मासिक बैठक कर संगठन के विषय में किया गया विचार विमर्श !
मासिक बैठक कर संगठन के विषय में किया गया विचार विमर्श !

मासिक बैठक कर संगठन के विषय में किया गया विचार विमर्श !

0 minutes, 32 seconds Read

उत्तर प्रदेश : SVT अलीगढ़

15 अप्रैल 2026 : “राष्ट्रीय सूचनाधिकार, मानवाधिकार एवं पर्यावरण संरक्षण संगठन” की मासिक बैठक का आयोजन डी आर एडवांस पैथोलॉजी लैब पर किया गया । इस बैठक का आयोजन मुकेश कुमार शर्मा को पुनः मीडिया प्रभारी के रूप में संगठन में स्थान दिए जाने के उपलक्ष्य में किया गया । बैठक का संचालन डॉ० गगन शर्मा ने किया । संगठन के मण्डल अध्यक्ष डॉ० गगन शर्मा ने कहा कि यह संगठन और इससे जुड़े हुए सभी पदाधिकारी एक परिवार का हिस्सा है और इस परिवार को कैसे आगे बढ़ाया जाए व आने वाले समय में संगठन का प्रचार – प्रसार किस तरह किया जाए इस विषय पर सभी से विचार किया जाना चाहिए । संगठन की इस मासिक बैठक के व्यवस्थापक डॉ० सुनील कुमार राजपूत संगठन के संयुक्त सचिव चिकित्सा प्रकोष्ठ रहे उन्होंने बताया कि संगठन को किस तरह से पर्यावरण के क्षेत्र में कार्य करना चाहिए । संगठन के सचिव व्यापार प्रकोष्ठ से डॉ अनिल कुमार माहेश्वरी जी ने मुकेश कुमार शर्मा जी को बधाई दी व कहा कि इस संगठन की सबसे बड़ी खूबी यह है कि यह अपने किसी भी पदाधिकारी को भूलता नहीं है और यदि कोई संगठन छोड़ भी जाता है किसी कारणवश नाराज भी हो जाता है तो उसे पुनः संगठन में स्थान देकर सम्मानित किया जाता है । संगठन के उपाध्यक्ष बाल श्रम उन्मूलन युगल कुमार गौड़ ने कहा की गर्मी जिस तरह से बढ़ रही है उसके लिए हमको पर्यावरण हित में पेड़ पौधे लगाने के लिए अभी से तैयार हो जाना चाहिए ताकि समय पर उनकी उपलब्धता सुनिश्चित हो सके । संगठन के सचिव मानवाधिकार संरक्षण लोकेश कुमार शर्मा ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि अलीगढ़ में संगठन का सम्मान समारोह कार्य्रकम काफी शानदार रहा और उसके सफल आयोजन के लिए संगठन के संस्थापक नीरज माथुर का धन्यवाद किया गया कि उनके संचालन में भव्य प्रोग्राम संपन्न हो सका । संगठन के सचिव चिकित्सा प्रकोष्ठ से बृजेश राजपूत जी ने संगठन से मिलने वाली सुविधाओं के तहत कहा कि जो भी व्यक्ति इस समय बंदूक का लाइसेंस लेना चाहता है तो वह अपनी फाइल तैयार करा ले ताकि सभी लोग एक साथ शस्त्र लायसेंस के लिए आवेदन कर सकें । संगठन के व्यापार प्रकोष्ठ से डॉक्टर शिव कुमार ने कहा कि गरीबों के लिए एक नि:शुल्क चिकित्सा कैंप का आयोजन किया जाएगा जिसका दिन और स्थान जल्द ही निश्चित कर दिया जाएगा और सभी पदाधिकारी जो भी मेडिकल लाइन से हैं संगठन के वह सब उसमें हिस्सा लेंगे । आज की मासिक बैठक में मुख्य रूप से डॉ० अनिल कुमार माहेश्वरी, डॉ० सुनील राजपूत, डॉ० गगन शर्मा, डॉ० शिव कुमार, बृजेश राजपूत, युगल गौड़, मुकेश कुमार शर्मा, लोकेश कुमार शर्मा आदि पदाधिकारी मुख्य रूप से उपस्थित रहे ।

सिटी क्राइम ब्यूरो चीफ अलीगढ़ मुकेश कुमार शर्मा की रिपोर्ट

*महत्वपूर्ण सूचना* 📢

*”स्वर विद्रोह टाइम्स”* का व्हाट्सएप पर अधिकृत चैनल उपलब्ध है, चैनल से जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक कर फॉलो करे –

https://whatsapp.com/channel/0029Va9Ll505q08WpNIJyB2G

*”भारत संरक्षण पार्टी (PIP)”* के WhatsApp ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक करे –*

https://chat.whatsapp.com/D7G2VrWYHin3abyqi0NsUM

*“स्वर विद्रोह टाइम्स”*

भारत का सबसे तेज उभरता हुआ न्यूज़ नेटवर्क देश के सभी राज्यों, जिला, नगर एवं ब्लॉक में रिपोर्टर की नियुक्ति कर रहा है ।

~ विज्ञापनों में 100% तक कमीशन / रिफण्ड ! 💰 ~ Super Fast Updation ⌛ ~ अधिकतम 7 कार्यदिवस में प्राप्त करे अपनी रिपोर्टर किट 🎤🗓️

इच्छुक व्यक्ति अतिशीघ्र संपर्क करें 👨🏻‍💻🧑🏻‍💻👩🏻‍💻

☎️ Phone : 0594-7350540 & 0594-7355059 📞 WLL Phone : +91 94129 17922 💼 Official Whatsapp : +91 96394 97030 📧 Official Email : info@swarvidrohtimes.in 📩 Alternate Email : swarvidrohtimes@gmail.com

*स्वर विद्रोह टाइम्स की न्यूज़ देखने के लिए लिंक पर क्लिक करे -*

*News Portal* : https://swarvidrohtimes.in/ & https://swarvidrohtimes.com/ 

*YouTube Channel* : https://youtube.com/channel/UC7gEfUA_lFFjHR6jmpvHQGA

*Koo* : https://www.kooapp.com/profile/swarvidrohtimes

*Facebook Profile* : https://www.facebook.com/profile.php?id=100076756535892

*Facebook Page* : https://www.facebook.com/swarvidrohtimes/

*Kutumb App* : https://kutumb.app/swar-vidroh-times

*Twitter* : https://twitter.com/SwarTimes

*Instagram* : https://www.instagram.com/swarvidroh/

 

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *