शिक्षा ही बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की आधारशिला है – इंदु सिंह
उत्तर प्रदेश : सोनभद्र (अनपरा)
18 मई 2026 : दिशिता महिला मंडल रेनूसागर द्वारा प्राथमिक पाठशाला रेनूसागर में एक सराहनीय एवं प्रेरणादायक कार्यक्रम का आयोजन किया गया । कार्यक्रम के अंतर्गत विद्यालय के 101 छात्र-छात्राओं को विद्यालयी बैग वितरित किए गए । इस अवसर पर विद्यालय परिसर में उत्साह एवं आनंद का वातावरण देखने को मिला । दिशिता महिला मंडल की वरिष्ठ सदस्या इंदू सिंह ने बच्चों को अपने कर-कमलों द्वारा बैग वितरित किए । उनके साथ निशा पांडेय एवं दिशिता महिला मंडल की सचिव श्रीमती तूलिका श्रीवास्तव सहित अन्य वरिष्ठ एवं कनिष्ठ सदस्याएँ भी उपस्थित रहीं । सभी अतिथियों ने बच्चों का उत्साहवर्धन करते हुए उन्हें शिक्षा के प्रति समर्पित रहने तथा जीवन में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया । बैग प्राप्त कर बच्चों के चेहरे खुशी से खिल उठे । छात्र-छात्राओं ने महिला मंडल के प्रति आभार व्यक्त करते हुए अत्यंत उत्साह एवं प्रसन्नता प्रकट की । कार्यक्रम के दौरान उपस्थित शिक्षक,शिक्षिकाओं ने इस पहल की सराहना की । दिशिता महिला मंडल की वरिष्ठ सदस्या इंदू सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि – “शिक्षा ही बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की आधारशिला है” । उन्होंने सभी बच्चों को मन लगाकर पढ़ाई करने, अनुशासन का पालन करने तथा अपने माता-पिता एवं विद्यालय का नाम रोशन करने के लिए प्रेरित किया । कार्यक्रम के अंत में विद्यालय की प्रधानाध्यापिका सीमा दुबे ने महिला मंडल की वरिष्ठ सदस्या एवं अन्य सदस्यों के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया । कार्यक्रम सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ तथा बच्चों के चेहरों पर दिखाई देने वाली मुस्कान इस सेवा कार्य की सफलता को दर्शाती है ।स्टेट न्यूज़ को-ऑर्डिनेटर उत्तर प्रदेश अश्विनी कुमार ठाकुर की रिपोर्ट

*महत्वपूर्ण सूचना* 📢
*”स्वर विद्रोह टाइम्स”* का व्हाट्सएप पर अधिकृत चैनल उपलब्ध है, चैनल से जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक कर फॉलो करे –
https://whatsapp.com/channel/0029Va9Ll505q08WpNIJyB2G
*”भारत संरक्षण पार्टी (PIP)”* के WhatsApp ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक करे –*
https://chat.whatsapp.com/D7G2VrWYHin3abyqi0NsUM

*“स्वर विद्रोह टाइम्स”*
भारत का सबसे तेज उभरता हुआ न्यूज़ नेटवर्क देश के सभी राज्यों, जिला, नगर एवं ब्लॉक में रिपोर्टर की नियुक्ति कर रहा है ।
~ विज्ञापनों में 100% तक कमीशन / रिफण्ड ! 💰 ~ Super Fast Updation ⌛ ~ अधिकतम 7 कार्यदिवस में प्राप्त करे अपनी रिपोर्टर किट 🎤🗓️
इच्छुक व्यक्ति अतिशीघ्र संपर्क करें 👨🏻💻🧑🏻💻👩🏻💻
☎️ Phone : 0594-7350540 & 0594-7355059 📞 WLL Phone : +91 94129 17922 💼 Official Whatsapp : +91 96394 97030 📧 Official Email : info@swarvidrohtimes.in 📩 Alternate Email : swarvidrohtimes@gmail.com
*स्वर विद्रोह टाइम्स की न्यूज़ देखने के लिए लिंक पर क्लिक करे -*
*News Portal* : https://swarvidrohtimes.in/ & https://swarvidrohtimes.com/
*YouTube Channel* : https://youtube.com/channel/UC7gEfUA_lFFjHR6jmpvHQGA
*Koo* : https://www.kooapp.com/profile/swarvidrohtimes
*Facebook Profile* : https://www.facebook.com/profile.php?id=100076756535892
*Facebook Page* : https://www.facebook.com/swarvidrohtimes/
*Kutumb App* : https://kutumb.app/swar-vidroh-times
*Twitter* : https://twitter.com/SwarTimes
*Instagram* : https://www.instagram.com/swarvidroh/



