यूपी में झूठा मुकदमा दर्ज कराने वालों पर होगा ऐक्शन, सभी पुलिस अफसरों को DGP का निर्देश !
यूपी में झूठा मुकदमा दर्ज कराने वालों पर होगा ऐक्शन, सभी पुलिस अफसरों को DGP का निर्देश !

यूपी में झूठा मुकदमा दर्ज कराने वालों पर होगा ऐक्शन, सभी पुलिस अफसरों को DGP का निर्देश !

0 minutes, 32 seconds Read

उत्तर प्रदेश : लखनऊ

27 मार्च 2026 : यूपी में अब लोग किसी के खिलाफ झूठा मुकदमा दर्ज नहीं करवा सकेंगे । ऐसे लोगों के खिलाफ पुलिस खुद मुकदमा दर्ज करके सख्त कार्यवाही करेगी । DGP राजीव कृष्ण ने इस संबंध में प्रदेश के सभी पुलिस अफसरों को निर्देश जारी किए हैं । DGP ने निर्देश जारी करते हुए कहा हे कि अगर FIR में दर्ज बातें गलत मिलती हैं तो उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जाए । इस मामले में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी । मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, हाईकोर्ट ने पिछली 14 जनवरी को निर्देश दिया था कि विवेचना के बाद अगर गलत तथ्य दिए जाने का मामला जानकारी में आता है तो उसकी सूची तैयार करके गलत जानकारी देने वालों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया जाए । परिवार प्रस्तुत करने से पहले संबंधित के बयान ऑडियो और वीडियो के माध्यम से भी संकलित किए जाएं । पिछले दिनों हाईकोर्ट ने टिप्पणी करते हुए कहा था कि कई बार इस प्रकार के मामले भी आते हैं कि शिकायतकर्ता द्वारा बढ़ा-चढ़ाकर आरोप लगाए जाते हैं और विवेचना के बाद मामला कुछ और ही निकलता है।डीजीपी राजीव कृष्ण ने कहा कि प्रदेश में गोतस्करी रोकने के लिए पुलिस का अभियान जारी है । गिरोह बनाकर पशुओं की तस्करी करने वालों के विरुद्ध बड़ी कार्यवाही की गई, जिससे बहुत हद तक उनके गिरोह को तोड़ने का काम किया गया है । अपराधियों के विरुद्ध जीरो टालरेंस नीति के तहत कार्रवाई की जा रही है । उन्होंने कहा कि गोरक्षा या गोतस्करी के मामले को मुख्यमंत्री ने प्राथमिक पर रखा है । जो लोग ऑर्गेनाइज्ड रूप से गोतस्करी के अपराध में लिप्त हैं, उनके खिलाफ कड़ी कार्यवाही की गई है । बीते दिनों में जो भी उनके नेटवर्क हैं, उसे तोड़ा गया है । जो इसके पीछे शामिल हैं, उनके विरुद्ध भी कड़ी कार्यवाही की गई । उन्होंने कहा कि अपराधियों के विरुद्ध जीरो टालरेंस पर कार्यवाही करें । गौतस्कर पर पूरी तरह से अंकुश लगाएं । उनके चेन को तोड़ने का कार्य जरूर करें, जिससे पशु तस्करी पर रोक लगाई जा सके ।

स्टेट न्यूज़ हैड उत्तर प्रदेश कृष्ण कुमार गुप्ता की रिपोर्ट

*महत्वपूर्ण सूचना* 📢

*”स्वर विद्रोह टाइम्स”* का व्हाट्सएप पर अधिकृत चैनल उपलब्ध है, चैनल से जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक कर फॉलो करे –

https://whatsapp.com/channel/0029Va9Ll505q08WpNIJyB2G

*”भारत संरक्षण पार्टी (PIP)”* के WhatsApp ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक करे –*

https://chat.whatsapp.com/D7G2VrWYHin3abyqi0NsUM

*“स्वर विद्रोह टाइम्स”*

भारत का सबसे तेज उभरता हुआ न्यूज़ नेटवर्क देश के सभी राज्यों, जिला, नगर एवं ब्लॉक में रिपोर्टर की नियुक्ति कर रहा है ।

~ विज्ञापनों में 100% तक कमीशन / रिफण्ड ! 💰 ~ Super Fast Updation ⌛ ~ अधिकतम 7 कार्यदिवस में प्राप्त करे अपनी रिपोर्टर किट 🎤🗓️

इच्छुक व्यक्ति अतिशीघ्र संपर्क करें 👨🏻‍💻🧑🏻‍💻👩🏻‍💻

☎️ Phone : 0594-7350540 & 0594-7355059 📞 WLL Phone : +91 94129 17922 💼 Official Whatsapp : +91 96394 97030 📧 Official Email : info@swarvidrohtimes.in 📩 Alternate Email : swarvidrohtimes@gmail.com

*स्वर विद्रोह टाइम्स की न्यूज़ देखने के लिए लिंक पर क्लिक करे -*

*News Portal* : https://swarvidrohtimes.in/ & https://swarvidrohtimes.com/ 

*YouTube Channel* : https://youtube.com/channel/UC7gEfUA_lFFjHR6jmpvHQGA

*Koo* : https://www.kooapp.com/profile/swarvidrohtimes

*Facebook Profile* : https://www.facebook.com/profile.php?id=100076756535892

*Facebook Page* : https://www.facebook.com/swarvidrohtimes/

*Kutumb App* : https://kutumb.app/swar-vidroh-times

*Twitter* : https://twitter.com/SwarTimes

*Instagram* : https://www.instagram.com/swarvidroh/

 

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *