अंतरराष्ट्रीय श्रमिक दिवस पर DM ने स्वास्थ्य शिविर का किया निरीक्षण, श्रमिकों को किया सम्मानित !
अंतरराष्ट्रीय श्रमिक दिवस पर DM ने स्वास्थ्य शिविर का किया निरीक्षण, श्रमिकों को किया सम्मानित !

अंतरराष्ट्रीय श्रमिक दिवस पर DM ने स्वास्थ्य शिविर का किया निरीक्षण, श्रमिकों को किया सम्मानित !

0 minutes, 32 seconds Read

उत्तर प्रदेश : महराजगंज

01 मई 2026 : अंतरराष्ट्रीय श्रमिक दिवस के अवसर पर जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा ने नगर क्षेत्र स्थित सक्सेना चौराहे पर स्वास्थ्य विभाग द्वारा आयोजित स्वास्थ्य शिविर का निरीक्षण किया । इस दौरान श्रमिकों के स्वास्थ्य परीक्षण, परामर्श और निःशुल्क दवा वितरण का विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया । निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने शिविर की व्यवस्थाओं का जायजा लिया और उपस्थित चिकित्सकों व स्वास्थ्य कर्मियों से उपलब्ध सुविधाओं की जानकारी ली । स्वास्थ्य विभाग द्वारा कुल 72 श्रमिकों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया तथा आवश्यकतानुसार उन्हें निःशुल्क दवाएं वितरित की गईं । शिविर में महिला श्रमिकों ने भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया । जिलाधिकारी ने स्वास्थ्य परीक्षण करा रहे श्रमिकों से संवाद कर उनका हालचाल जाना और कहा कि श्रमिक समाज और राष्ट्र निर्माण की आधारशिला हैं । उन्होंने कहा कि श्रमिकों के स्वास्थ्य, सुरक्षा और सम्मान का ध्यान रखना प्रशासन की प्राथमिक जिम्मेदारी है । साथ ही स्वास्थ्य विभाग को भविष्य में भी नियमित रूप से ऐसे शिविर आयोजित करने के निर्देश दिए । इसके बाद जिलाधिकारी ने बुद्ध पूर्णिमा के अवसर पर अम्बेडकर पार्क पहुंचकर भगवान बुद्ध की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर नमन किया। उन्होंने भगवान बुद्ध के शांति, करुणा और मानवता के संदेश को समाज के लिए प्रेरणादायी बताया । तत्पश्चात नगर पालिका परिषद सभागार में आयोजित श्रमवीर गौरव समारोह के ऑनलाइन प्रसारण कार्यक्रम में सहभागिता की, जहां मुख्यमंत्री द्वारा श्रमिकों के सम्मान एवं कल्याण से जुड़े संदेशों का प्रसारण किया गया । ऑनलाइन कार्यक्रम के बाद जिलाधिकारी ने नगर पालिका के श्रमिकों को सम्मानित करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री द्वारा श्रमिकों को ‘श्रमवीर’ की संज्ञा देना उनके परिश्रम और समर्पण का सम्मान है । उन्होंने कहा कि श्रम किसी भी समाज की प्रगति का मूल आधार है और किसी भी कार्य को करने में शर्म नहीं होनी चाहिए ।

इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) डॉ. प्रशांत कुमार, अपर उप जिलाधिकारी प्रेम शंकर पाण्डेय, नगर पालिका परिषद अध्यक्ष पुष्पलता मंगल सहित अन्य अधिकारी, कर्मचारी एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे ।

स्टेट न्यूज़ हैड उत्तर प्रदेश कृष्ण कुमार गुप्ता की रिपोर्ट

*महत्वपूर्ण सूचना* 📢

*”स्वर विद्रोह टाइम्स”* का व्हाट्सएप पर अधिकृत चैनल उपलब्ध है, चैनल से जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक कर फॉलो करे –

https://whatsapp.com/channel/0029Va9Ll505q08WpNIJyB2G

*”भारत संरक्षण पार्टी (PIP)”* के WhatsApp ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक करे –*

https://chat.whatsapp.com/D7G2VrWYHin3abyqi0NsUM

*“स्वर विद्रोह टाइम्स”*

भारत का सबसे तेज उभरता हुआ न्यूज़ नेटवर्क देश के सभी राज्यों, जिला, नगर एवं ब्लॉक में रिपोर्टर की नियुक्ति कर रहा है ।

~ विज्ञापनों में 100% तक कमीशन / रिफण्ड ! 💰 ~ Super Fast Updation ⌛ ~ अधिकतम 7 कार्यदिवस में प्राप्त करे अपनी रिपोर्टर किट 🎤🗓️

इच्छुक व्यक्ति अतिशीघ्र संपर्क करें 👨🏻‍💻🧑🏻‍💻👩🏻‍💻

☎️ Phone : 0594-7350540 & 0594-7355059 📞 WLL Phone : +91 94129 17922 💼 Official Whatsapp : +91 96394 97030 📧 Official Email : info@swarvidrohtimes.in 📩 Alternate Email : swarvidrohtimes@gmail.com

*स्वर विद्रोह टाइम्स की न्यूज़ देखने के लिए लिंक पर क्लिक करे -*

*News Portal* : https://swarvidrohtimes.in/ & https://swarvidrohtimes.com/ 

*YouTube Channel* : https://youtube.com/channel/UC7gEfUA_lFFjHR6jmpvHQGA

*Koo* : https://www.kooapp.com/profile/swarvidrohtimes

*Facebook Profile* : https://www.facebook.com/profile.php?id=100076756535892

*Facebook Page* : https://www.facebook.com/swarvidrohtimes/

*Kutumb App* : https://kutumb.app/swar-vidroh-times

*Twitter* : https://twitter.com/SwarTimes

*Instagram* : https://www.instagram.com/swarvidroh/

 

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *