उत्तर प्रदेश : सिद्धार्थनगर
07 अप्रैल 2026 : सिद्धार्थनगर जिले के इटवा तहसील क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत कठेला गर्वी, टोला चक विशुनपुर से एक मार्मिक मामला सामने आया है । यहां छोटे भाई पर बड़े भाई का हक मारने का गंभीर आरोप लगा है, जिसके चलते पीड़ित परिवार बेहद दयनीय स्थिति में जीवन यापन करने को मजबूर है ।पीड़ित असलम पुत्र लैस मोहम्मद के अनुसार, वह मुंबई में रहकर मेहनत मजदूरी करता था और अपनी कमाई का अधिकांश हिस्सा घर भेजता था, ताकि परिवार और माता-पिता की देखभाल हो सके । इस दौरान छोटा भाई जमील अहमद गांव में ही पिता के साथ रह रहा था ।आरोप है कि पिता की तबीयत खराब होने और उनकी मानसिक स्थिति ठीक न रहने का फायदा उठाते हुए छोटे भाई ने कथित रूप से पूरी पैतृक संपत्ति अपनी पत्नी के नाम दर्ज करवा ली। इतना ही नहीं, बड़े भाई असलम को घर से भी बाहर कर दिया गया ।बताया जा रहा है कि असलम के दोनों बेटे विकलांग हैं, जो अपने दम पर कहीं आ-जा नहीं सकते । ऐसे में परिवार की हालत बेहद खराब हो गई है और उन्हें गांव में इधर-उधर से मदद मांगकर गुजारा करना पड़ रहा है ।पीड़ित ने न्याय की गुहार लगाते हुए इटवा तहसील में आयोजित समाधान दिवस के दौरान जिलाधिकारी को प्रार्थना पत्र सौंपा है । उन्होंने मांग की है कि जमीन का निष्पक्ष बंटवारा कराया जाए और उन्हें उनका वैधानिक हक दिलाया जाए ।अब देखना यह होगा कि प्रशासन इस संवेदनशील मामले में क्या कदम उठाता है और पीड़ित परिवार को कब तक न्याय मिल पाता है ।स्टेट न्यूज़ हैड उत्तर प्रदेश कृष्ण कुमार गुप्ता की रिपोर्ट

*महत्वपूर्ण सूचना* 📢
*”स्वर विद्रोह टाइम्स”* का व्हाट्सएप पर अधिकृत चैनल उपलब्ध है, चैनल से जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक कर फॉलो करे –
https://whatsapp.com/channel/0029Va9Ll505q08WpNIJyB2G
*”भारत संरक्षण पार्टी (PIP)”* के WhatsApp ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक करे –*
https://chat.whatsapp.com/D7G2VrWYHin3abyqi0NsUM

*“स्वर विद्रोह टाइम्स”*
भारत का सबसे तेज उभरता हुआ न्यूज़ नेटवर्क देश के सभी राज्यों, जिला, नगर एवं ब्लॉक में रिपोर्टर की नियुक्ति कर रहा है ।
~ विज्ञापनों में 100% तक कमीशन / रिफण्ड ! 💰 ~ Super Fast Updation ⌛ ~ अधिकतम 7 कार्यदिवस में प्राप्त करे अपनी रिपोर्टर किट 🎤🗓️
इच्छुक व्यक्ति अतिशीघ्र संपर्क करें 👨🏻💻🧑🏻💻👩🏻💻
☎️ Phone : 0594-7350540 & 0594-7355059 📞 WLL Phone : +91 94129 17922 💼 Official Whatsapp : +91 96394 97030 📧 Official Email : info@swarvidrohtimes.in 📩 Alternate Email : swarvidrohtimes@gmail.com
*स्वर विद्रोह टाइम्स की न्यूज़ देखने के लिए लिंक पर क्लिक करे -*
*News Portal* : https://swarvidrohtimes.in/ & https://swarvidrohtimes.com/
*YouTube Channel* : https://youtube.com/channel/UC7gEfUA_lFFjHR6jmpvHQGA
*Koo* : https://www.kooapp.com/profile/swarvidrohtimes
*Facebook Profile* : https://www.facebook.com/profile.php?id=100076756535892
*Facebook Page* : https://www.facebook.com/swarvidrohtimes/
*Kutumb App* : https://kutumb.app/swar-vidroh-times
*Twitter* : https://twitter.com/SwarTimes
*Instagram* : https://www.instagram.com/swarvidroh/



