जल संरक्षण केवल एक जिम्मेदारी नहीं, बल्कि भविष्य की सुरक्षा है – मनीष जैन
उत्तर प्रदेश : सोनभद्र (अनपरा)
25 मार्च 2026 : हिंडालको इंडस्ट्रीज लिमिटेड के रेनुपावर डिवीजन, रेनुसागर के यूनिट हेड आर पी सिंह के मार्गदर्शन में पर्यावरण एवं जल संरक्षण टास्क फोर्स टीम के तत्वावधान में आवासीय परिसर में “जल संरक्षण जागरूकता अभियान 2026” के अंतर्गत एक जागरूकता रैली का आयोजन किया गया । कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि संचालन विभाग के हेड मनीष जैन ने किया । तत्पश्चात मुख्य अतिथि मनीष जैन ने अपने सम्बोधन में कहा कि जल संरक्षण केवल एक जिम्मेदारी नहीं, बल्कि भविष्य की सुरक्षा है । यदि हम आज से ही सजग नहीं हुए, तो आने वाली पीढ़ियों को गंभीर जल संकट का सामना करना पड़ सकता है । रैली का उद्देश्य लोगों को जल के महत्व एवं इसके संरक्षण के प्रति जागरूक करना था । आदित्य बिड़ला पब्लिक स्कूल रेनुसागर, आदित्य बिड़ला इण्टरमीडिएट कॉलेज रेनुसागर एवं रेनुपावर प्राथमिक पाठशाला विद्यालयों के छात्र – छात्राओ ने हाथों में जागरूकता संदेश लिखी तख्तियां लेकर “जल है तो कल है”, “पानी बचाओ, जीवन बचाओ” जैसे नारों के माध्यम से जल संरक्षण का संदेश दिया । रैली आवासीय परिसर के विभिन्न मार्गों से होते हुए निकली, जहां लोगों को जल के सीमित संसाधनों के संरक्षण एवं इसके समुचित उपयोग के लिए प्रेरित किया गया । टास्क फोर्स के सदस्यों ने दैनिक जीवन में जल बचत के सरल उपायों जैसे अनावश्यक जल बहाव रोकना, वर्षा जल संचयन अपनाना एवं जल के पुनः उपयोग के बारे में जानकारी दी । इस अवसर पर सभी से जल संरक्षण को अपने जीवन का अभिन्न हिस्सा बनाने एवं दूसरों को भी इसके प्रति जागरूक करने का आवाहन किया गया । कार्यक्रम का संचालन पर्यावरण विभाग के हेड कमलेश मौर्या ने किया । इस अवसर पर मेंटिनेंस हेड जगदीश पात्रा, कुमार हर्षवर्धन, ललित खुराना, विद्यालयों के प्रधानाचार्य ब्रजेश कुमार सिंह, सीमा दुबे, महिला एवं पुरुष स्टाफ तथा स्कूली बच्चे के अलावा सदानंद पांडेय सहित भारी संख्या में संस्थान के कर्मचारियों आदित्य बिड़ला के विद्यालयों के छात्र-छात्राएं एवं शिक्षकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया ।स्टेट न्यूज़ को-ऑर्डिनेटर उत्तर प्रदेश अश्विनी कुमार ठाकुर की रिपोर्ट

*महत्वपूर्ण सूचना* 📢
*”स्वर विद्रोह टाइम्स”* का व्हाट्सएप पर अधिकृत चैनल उपलब्ध है, चैनल से जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक कर फॉलो करे –
https://whatsapp.com/channel/0029Va9Ll505q08WpNIJyB2G
*”भारत संरक्षण पार्टी (PIP)”* के WhatsApp ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक करे –*
https://chat.whatsapp.com/D7G2VrWYHin3abyqi0NsUM

*“स्वर विद्रोह टाइम्स”*
भारत का सबसे तेज उभरता हुआ न्यूज़ नेटवर्क देश के सभी राज्यों, जिला, नगर एवं ब्लॉक में रिपोर्टर की नियुक्ति कर रहा है ।
~ विज्ञापनों में 100% तक कमीशन / रिफण्ड ! 💰 ~ Super Fast Updation ⌛ ~ अधिकतम 7 कार्यदिवस में प्राप्त करे अपनी रिपोर्टर किट 🎤🗓️
इच्छुक व्यक्ति अतिशीघ्र संपर्क करें 👨🏻💻🧑🏻💻👩🏻💻
☎️ Phone : 0594-7350540 & 0594-7355059 📞 WLL Phone : +91 94129 17922 💼 Official Whatsapp : +91 96394 97030 📧 Official Email : info@swarvidrohtimes.in 📩 Alternate Email : swarvidrohtimes@gmail.com
*स्वर विद्रोह टाइम्स की न्यूज़ देखने के लिए लिंक पर क्लिक करे -*
*News Portal* : https://swarvidrohtimes.in/ & https://swarvidrohtimes.com/
*YouTube Channel* : https://youtube.com/channel/UC7gEfUA_lFFjHR6jmpvHQGA
*Koo* : https://www.kooapp.com/profile/swarvidrohtimes
*Facebook Profile* : https://www.facebook.com/profile.php?id=100076756535892
*Facebook Page* : https://www.facebook.com/swarvidrohtimes/
*Kutumb App* : https://kutumb.app/swar-vidroh-times
*Twitter* : https://twitter.com/SwarTimes
*Instagram* : https://www.instagram.com/swarvidroh/


