर क्लिक करे -*
*News Portal* : https://swarvidrohtimes.in/ & https://swarvidrohtimes.com/
*YouTube Channel* : https://youtube.com/channel/UC7gEfUA_lFFjHR6jmpvHQGA
*Koo* : https://www.kooapp.com/profile/swarvidrohtimes
*Facebook Profile* : https://www.facebook.com/profile.php?id=100076756535892
*Facebook Page* : https://www.facebook.com/swarvidrohtimes/
*Kutumb App* : https://kutumb.app/swar-vidroh-times
*Twitter* : https://twitter.com/SwarTimes
*Instagram* : https://www.instagram.com/swarvidroh/






