मंत्री प्रतिभा शुक्ला ने सुनी जनसमस्याएं, मौके पर ही कई मामलों का निस्तारण !
मंत्री प्रतिभा शुक्ला ने सुनी जनसमस्याएं, मौके पर ही कई मामलों का निस्तारण !

मंत्री प्रतिभा शुक्ला ने सुनी जनसमस्याएं, मौके पर ही कई मामलों का निस्तारण !

0 minutes, 31 seconds Read

उत्तर प्रदेश : कानपुर देहात

02 अप्रैल 2026 : उत्तर प्रदेश सरकार की राज्यमंत्री एवं क्षेत्रीय विधायक प्रतिभा शुक्ला ने गुरुवार को रनिया क्षेत्र स्थित भगवान परशुराम न्यास मंदिर, खानपुर खंडजा में आयोजित जनता दर्शन कार्यक्रम के दौरान बड़ी संख्या में पहुंचे क्षेत्रवासियों की निजी व सार्वजनिक समस्याएं सुनीं । यह कार्यक्रम उनके निजी जनसंपर्क कार्यालय में आयोजित किया गया, जहां सुबह से ही लोगों की भीड़ लगी रही । मंत्री प्रतिभा शुक्ला ने एक-एक कर सभी फरियादियों की समस्याओं को गंभीरता से सुना और संबंधित विभागों के अधिकारियों को त्वरित निस्तारण के सख्त निर्देश दिए । जनता द्वारा सड़क, बिजली, पेयजल, पेंशन, आवास, राशन कार्ड और स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़ी शिकायतें प्रमुख रूप से सामने आईं । कई ग्रामीणों ने जर्जर सड़कों, जलभराव और विद्युत आपूर्ति में अनियमितता की समस्याएं उठाईं, जिस पर मंत्री ने तत्काल संज्ञान लेते हुए संबंधित अधिकारियों को शीघ्र सुधार सुनिश्चित करने के निर्देश दिए । जनता दर्शन के दौरान मंत्री ने अधिकारियों से फोन पर सीधे वार्ता कर स्पष्ट कहा कि किसी भी शिकायत को लंबित न रखा जाए और निर्धारित समयसीमा के भीतर उसका समाधान किया जाए । उन्होंने यह भी निर्देश दिए कि शिकायतों के निस्तारण में लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी । इस अवसर पर मंत्री प्रतिभा शुक्ला ने कहा कि प्रदेश सरकार आमजन की समस्याओं के समाधान के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है । जनता दर्शन का उद्देश्य ही यही है कि लोगों की समस्याओं को मौके पर सुना जाए और उनका त्वरित समाधान सुनिश्चित किया जा सके । उन्होंने कहा कि जनता का विश्वास ही उनकी सबसे बड़ी पूंजी है और उसी के बल पर विकास कार्यों को गति दी जा रही है । कार्यक्रम में बुजुर्गों, महिलाओं और दिव्यांगजनों की समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर सुना गया । लगभग चार मामलों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया, जबकि अन्य शिकायतों को संबंधित विभागों को अग्रसारित करते हुए शीघ्र कार्यवाही सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए । मंत्री ने अंत में कहा कि क्षेत्र के सर्वांगीण विकास और जनता की समस्याओं के समाधान के लिए वह निरंतर प्रयासरत हैं और आगे भी इसी तरह जनता के बीच रहकर उनकी समस्याओं का समाधान करती रहेगी । इस दौरान बउवा पांडेय, अंशु तिवारी, धर्मेंद्र कुशवाहा, अरुण तिवारी, उमा द्विवेदी, नितिन कुशवाहा, अरुण शर्मा, महेश तिवारी, सोनू मिश्रा, बीनू मिश्रा, संजय पांडेय, विवेक शर्मा, भुवनेश तिवारी, गुड्डू दिवाकर, बीनू अवस्थी, सरमन तिवारी, अभिषेक शर्मा, दुष्यंत, शिवकेश तिवारी, निक्कू तिवारी, विराट त्रिवेदी, सीमा अवस्थी, कामिनी अवस्थी सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे ।

मण्डल ब्यूरो चीफ कानपुर श्याम किशोर पाण्डेय की रिपोर्ट

*महत्वपूर्ण सूचना* 📢

*”स्वर विद्रोह टाइम्स”* का व्हाट्सएप पर अधिकृत चैनल उपलब्ध है, चैनल से जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक कर फॉलो करे –

https://whatsapp.com/channel/0029Va9Ll505q08WpNIJyB2G

*”भारत संरक्षण पार्टी (PIP)”* के WhatsApp ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक करे –*

https://chat.whatsapp.com/D7G2VrWYHin3abyqi0NsUM

*“स्वर विद्रोह टाइम्स”*

भारत का सबसे तेज उभरता हुआ न्यूज़ नेटवर्क देश के सभी राज्यों, जिला, नगर एवं ब्लॉक में रिपोर्टर की नियुक्ति कर रहा है ।

~ विज्ञापनों में 100% तक कमीशन / रिफण्ड ! 💰 ~ Super Fast Updation ⌛ ~ अधिकतम 7 कार्यदिवस में प्राप्त करे अपनी रिपोर्टर किट 🎤🗓️

इच्छुक व्यक्ति अतिशीघ्र संपर्क करें 👨🏻‍💻🧑🏻‍💻👩🏻‍💻

☎️ Phone : 0594-7350540 & 0594-7355059 📞 WLL Phone : +91 94129 17922 💼 Official Whatsapp : +91 96394 97030 📧 Official Email : info@swarvidrohtimes.in 📩 Alternate Email : swarvidrohtimes@gmail.com

*स्वर विद्रोह टाइम्स की न्यूज़ देखने के लिए लिंक पर क्लिक करे -*

*News Portal* : https://swarvidrohtimes.in/ & https://swarvidrohtimes.com/ 

*YouTube Channel* : https://youtube.com/channel/UC7gEfUA_lFFjHR6jmpvHQGA

*Koo* : https://www.kooapp.com/profile/swarvidrohtimes

*Facebook Profile* : https://www.facebook.com/profile.php?id=100076756535892

*Facebook Page* : https://www.facebook.com/swarvidrohtimes/

*Kutumb App* : https://kutumb.app/swar-vidroh-times

*Twitter* : https://twitter.com/SwarTimes

*Instagram* : https://www.instagram.com/swarvidroh/

 

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *