कैंपियरगंज में भारत गैस एजेंसी की मनमानी, उपभोक्ता बेहाल ! पर्ची से लेकर डिलीवरी तक भारी अनियमितता के आरोप !
कैंपियरगंज में भारत गैस एजेंसी की मनमानी, उपभोक्ता बेहाल ! पर्ची से लेकर डिलीवरी तक भारी अनियमितता के आरोप !

कैंपियरगंज में भारत गैस एजेंसी की मनमानी, उपभोक्ता बेहाल !

0 minutes, 32 seconds Read

पर्ची से लेकर डिलीवरी तक भारी अनियमितता के आरोप !

उत्तर प्रदेश : गोरखपुर

06 अप्रैल 2026 : जनपद के कैंपियरगंज क्षेत्र में स्थित भारत गैस एजेंसी की कार्यप्रणाली इन दिनों सवालों के घेरे में है । स्थानीय उपभोक्ताओं में एजेंसी के खिलाफ भारी नाराजगी देखने को मिल रही है । आरोप है कि गैस वितरण में लापरवाही और अनियमितता के चलते आम लोगों को रोजाना परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है ।उपभोक्ताओं का कहना है कि गैस लेने की प्रक्रिया बेहद जटिल और अव्यवस्थित बना दी गई है । पहले पर्ची / कार्ड कटवाने के लिए लंबा इंतजार करना पड़ता है, फिर गैस सिलेंडर लेने के लिए अलग से घंटों लाइन में खड़ा होना पड़ता है । दूर-दराज से आने वाले ग्रामीणों के लिए यह दोहरी प्रक्रिया और भी ज्यादा मुश्किल खड़ी कर रही है ।सबसे गंभीर आरोप यह है कि कई उपभोक्ताओं के नाम पर पर्ची काटकर गैस सिलेंडर किसी अन्य व्यक्ति को दे दिया जाता है, जिससे कालाबाजारी (ब्लैकिंग) की आशंका जताई जा रही है । इसको लेकर लोगों में रोष बढ़ता जा रहा है ।एजेंसी परिसर में अव्यवस्था का आलम यह है कि कोई स्पष्ट सिस्टम नजर नहीं आता । भीड़, धक्का-मुक्की और अफरा-तफरी के बीच कई बार उपभोक्ताओं को बिना गैस लिए ही वापस लौटना पड़ता है । खासकर बुजुर्ग, महिलाएं और कामकाजी लोग इस स्थिति से सबसे ज्यादा प्रभावित हैं ।

उपभोक्ताओं की प्रमुख मांगें –

गैस वितरण प्रक्रिया को पारदर्शी और व्यवस्थित किया जाए ! पर्ची / कार्ड वितरण में सुधार लाया जाए ! बुजुर्गों और महिलाओं के लिए अलग काउंटर / व्यवस्था हो ! एजेंसी की जांच कर दोषियों पर सख्त कार्यवाही की जाए ! प्रशासन से अपील स्थानीय लोगों ने संबंधित विभाग और जिला प्रशासन से मांग की है कि मामले की निष्पक्ष जांच कर जल्द से जल्द ठोस कदम उठाए जाएं, ताकि आम जनता को राहत मिल सके और गैस वितरण व्यवस्था सुचारु रूप से संचालित हो सके ।

स्टेट न्यूज़ हैड उत्तर प्रदेश कृष्ण कुमार गुप्ता की रिपोर्ट

*महत्वपूर्ण सूचना* 📢

*”स्वर विद्रोह टाइम्स”* का व्हाट्सएप पर अधिकृत चैनल उपलब्ध है, चैनल से जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक कर फॉलो करे –

https://whatsapp.com/channel/0029Va9Ll505q08WpNIJyB2G

*”भारत संरक्षण पार्टी (PIP)”* के WhatsApp ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक करे –*

https://chat.whatsapp.com/D7G2VrWYHin3abyqi0NsUM

*“स्वर विद्रोह टाइम्स”*

भारत का सबसे तेज उभरता हुआ न्यूज़ नेटवर्क देश के सभी राज्यों, जिला, नगर एवं ब्लॉक में रिपोर्टर की नियुक्ति कर रहा है ।

~ विज्ञापनों में 100% तक कमीशन / रिफण्ड ! 💰 ~ Super Fast Updation ⌛ ~ अधिकतम 7 कार्यदिवस में प्राप्त करे अपनी रिपोर्टर किट 🎤🗓️

इच्छुक व्यक्ति अतिशीघ्र संपर्क करें 👨🏻‍💻🧑🏻‍💻👩🏻‍💻

☎️ Phone : 0594-7350540 & 0594-7355059 📞 WLL Phone : +91 94129 17922 💼 Official Whatsapp : +91 96394 97030 📧 Official Email : info@swarvidrohtimes.in 📩 Alternate Email : swarvidrohtimes@gmail.com

*स्वर विद्रोह टाइम्स की न्यूज़ देखने के लिए लिंक पर क्लिक करे -*

*News Portal* : https://swarvidrohtimes.in/ & https://swarvidrohtimes.com/ 

*YouTube Channel* : https://youtube.com/channel/UC7gEfUA_lFFjHR6jmpvHQGA

*Koo* : https://www.kooapp.com/profile/swarvidrohtimes

*Facebook Profile* : https://www.facebook.com/profile.php?id=100076756535892

*Facebook Page* : https://www.facebook.com/swarvidrohtimes/

*Kutumb App* : https://kutumb.app/swar-vidroh-times

*Twitter* : https://twitter.com/SwarTimes

*Instagram* : https://www.instagram.com/swarvidroh/

 

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *