उत्तर प्रदेश : महराजगंज
06 अप्रैल 2026 : जनपद के नौतनवा क्षेत्र में आधार कार्ड बनवाने और उसमें सुधार कराने में आ रही लगातार दिक्कतों को लेकर ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा । आक्रोशित लोगों ने ठूठीबारी-नौतनवा मुख्य मार्ग को जाम कर दिया और तेज धूप में घंटों तक सड़क पर बैठकर प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। मामला रतनपुर ब्लॉक क्षेत्र का है ।ग्रामीणों का आरोप है कि वे कई दिनों से आधार कार्ड बनवाने और उसमें संशोधन कराने के लिए केंद्रों के चक्कर काट रहे हैं, लेकिन हर बार मशीन खराब होने या कर्मचारियों के अनुपस्थित रहने की वजह से उन्हें बैरंग लौटना पड़ता है । इससे खासकर उन लोगों को भारी परेशानी हो रही है जिनके जरूरी काम आधार से जुड़े हुए हैं ।सड़क जाम के चलते ठूठीबारी-नौतनवा मार्ग पर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं और यातायात पूरी तरह प्रभावित हो गया । इस दौरान कुछ ग्रामीणों ने संबंधित अधिकारियों पर लापरवाही और अभद्र व्यवहार का भी आरोप लगाया। उनका कहना है कि प्रशासन इस गंभीर समस्या को नजरअंदाज कर रहा है ।घटना की सूचना मिलते ही नौतनवा के नायब तहसीलदार सौरभ श्रीवास्तव मौके पर पहुंचे । उन्होंने ग्रामीणों को समझा-बुझाकर शांत कराया और जल्द ही आधार सेवाओं को सुचारु रूप से संचालित कराने का आश्वासन दिया ।स्टेट न्यूज़ हैड उत्तर प्रदेश कृष्ण कुमार गुप्ता की रिपोर्ट

*महत्वपूर्ण सूचना* 📢
*”स्वर विद्रोह टाइम्स”* का व्हाट्सएप पर अधिकृत चैनल उपलब्ध है, चैनल से जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक कर फॉलो करे –
https://whatsapp.com/channel/0029Va9Ll505q08WpNIJyB2G
*”भारत संरक्षण पार्टी (PIP)”* के WhatsApp ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक करे –*
https://chat.whatsapp.com/D7G2VrWYHin3abyqi0NsUM

*“स्वर विद्रोह टाइम्स”*
भारत का सबसे तेज उभरता हुआ न्यूज़ नेटवर्क देश के सभी राज्यों, जिला, नगर एवं ब्लॉक में रिपोर्टर की नियुक्ति कर रहा है ।
~ विज्ञापनों में 100% तक कमीशन / रिफण्ड ! 💰 ~ Super Fast Updation ⌛ ~ अधिकतम 7 कार्यदिवस में प्राप्त करे अपनी रिपोर्टर किट 🎤🗓️
इच्छुक व्यक्ति अतिशीघ्र संपर्क करें 👨🏻💻🧑🏻💻👩🏻💻
☎️ Phone : 0594-7350540 & 0594-7355059 📞 WLL Phone : +91 94129 17922 💼 Official Whatsapp : +91 96394 97030 📧 Official Email : info@swarvidrohtimes.in 📩 Alternate Email : swarvidrohtimes@gmail.com
*स्वर विद्रोह टाइम्स की न्यूज़ देखने के लिए लिंक पर क्लिक करे -*
*News Portal* : https://swarvidrohtimes.in/ & https://swarvidrohtimes.com/
*YouTube Channel* : https://youtube.com/channel/UC7gEfUA_lFFjHR6jmpvHQGA
*Koo* : https://www.kooapp.com/profile/swarvidrohtimes
*Facebook Profile* : https://www.facebook.com/profile.php?id=100076756535892
*Facebook Page* : https://www.facebook.com/swarvidrohtimes/
*Kutumb App* : https://kutumb.app/swar-vidroh-times
*Twitter* : https://twitter.com/SwarTimes
*Instagram* : https://www.instagram.com/swarvidroh/



