आल इंडिया पत्रकार एकता संघ गोरखपुर इकाई का शपथ ग्रहण समारोह सम्पन्न ! पत्रकारिता के बिना समाज की कल्पना ही भयावह ! पाठकों को उपभोक्ता समझने की मानसिकता ने पत्रकारिता को किया हाशिये पर !
आल इंडिया पत्रकार एकता संघ गोरखपुर इकाई का शपथ ग्रहण समारोह सम्पन्न ! पत्रकारिता के बिना समाज की कल्पना ही भयावह ! पाठकों को उपभोक्ता समझने की मानसिकता ने पत्रकारिता को किया हाशिये पर !

आल इंडिया पत्रकार एकता संघ गोरखपुर इकाई का शपथ ग्रहण समारोह सम्पन्न !

0 minutes, 32 seconds Read

पत्रकारिता के बिना समाज की कल्पना ही भयावह !

पाठकों को उपभोक्ता समझने की मानसिकता ने पत्रकारिता को किया हाशिये पर !

उत्तर प्रदेश : गोरखपुर

06 अप्रैल 2026 : आल इंडिया पत्रकार एकता संघ गोरखपुर इकाई का शपथ ग्रहण समारोह कमला लान के सभागार निकट आर्यन हास्पिटल गोरखपुर में सम्पन्न । कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन के साथ मांँ सरस्वती के पूजन एवं वंदना से की गई कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ किया गया । कार्यक्रम के मुख्य अतिथि वरिष्ठ पत्रकार और एडवोकेट रत्नाकर सिंह ने पत्रकारों से मुखातिब होते हुए कहा कि पत्रकारिता समाज का आईना होती है और अगर पत्रकारिता नहीं है तो समाज सच से, वास्तविकता से कोसों दूर हो जाएगा । आज ऑल इंडिया पत्रकार एकता संघ के गोरखपुर मंडल कार्यकारिणी के शपथ ग्रहण पर उन्होंने कहा कि पत्रकारिता लोकतंत्र के चतुर्थ स्तंभ के रूप में शासन प्रशासन पर एक अंकुश का काम करता है और अगर पत्रकारिता नहीं होगी तो यह संस्थाएं पूरी तरह से निरंकुश और बेलगाम हो जाएंगी । समाज में जागृति फैलाने का एक प्रमुख स्रोत पत्रकारिता होती है और अगर गंभीर निष्पक्ष पत्रकारिता नहीं होगी तो अफवाहों का दौर बढ़ेगा और समाज में अराजकता फैलती चली जाएगी ।एक आम आदमी अपनी समस्याओं को लेकर जब चारों तरफ से न्याय और इंसाफ पाने में हताश होता है तो वह पत्रकारिता की शरण में आता है और अगर यहांँ उसे ऐसी कोई संस्था नहीं दिखती है तो फिर वह आदमी हताशा के सागर में डूब जाता है। मौखिक तौर पर ही सही लेकिन स्वस्थ लोकतंत्र के चतुर्थ स्तंभ के रूप में पत्रकारिता को एक आवश्यक अंग के रूप में पहचान और स्थान मिला है । यह समाज का अभिन्न अंग के रूप में ही स्थापित है। इसके बिना एक सभ्य समाज की परिकल्पना नहीं की जा सकती है इसीलिए जब कोई शासक तानाशाह होता है तो सबसे पहले वह पत्रकारिता के क्षेत्र में पत्रकारों के कलम और गर्दन को दबोचना चाहता है । यही एकमात्र कारण है कि समाज में अगर सुव्यवस्था और सुशासन की आवश्यकता है तो पत्रकारिता जरूरी है । ऑल इंडिया पत्रकार एकता संघ, गोरखपुर इकाई की कार्यकारिणी एवं सदस्यों का शपथ ग्रहण समारोह गरिमामय वातावरण में सम्पन्न हुआ । इसके पश्चात उपस्थित अतिथियों को ससम्मान मंच पर आमंत्रित कर शपथ ग्रहण समारोह के दौरान मुख्य अतिथि गोरखपुर जर्नलिस्ट एसोसिएशन के अध्यक्ष रत्नाकर सिंह ने सभी पदाधिकारियों एवं सदस्यों को अपने दायित्वों के प्रति निष्ठा एवं ईमानदारी से कार्य करने की शपथ दिलाई । शपथ के उपरांत मंडल अध्यक्ष अजय गुप्ता, जिला अध्यक्ष अमित ओझा, प्रेस क्लब उपाध्यक्ष गजेंद्र त्रिपाठी, समाजसेविका एवं अधिवक्ता पूजा गुप्ता, प्रदेश मंत्री संतोष शर्मा, मंडल प्रभारी अखिलेश कुमार ओझा, आदिल आमीन एवं मुर्तजा रहमानी सहित अन्य वक्ताओं ने पत्रकार हितों पर अपने विचार व्यक्त किए और संगठन को मजबूत बनाने पर जोर दिया । कार्यक्रम का संचालन साक्षी सिंह द्वारा प्रभावी रूप से किया गया । इस अवसर पर एसआई न्यूज के संपादक एवं तहसील अध्यक्ष ई. शक्ति शंकर सिंह की भी सक्रिय सहभागिता रही । कार्यक्रम को सफल बनाने में मंडल कोषाध्यक्ष दबीर आलम का विशेष एवं अहम योगदान रहा । कार्यक्रम में गोरखपुर जर्नलिस्ट एसोसिएशन के अरकान आलम, राधेश्याम प्रजापति,मृत्युंजय नवल, उमेश मिश्रा, सत्येंद्र शर्मा, आकाश सिंह, रफत, आशीष मिश्रा, पंचानंद पांडे, सुनील पांडे, बबलू प्रजापति, निहाल सिंह, मोहम्मद साकिब, सद्दाम, शत्रुघ्न शर्मा, कृष्ण कुमार श्रीवास्तव, महेश श्रीवास्तव, नेहा सिंह, कुशाग्र सिंह, अर्सलान, सालिम, अहमद अज़ीज़, नजमुल हुदा, हिमांशु श्रीवास्तव, अनवारूल, रहमत अली, रामानंद कुमार, शमसुद्दोहा, मिन्हाज सिद्दीकी, गुफरानुल, अमरजीत गुप्ता, आबिद अली, नितेश, संदीप गुप्ता, निखिल गुप्ता सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे ।

तहसील ब्यूरो चीफ कैम्पियरगंज दुष्यंत लाल श्रीवास्तव की रिपोर्ट

*महत्वपूर्ण सूचना* 📢

*”स्वर विद्रोह टाइम्स”* का व्हाट्सएप पर अधिकृत चैनल उपलब्ध है, चैनल से जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक कर फॉलो करे –

https://whatsapp.com/channel/0029Va9Ll505q08WpNIJyB2G

*”भारत संरक्षण पार्टी (PIP)”* के WhatsApp ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक करे –*

https://chat.whatsapp.com/D7G2VrWYHin3abyqi0NsUM

*“स्वर विद्रोह टाइम्स”*

भारत का सबसे तेज उभरता हुआ न्यूज़ नेटवर्क देश के सभी राज्यों, जिला, नगर एवं ब्लॉक में रिपोर्टर की नियुक्ति कर रहा है ।

~ विज्ञापनों में 100% तक कमीशन / रिफण्ड ! 💰 ~ Super Fast Updation ⌛ ~ अधिकतम 7 कार्यदिवस में प्राप्त करे अपनी रिपोर्टर किट 🎤🗓️

इच्छुक व्यक्ति अतिशीघ्र संपर्क करें 👨🏻‍💻🧑🏻‍💻👩🏻‍💻

☎️ Phone : 0594-7350540 & 0594-7355059 📞 WLL Phone : +91 94129 17922 💼 Official Whatsapp : +91 96394 97030 📧 Official Email : info@swarvidrohtimes.in 📩 Alternate Email : swarvidrohtimes@gmail.com

*स्वर विद्रोह टाइम्स की न्यूज़ देखने के लिए लिंक पर क्लिक करे -*

*News Portal* : https://swarvidrohtimes.in/ & https://swarvidrohtimes.com/ 

*YouTube Channel* : https://youtube.com/channel/UC7gEfUA_lFFjHR6jmpvHQGA

*Koo* : https://www.kooapp.com/profile/swarvidrohtimes

*Facebook Profile* : https://www.facebook.com/profile.php?id=100076756535892

*Facebook Page* : https://www.facebook.com/swarvidrohtimes/

*Kutumb App* : https://kutumb.app/swar-vidroh-times

*Twitter* : https://twitter.com/SwarTimes

*Instagram* : https://www.instagram.com/swarvidroh/

 

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *