मुख्यमंत्री के गृह जनपद गोरखपुर के सहजनवा सीएचसी में दलालों का आतंक, मरीजों की जेब पर दिनदहाड़े डाका !
मुख्यमंत्री के गृह जनपद गोरखपुर के सहजनवा सीएचसी में दलालों का आतंक, मरीजों की जेब पर दिनदहाड़े डाका !

मुख्यमंत्री के गृह जनपद गोरखपुर के सहजनवा सीएचसी में दलालों का आतंक, मरीजों की जेब पर दिनदहाड़े डाका !

0 minutes, 30 seconds Read

उत्तर प्रदेश : गोरखपुर (सहजनवा)

11 मार्च 2026 : मुख्यमंत्री के गृह जनपद गोरखपुर स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सहजनवा इन दिनों स्वास्थ्य सेवाओं के बजाय अस्पताल परिसर में सक्रिय दलालों के कारण चर्चा में है । सरकारी अस्पतालों की स्थापना गरीब और जरूरतमंद मरीजों को मुफ्त एवं सुलभ इलाज उपलब्ध कराने के उद्देश्य से की गई थी, लेकिन सहजनवा सीएचसी की जमीनी हकीकत इससे बिल्कुल अलग दिखाई दे रही है । अस्पताल परिसर में इन दिनों बाहरी व्यक्तियों का जमावड़ा लगा रहता है, जिन्हें स्थानीय भाषा में ‘तीरंदाज’ या दलाल कहा जा रहा है । ये लोग मरीजों की मदद के बहाने उनकी दवा की पर्ची अपने हाथ में लेकर उन्हें सरकारी मेडिकल स्टोर के बजाय बाहर की निजी दवा दुकानों से महंगी दवाएं खरीदने के लिए गुमराह करते हैं । सबसे गंभीर आरोप यह है कि यह पूरा खेल अस्पताल प्रशासन और कुछ डॉक्टरों की कथित मिलीभगत से चल रहा है । बताया जाता है कि हाल ही में सहजनवा विधायक ने इस अव्यवस्था पर कड़ी नाराजगी जताई थी । विधायक की शिकायत के बाद प्रशासन ने सक्रियता दिखाते हुए दो संदिग्ध व्यक्तियों के खिलाफ नोटिस चस्पा किया था और उन्हें अस्पताल परिसर में प्रवेश न करने की चेतावनी दी गई थी। लेकिन यह सख्ती कुछ ही दिनों में कागजों तक सिमट कर रह गई । अब एक बार फिर वही चेहरे अस्पताल परिसर में बेखौफ घूमते नजर आ रहे हैं और मरीजों को निजी दुकानों की ओर भेजने का सिलसिला जारी है । नोटिस के बावजूद इन बिचौलियों की सक्रियता अस्पताल प्रशासन की कार्यशैली पर गंभीर सवाल खड़े कर रही है । यदि जिला प्रशासन निष्पक्ष जांच कराए तो अस्पताल में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज से पूरा सच सामने आ सकता है । कौन व्यक्ति घंटों बिना इलाज के डॉक्टरों के केबिन के आसपास घूमता है और कौन मरीजों को बाहर की दुकानों की ओर भेज रहा है, इसकी सच्चाई कैमरों में कैद हो सकती है । सहजनवा की जनता का कहना है कि उनके स्वास्थ्य के साथ हो रहा यह खिलवाड़ तत्काल बंद होना चाहिए । जब तक इन दलालों पर कठोर कानूनी कार्यवाही नहीं होगी और संबंधित जिम्मेदारों की जवाबदेही तय नहीं होगी, तब तक शिकायतें और नोटिस केवल औपचारिकता बनकर रह जाएंगी । इस संबंध में सीएचसी सहजनवा के अधीक्षक ब्यास कुशवाहा ने बताया कि मामले की जांच कराकर उचित कार्यवाही की जाएगी ।

स्टेट न्यूज़ हैड उत्तर प्रदेश कृष्ण कुमार गुप्ता की रिपोर्ट

*महत्वपूर्ण सूचना* 📢

*”स्वर विद्रोह टाइम्स”* का व्हाट्सएप पर अधिकृत चैनल उपलब्ध है, चैनल से जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक कर फॉलो करे –

https://whatsapp.com/channel/0029Va9Ll505q08WpNIJyB2G

*”भारत संरक्षण पार्टी (PIP)”* के WhatsApp ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक करे –*

https://chat.whatsapp.com/D7G2VrWYHin3abyqi0NsUM

*“स्वर विद्रोह टाइम्स”*

भारत का सबसे तेज उभरता हुआ न्यूज़ नेटवर्क देश के सभी राज्यों, जिला, नगर एवं ब्लॉक में रिपोर्टर की नियुक्ति कर रहा है ।

~ विज्ञापनों में 100% तक कमीशन / रिफण्ड ! 💰 ~ Super Fast Updation ⌛ ~ अधिकतम 7 कार्यदिवस में प्राप्त करे अपनी रिपोर्टर किट 🎤🗓️

इच्छुक व्यक्ति अतिशीघ्र संपर्क करें 👨🏻‍💻🧑🏻‍💻👩🏻‍💻

☎️ Phone : 0594-7350540 & 0594-7355059 📞 WLL Phone : +91 94129 17922 💼 Official Whatsapp : +91 96394 97030 📧 Official Email : info@swarvidrohtimes.in 📩 Alternate Email : swarvidrohtimes@gmail.com

*स्वर विद्रोह टाइम्स की न्यूज़ देखने के लिए लिंक पर क्लिक करे -*

*News Portal* : https://swarvidrohtimes.in/ & https://swarvidrohtimes.com/ 

*YouTube Channel* : https://youtube.com/channel/UC7gEfUA_lFFjHR6jmpvHQGA

*Koo* : https://www.kooapp.com/profile/swarvidrohtimes

*Facebook Profile* : https://www.facebook.com/profile.php?id=100076756535892

*Facebook Page* : https://www.facebook.com/swarvidrohtimes/

*Kutumb App* : https://kutumb.app/swar-vidroh-times

*Twitter* : https://twitter.com/SwarTimes

*Instagram* : https://www.instagram.com/swarvidroh/

 

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *