खबरदार ये पत्रकार नहीं ब्लैकमेलर है ?
खबरदार ये पत्रकार नहीं ब्लैकमेलर है ?

खबरदार ये पत्रकार नहीं ब्लैकमेलर है ?

0 minutes, 30 seconds Read

उत्तर प्रदेश : अलीगढ़

29 मार्च 2026 : प्राप्त जानकारी के अनुसार अलीगढ़ महानगर से एक बड़ा ही चौंकाने वाला मामला सामने आया है जहां एक महिला पत्रकार ने अपनी राजनीतिक पहुंच और दबंगई का फायदा उठाकर समाजसेवी संस्था सनातन प्रतिभा फाउंडेशन के संस्थापक का भविष्य बर्बाद कर देख लेने की दी धमकियाँ । मामले ने तूल तब पकड़ा जब जिला चिकित्सालय मलखान सिंह, अलीगढ़ में माइग्रेन की बीमारी का इलाज कराने पहुंचे समाजसेवी संस्था सनातन प्रतिभा फाउंडेशन के संस्थापक अभिषेक सक्सैना सनातनी के संज्ञान में एक मामला आया कि एक महिला पत्रकार और उनका भाई चिकित्सालय की एक महिला कर्मचारी की मजबूरी वश की गई इलेक्ट्रिक स्कूटी चार्जिंग की वीडियो को वायरल करने के नाम पर उसे धमकाते हुए 23600 रुपये की अवैध वसूली करने जिला मलखान सिंह चिकित्सालय, अलीगढ़ के रक्तकोष कार्यालय में पहुंचे हैं और तब उन्होंने इस गलत कार्य को रोकने का प्रयास किया । अभिषेक सक्सैना सनातनी ने बताया कि उन्होंने मानवता के हित में मंगलवार को अपने 2 साथियों के साथ जाकर जिला मलखान सिंह चिकित्सालय के रक्तकोष में 3 यूनिट रक्तदान किया था जिसके बाद से उन्हें अपने शरीर में कमजोरी व थकान का अनुभव हो रहा था और वो पिछले कुछ दिनों से माइग्रेन की बीमारी से भी पीड़ित चल रहे हैं इसलिए वो जिला चिकित्सालय मलखान सिंह, अलीगढ़ में शनिवार को डॉक्टर से परामर्श लेकर अपना चेकअप कराने पहुंचे थे । उन्होंने उस महिला कर्मचारी को भरोसा दिलाया था कि उसके घर पिछली रात्रि बिजली ना आने के कारण मजबूरी वश उसने अपनी स्कूटी चार्ज की है वो भी रक्तकोष विभाग में आने जाने वाले रास्ते को अवरुद्ध किए बिना । जिसका फायदा उन्हें किसी अवैध वसूली करने आए पत्रकारों को नहीं उठाने देना चाहिए और ना ही उन्हें एक रुपया भी देना चाहिए । उनके समझाने के बाद उस महिला कर्मचारी ने अवैध वसूली के नाम पर उगाई करने गई महिला पत्रकार को एक भी रुपया देने से इन्कार कर दिया । जब वो महिला पत्रकार और उसका पत्रकार भाई उस महिला कर्मचारी से एक रुपया भी उगाई नहीं कर पाए तो बौखलाहट में उन्होंने समाजसेवी संस्था सनातन प्रतिभा फाउंडेशन के संस्थापक अभिषेक सक्सैना सनातनी को कॉल कर थाना सासनी गेट में बुलाने और किसी अन्य व्यक्ति अर्जुन देव की तरह उनका भविष्य बर्बाद कर देख लेने की धमकियाँ देते हुए उस महिला कर्मचारी की स्कूटी चार्जिंग की वीडियो मनगढ़ंत बातों के साथ वायरल कर दी । अभिषेक सक्सैना सनातनी ने बताया कि अपनी और जिला चिकित्सालय की उस महिला कर्मचारी के भविष्य से खिलवाड़ करने वाली उस महिला पत्रकार व उसके भाई के खिलाफ वो अति शीघ्र प्रमाणों के साथ थाना सासनी गेट पहुंचकर इस घटना की लिखित में शिकायत दर्ज करेंगे और ऐसे ब्लैकमेलर पत्रकारों के विरुद्ध उचित कार्यवाही करने की अलीगढ़ पुलिस प्रशासन से मांग करेंगे । जिससे आगे से कोई भी पत्रकार या कोई अन्य व्यक्ति ऐसा अनुचित कृत्य करने का दुस्साहस करके किसी भी व्यक्ति की सामाजिक प्रतिष्ठा या नौकरी का फायदा उठाकर उसे मानसिक प्रताड़ना ना दे पाए ।

*महत्वपूर्ण सूचना* 📢

*”स्वर विद्रोह टाइम्स”* का व्हाट्सएप पर अधिकृत चैनल उपलब्ध है, चैनल से जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक कर फॉलो करे –

https://whatsapp.com/channel/0029Va9Ll505q08WpNIJyB2G

*”भारत संरक्षण पार्टी (PIP)”* के WhatsApp ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक करे –*

https://chat.whatsapp.com/D7G2VrWYHin3abyqi0NsUM

*“स्वर विद्रोह टाइम्स”*

भारत का सबसे तेज उभरता हुआ न्यूज़ नेटवर्क देश के सभी राज्यों, जिला, नगर एवं ब्लॉक में रिपोर्टर की नियुक्ति कर रहा है ।

~ विज्ञापनों में 100% तक कमीशन / रिफण्ड ! 💰 ~ Super Fast Updation ⌛ ~ अधिकतम 7 कार्यदिवस में प्राप्त करे अपनी रिपोर्टर किट 🎤🗓️

इच्छुक व्यक्ति अतिशीघ्र संपर्क करें 👨🏻‍💻🧑🏻‍💻👩🏻‍💻

☎️ Phone : 0594-7350540 & 0594-7355059 📞 WLL Phone : +91 94129 17922 💼 Official Whatsapp : +91 96394 97030 📧 Official Email : info@swarvidrohtimes.in 📩 Alternate Email : swarvidrohtimes@gmail.com

*स्वर विद्रोह टाइम्स की न्यूज़ देखने के लिए लिंक पर क्लिक करे -*

*News Portal* : https://swarvidrohtimes.in/ & https://swarvidrohtimes.com/ 

*YouTube Channel* : https://youtube.com/channel/UC7gEfUA_lFFjHR6jmpvHQGA

*Koo* : https://www.kooapp.com/profile/swarvidrohtimes

*Facebook Profile* : https://www.facebook.com/profile.php?id=100076756535892

*Facebook Page* : https://www.facebook.com/swarvidrohtimes/

*Kutumb App* : https://kutumb.app/swar-vidroh-times

*Twitter* : https://twitter.com/SwarTimes

*Instagram* : https://www.instagram.com/swarvidroh/

 

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *