अलविदा, ईद एवं नवरात्र पर्व को लेकर शांति समिति की बैठक सौहार्द और शांति बनाए रखने की अपील ! त्योहारों पर सरकार द्वारा जारी गाइड लाइन का सभी लोग पालन करे- प्रशांत वर्मा एसीएम प्रथम ! कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वाले बख्शें नही जाएंगे- सीओ गोरखनाथ !
अलविदा, ईद एवं नवरात्र पर्व को लेकर शांति समिति की बैठक सौहार्द और शांति बनाए रखने की अपील ! त्योहारों पर सरकार द्वारा जारी गाइड लाइन का सभी लोग पालन करे- प्रशांत वर्मा एसीएम प्रथम ! कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वाले बख्शें नही जाएंगे- सीओ गोरखनाथ !

अलविदा, ईद एवं नवरात्र पर्व को लेकर शांति समिति की बैठक सौहार्द और शांति बनाए रखने की अपील !

0 minutes, 33 seconds Read

त्योहारों पर सरकार द्वारा जारी गाइड लाइन का सभी लोग पालन करे- प्रशांत वर्मा एसीएम प्रथम !

कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वाले बख्शें नही जाएंगे- सीओ गोरखनाथ !

उत्तर प्रदेश : गोरखपुर

19 मार्च 2026 : अलविदा, ईद-उल-फितर एवं नवरात्र पर्व को देखते हुए गोरखनाथ थाना परिसर में पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गई । जिसकी अध्यक्षता एसीएम प्रथम प्रशांत वर्मा और सीओ गोरखनाथ रवि कुमार सिंह ने किया बैठक में क्षेत्र के संभ्रांत नागरिकों मस्जिदों के ईमाम, पार्षदों तथा विभिन्न समुदायों के लोगों ने भाग लिया । अधिकारियों ने सभी त्यौहार को शांतिपूर्ण ढंग से मनाने की अपील की गई । एसीएम प्रथम प्रशांत वर्मा ने लोगो से अपील की है कि सरकार द्वारा जारी गाइड लाइन का पालन करते हुए ही पर्वो को मनाए दोनों समुदायों से विशेष अपील करते हुए कहा कि सभी लोग आपसी सौहार्दपूर्ण माहौल में पर्व मनाए कानून व्यवस्था खराब करने वालो पर कड़ा एक्शन लिया जाएगा । सीओ गोरखनाथ रवि कुमार सिंह ने कहा कि बाज़ारो भीड़ भाड़ वाली जगहों और मंदिरों के आसपास पुलिस के जवान मौजूद रहेंगे हर गतिविधियों पर पुलिस की पैनी नज़र बनी हुई है सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वालो पर कठोर कार्यवाही की जाएगी त्योहार के दौरान किसी भी प्रकार की अफवाह पर ध्यान न दें और कोई भी संदिग्ध गतिविधि दिखाई देने पर तत्काल पुलिस को सूचना दें। उन्होंने कहा कि कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वाले तथा माहौल बिगाड़ने की कोशिश करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्यवाही की जाएगी । थाना प्रभारी विजय प्रताप सिंह ने कहा कि गोरखनाथ थाना क्षेत्र के सभी मोहल्ले में पुलिस के जवान पेट्रोलिंग करते रहेंगे अराजकता फैलाने वालों पर कड़ी से कड़ी कार्यवाही की जायेगी सभी लोग भाईचारे के साथ पर्व मनाए अलविदा और ईद की नमाज मस्जिदों में ही अदा करे सड़क पर नमाज पढ़ने पर करवाई की जाएगी । ईद का त्योहार आपसी प्रेम, भाईचारे और सौहार्द का प्रतीक है। इसे शांति और सद्भाव के साथ मनाना हम सभी की जिम्मेदारी है । बैठक में मौजूद लोगों ने भी अपने विचार रखे तथा ईद के अवसर पर शांति व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस प्रशासन को पूरा सहयोग देने का भरोसा दिलाया । इस दौरान सुरक्षा व्यवस्था, साफ-सफाई, भीड़ नियंत्रण और संवेदनशील स्थलों पर विशेष नजर रखने जैसे बिंदुओं पर भी चर्चा की गई । हिन्दू मुस्लिम एकता एक संरक्षक शाकिर अली सलमानी ने कहाँ की हम को इस बात का ख्याल रखना होगा कि हम ईरान इसराइल युद्व से संबंधित किसी प्रकार की नारेबाजी न करे हम भारत के नागरिक है हमे भारत की मिट्टी से मोहब्बत है विदेश में क्या हो रहा है हमे इससे मतलब नही रखना चाहिए खासकर युवा वर्ग कोई ऐसा काम न करे जिससे उनको परेशानियों का सामना करना पड़े ।

तहसील ब्यूरो चीफ कैम्पियरगंज दुष्यंत लाल श्रीवास्तव की रिपोर्ट

*महत्वपूर्ण सूचना* 📢

*”स्वर विद्रोह टाइम्स”* का व्हाट्सएप पर अधिकृत चैनल उपलब्ध है, चैनल से जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक कर फॉलो करे –

https://whatsapp.com/channel/0029Va9Ll505q08WpNIJyB2G

*”भारत संरक्षण पार्टी (PIP)”* के WhatsApp ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक करे –*

https://chat.whatsapp.com/D7G2VrWYHin3abyqi0NsUM

*“स्वर विद्रोह टाइम्स”*

भारत का सबसे तेज उभरता हुआ न्यूज़ नेटवर्क देश के सभी राज्यों, जिला, नगर एवं ब्लॉक में रिपोर्टर की नियुक्ति कर रहा है ।

~ विज्ञापनों में 100% तक कमीशन / रिफण्ड ! 💰 ~ Super Fast Updation ⌛ ~ अधिकतम 7 कार्यदिवस में प्राप्त करे अपनी रिपोर्टर किट 🎤🗓️

इच्छुक व्यक्ति अतिशीघ्र संपर्क करें 👨🏻‍💻🧑🏻‍💻👩🏻‍💻

☎️ Phone : 0594-7350540 & 0594-7355059 📞 WLL Phone : +91 94129 17922 💼 Official Whatsapp : +91 96394 97030 📧 Official Email : info@swarvidrohtimes.in 📩 Alternate Email : swarvidrohtimes@gmail.com

*स्वर विद्रोह टाइम्स की न्यूज़ देखने के लिए लिंक पर क्लिक करे -*

*News Portal* : https://swarvidrohtimes.in/ & https://swarvidrohtimes.com/ 

*YouTube Channel* : https://youtube.com/channel/UC7gEfUA_lFFjHR6jmpvHQGA

*Koo* : https://www.kooapp.com/profile/swarvidrohtimes

*Facebook Profile* : https://www.facebook.com/profile.php?id=100076756535892

*Facebook Page* : https://www.facebook.com/swarvidrohtimes/

*Kutumb App* : https://kutumb.app/swar-vidroh-times

*Twitter* : https://twitter.com/SwarTimes

*Instagram* : https://www.instagram.com/swarvidroh/

 

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *