पिता का साया नहीं, भाई का साथ नहीं; पाई-पाई को मोहताज परिवार की बेटी के सिर सजेगी कलगी, सरकारी सिस्टम ने फेरा मुँह समाजसेवी युनुस खान की पहल ने जगाई उम्मीद !
पिता का साया नहीं, भाई का साथ नहीं; पाई-पाई को मोहताज परिवार की बेटी के सिर सजेगी कलगी, सरकारी सिस्टम ने फेरा मुँह समाजसेवी युनुस खान की पहल ने जगाई उम्मीद !

पिता का साया नहीं, भाई का साथ नहीं; पाई-पाई को मोहताज परिवार की बेटी के सिर सजेगी कलगी, सरकारी सिस्टम ने फेरा मुँह समाजसेवी युनुस खान की पहल ने जगाई उम्मीद !

0 minutes, 32 seconds Read

उत्तर प्रदेश : महराजगंज

14 मार्च 2026 : महराजगंज जनपद के नौतनवा तहसील अंतर्गत ग्राम सभा धोतियाहवां से एक ऐसी मार्मिक तस्वीर सामने आई है, जो विकास के तमाम सरकारी दावों और पारदर्शिता पर गंभीर सवाल खड़े करती है । यहाँ मरहूम यूसुफ अली का परिवार आज दाने-दाने को मोहताज है । घर में न पिता का साया है और न ही भाई का सहारा, हालात इतने बदतर हैं कि परिवार के पास आज के भोजन की व्यवस्था है तो कल की चिंता ललाट पर साफ दिखती है । ​इस घोर विपदा के बीच परिवार में बेटी की शादी तय है, जो ईद के बाद 26 मार्च को होनी है । अपनों के अभाव में बेसहारा खड़ी इस बेटी के हाथ पीले करने के लिए समाज के रहमोकरम का ही एकमात्र सहारा बचा है । जब सरकारी तंत्र की नज़र इस परिवार पर नहीं पड़ी, तब समाजसेवी युनुस खान ने आगे बढ़कर सोशल मीडिया के माध्यम से लोगों से गुहार लगाई । उनकी इस मानवीय पहल पर असरद और अभिषेक के साथ मिलकर 16,020 रुपये एकत्रित किए गए और पीड़ित परिवार को सौंपे गए, ताकि शादी की तैयारियों को थोड़ी गति मिल सके । ​हैरानी की बात यह है कि एक तरफ सरकार हर गरीब को छत देने के लिए महत्वाकांक्षी आवास योजनाएं चला रही है, वहीं दूसरी तरफ इस पात्र और बेसहारा परिवार को आज तक इस योजना का लाभ नहीं मिला । इतनी पारदर्शिता के दावों के बावजूद यह परिवार सिस्टम की अनदेखी का शिकार क्यों है, यह एक बड़ा प्रश्न है । शादी में अब बहुत ही कम समय बचा है और इस परिवार को केवल सहानुभूति की नहीं, बल्कि समाज और प्रशासन के ठोस सहयोग की सख्त जरूरत है । उम्मीद है कि इस मार्मिक पुकार को सुनकर प्रशासन की नींद टूटेगी और इस बेटी की विदाई सम्मानजनक तरीके से हो सकेगी ।

स्टेट न्यूज़ हैड उत्तर प्रदेश कृष्ण कुमार गुप्ता की रिपोर्ट

*महत्वपूर्ण सूचना* 📢

*”स्वर विद्रोह टाइम्स”* का व्हाट्सएप पर अधिकृत चैनल उपलब्ध है, चैनल से जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक कर फॉलो करे –

https://whatsapp.com/channel/0029Va9Ll505q08WpNIJyB2G

*”भारत संरक्षण पार्टी (PIP)”* के WhatsApp ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक करे –*

https://chat.whatsapp.com/D7G2VrWYHin3abyqi0NsUM

*“स्वर विद्रोह टाइम्स”*

भारत का सबसे तेज उभरता हुआ न्यूज़ नेटवर्क देश के सभी राज्यों, जिला, नगर एवं ब्लॉक में रिपोर्टर की नियुक्ति कर रहा है ।

~ विज्ञापनों में 100% तक कमीशन / रिफण्ड ! 💰 ~ Super Fast Updation ⌛ ~ अधिकतम 7 कार्यदिवस में प्राप्त करे अपनी रिपोर्टर किट 🎤🗓️

इच्छुक व्यक्ति अतिशीघ्र संपर्क करें 👨🏻‍💻🧑🏻‍💻👩🏻‍💻

☎️ Phone : 0594-7350540 & 0594-7355059 📞 WLL Phone : +91 94129 17922 💼 Official Whatsapp : +91 96394 97030 📧 Official Email : info@swarvidrohtimes.in 📩 Alternate Email : swarvidrohtimes@gmail.com

*स्वर विद्रोह टाइम्स की न्यूज़ देखने के लिए लिंक पर क्लिक करे -*

*News Portal* : https://swarvidrohtimes.in/ & https://swarvidrohtimes.com/ 

*YouTube Channel* : https://youtube.com/channel/UC7gEfUA_lFFjHR6jmpvHQGA

*Koo* : https://www.kooapp.com/profile/swarvidrohtimes

*Facebook Profile* : https://www.facebook.com/profile.php?id=100076756535892

*Facebook Page* : https://www.facebook.com/swarvidrohtimes/

*Kutumb App* : https://kutumb.app/swar-vidroh-times

*Twitter* : https://twitter.com/SwarTimes

*Instagram* : https://www.instagram.com/swarvidroh/

 

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *