जूनियर हाई स्कूल में विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन !
जूनियर हाई स्कूल में विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन !

जूनियर हाई स्कूल में विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन !

उत्तर प्रदेश : सोनभद्र (अनपरा)

28 फरवरी 2026 : हिंडालको रेनुसागर ग्रामीण विकास विभाग के सहयोग से जूनियर हाई स्कूल रणहोर में विश्व विज्ञान दिवस के मद्देनजर एक भव्य विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया गया । इससे पूर्व विद्यालय के बच्चों ने आये हुये अतिथियों का स्वागत किया । प्रदर्शनी में छात्र-छात्राओं ने विज्ञान के विभिन्न विषयों पर आधारित आकर्षक एवं नवाचारी मॉडल प्रस्तुत किए । सौर ऊर्जा, जल संरक्षण, पर्यावरण संरक्षण, विद्युत उत्पादन, मानव शरीर रचना, डिजिटल तकनीक तथा अंतरिक्ष विज्ञान से संबंधित मॉडलों ने उपस्थित अभिभावकों एवं अतिथियों का विशेष ध्यान आकर्षित किया । विद्यार्थियों ने अपने-अपने प्रोजेक्ट की कार्यप्रणाली को आत्मविश्वास के साथ समझाया, जिससे उनकी वैज्ञानिक सोच एवं रचनात्मक क्षमता स्पष्ट रूप से परिलक्षित हुई । इस अवसर पर हिन्डाल्को रेनुसागर ग्रामीण विकास विभाग के प्रभारी संजीव श्रीवास्तव ने अपने संबोधन में कहा कि विज्ञान प्रदर्शनी विद्यार्थियों में जिज्ञासा, तार्किक चिंतन और नवाचार की भावना को प्रोत्साहित करती है । उन्होंने बच्चों को विज्ञान के क्षेत्र में आगे बढ़ने और समाजहित में अपने ज्ञान का उपयोग करने के लिए प्रेरित किया । वही हिंडालको रेनुसागर के इंजीनियर आशीष पांडेय एवं रवि कुमार विश्वकर्मा ने संयुक्त रूप से विद्यालय के बच्चों को तकनीकी ज्ञान कराते हुए कहा कि हम विज्ञान का उपयोग मानव कल्याण, पर्यावरण संरक्षण और राष्ट्र निर्माण के लिए करें । नई तकनीकों को अपनाते हुए हमें सतत विकास और सामाजिक उत्तरदायित्व को भी ध्यान में रखना होगा । विद्यालय के प्रधानाचार्य जय प्रकाश विश्वकर्मा ने बताया कि इस प्रकार के आयोजन से विद्यार्थियों की प्रतिभा निखरती है तथा उन्हें व्यावहारिक ज्ञान प्राप्त होता है । अंत में उत्कृष्ट मॉडलों को पुरस्कृत कर प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया गया । कार्यक्रम में शिक्षक एवं शिक्षिकाओं सविता सिंह,सुनीता प्रकाश, विवेक प्रताप सिंह, संतोष बैश्य, श्रीपाल बर्मा, सुनीता शर्मा सहित बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे । आयोजन सफल एवं उत्साहपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ ।

स्टेट न्यूज़ को-ऑर्डिनेटर उत्तर प्रदेश अश्विनी कुमार ठाकुर की रिपोर्ट

*महत्वपूर्ण सूचना* 📢

*”स्वर विद्रोह टाइम्स”* का व्हाट्सएप पर अधिकृत चैनल उपलब्ध है, चैनल से जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक कर फॉलो करे –

https://whatsapp.com/channel/0029Va9Ll505q08WpNIJyB2G

*”भारत संरक्षण पार्टी (PIP)”* के WhatsApp ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक करे –*

https://chat.whatsapp.com/D7G2VrWYHin3abyqi0NsUM

*“स्वर विद्रोह टाइम्स”*

भारत का सबसे तेज उभरता हुआ न्यूज़ नेटवर्क देश के सभी राज्यों, जिला, नगर एवं ब्लॉक में रिपोर्टर की नियुक्ति कर रहा है ।

~ विज्ञापनों में 100% तक कमीशन / रिफण्ड ! 💰 ~ Super Fast Updation ⌛ ~ अधिकतम 7 कार्यदिवस में प्राप्त करे अपनी रिपोर्टर किट 🎤🗓️

इच्छुक व्यक्ति अतिशीघ्र संपर्क करें 👨🏻‍💻🧑🏻‍💻👩🏻‍💻

☎️ Phone : 0594-7350540 & 0594-7355059 📞 WLL Phone : +91 94129 17922 💼 Official Whatsapp : +91 96394 97030 📧 Official Email : info@swarvidrohtimes.in 📩 Alternate Email : swarvidrohtimes@gmail.com

*स्वर विद्रोह टाइम्स की न्यूज़ देखने के लिए लिंक पर क्लिक करे -*

*News Portal* : https://swarvidrohtimes.in/ & https://swarvidrohtimes.com/ 

*YouTube Channel* : https://youtube.com/channel/UC7gEfUA_lFFjHR6jmpvHQGA

*Koo* : https://www.kooapp.com/profile/swarvidrohtimes

*Facebook Profile* : https://www.facebook.com/profile.php?id=100076756535892

*Facebook Page* : https://www.facebook.com/swarvidrohtimes/

*Kutumb App* : https://kutumb.app/swar-vidroh-times

*Twitter* : https://twitter.com/SwarTimes

*Instagram* : https://www.instagram.com/swarvidroh/

 

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *