हनुमान जन्मोत्सव पर सालासर बालाजी महाराज भजन संध्या मे जमकर झूमें श्रद्धालु !
हनुमान जन्मोत्सव पर सालासर बालाजी महाराज भजन संध्या मे जमकर झूमें श्रद्धालु !

हनुमान जन्मोत्सव पर सालासर बालाजी महाराज भजन संध्या मे जमकर झूमें श्रद्धालु !

0 minutes, 34 seconds Read

उत्तर प्रदेश : सोनभद्र (अनपरा)

04 अप्रैल 2026 : अनपरा तापीय परियोजना आवासीय परिसर स्थित मिनिस्ट्रीरियल क्लब अनपरा मे श्री बालाजी महाराज मित्र मंडल द्वारा हनुमान जन्मोत्सव के अवसर पर द्वितीय श्री सालासर बालाजी महाराज भजन संध्या का आयोजन किया । इस दौरान बाबा के दरबार को कलकत्ता से आये कलाकारो द्वारा बड़े ही भव्यता से सजाया गया था जिसकी साज सज्जा देखते ही बन रही थी l कार्यक्रम का शुभारंभ वृन्दावन से आये आचार्य पंडित दुर्गेश नंदन मिश्रा द्वारा गणेश पूजा व हनुमान जी के समक्ष दीप प्रज्वलित कर विशेष आरती के साथ किया गया । इसके बाद आमंत्रित भजन गायकों मे दिल्ली से आकाश राजपूत, वृन्दावन से आये श्री किशोरी दास, चोपन से दीपक पाण्डेय, बरेली से जुड़वा भाई राम और श्याम बंधु, कानपुर से आई भजन गायिका शेफाली द्विवेदी ने एक से बढ़कर एक भजन प्रस्तुत कर लोगो को झूमने पर मजबूर कर दिया । इस दौरान ‘दुनिया चले न श्री राम के बिना’, ‘हनुमान जैसा कोई नहीं’ और ‘बजरंगबली मेरी नाव चली’ जैसे भजन गाए गए, जिन पर श्रद्धालु भक्ति में लीन दिखे । भजन संध्या के दौरान क्लब प्रांगण में बड़ी संख्या में भक्त उपस्थित रहे । देर रात तक चले इस कार्यक्रम में आतिशबाजी व फूलो की होली के साथ श्रद्धालुओं ने हनुमान चालीसा और सुंदरकांड पाठ भी किया । कार्यक्रम मे बजरंगबली को छप्पन भोग अर्पित किया गया और हज़ारों की संख्या मे उपस्थित सभी भक्तों को महाप्रसाद वितरित किया गया । कार्यक्रम में भीड़ को देखते हुए श्री बालाजी मित्र मंडली ने सुरक्षा एवं कार्यक्रम व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए थे ।

स्टेट न्यूज़ को-ऑर्डिनेटर उत्तर प्रदेश अश्विनी कुमार ठाकुर की रिपोर्ट

*महत्वपूर्ण सूचना* 📢

*”स्वर विद्रोह टाइम्स”* का व्हाट्सएप पर अधिकृत चैनल उपलब्ध है, चैनल से जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक कर फॉलो करे –

https://whatsapp.com/channel/0029Va9Ll505q08WpNIJyB2G

*”भारत संरक्षण पार्टी (PIP)”* के WhatsApp ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक करे –*

https://chat.whatsapp.com/D7G2VrWYHin3abyqi0NsUM

*“स्वर विद्रोह टाइम्स”*

भारत का सबसे तेज उभरता हुआ न्यूज़ नेटवर्क देश के सभी राज्यों, जिला, नगर एवं ब्लॉक में रिपोर्टर की नियुक्ति कर रहा है ।

~ विज्ञापनों में 100% तक कमीशन / रिफण्ड ! 💰 ~ Super Fast Updation ⌛ ~ अधिकतम 7 कार्यदिवस में प्राप्त करे अपनी रिपोर्टर किट 🎤🗓️

इच्छुक व्यक्ति अतिशीघ्र संपर्क करें 👨🏻‍💻🧑🏻‍💻👩🏻‍💻

☎️ Phone : 0594-7350540 & 0594-7355059 📞 WLL Phone : +91 94129 17922 💼 Official Whatsapp : +91 96394 97030 📧 Official Email : info@swarvidrohtimes.in 📩 Alternate Email : swarvidrohtimes@gmail.com

*स्वर विद्रोह टाइम्स की न्यूज़ देखने के लिए लिंक पर क्लिक करे -*

*News Portal* : https://swarvidrohtimes.in/ & https://swarvidrohtimes.com/ 

*YouTube Channel* : https://youtube.com/channel/UC7gEfUA_lFFjHR6jmpvHQGA

*Koo* : https://www.kooapp.com/profile/swarvidrohtimes

*Facebook Profile* : https://www.facebook.com/profile.php?id=100076756535892

*Facebook Page* : https://www.facebook.com/swarvidrohtimes/

*Kutumb App* : https://kutumb.app/swar-vidroh-times

*Twitter* : https://twitter.com/SwarTimes

*Instagram* : https://www.instagram.com/swarvidroh/

 

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *