अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर हिंडालको रेनुसागर सीएसआर में महिलाओं के सम्मान में भव्य कार्यक्रम !
अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर हिंडालको रेनुसागर सीएसआर में महिलाओं के सम्मान में भव्य कार्यक्रम !

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर हिंडालको रेनुसागर सीएसआर में महिलाओं के सम्मान में भव्य कार्यक्रम !

0 minutes, 33 seconds Read

महिलाएं देश की प्रगति की आधारशिला हैं – आशीष पांडेय

उत्तर प्रदेश : सोनभद्र (अनपरा)

09 मार्च 2026 : हिन्डाल्को इंडस्ट्रीज लिमिटेड रेनुपावर डिवीजन रेनुसागर के यूनिट हेड आर पी सिंह के मार्गदर्शन में ग्रामीण विकास विभाग रेनुसागर के तत्वावधान में दिशिता महिला मंडल रेनुसागर के कार्यालय परिसर में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर ग्रामीण महिलाओं के सम्मान में एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया । कार्यक्रम में मुख्य अतिथि हेड एचआर आशीष पांडेय ने अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर महिलाओं के सम्मान में अपने सम्बोधन में कहा कि महिलाएं समाज की शक्ति और प्रगति की आधारशिला हैं । अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस केवल एक उत्सव नहीं बल्कि महिलाओं के अधिकार, सम्मान और समानता के प्रति समाज की प्रतिबद्धता का प्रतीक है । उन्होंने कहा कि आज महिलाएं हर क्षेत्र में अपनी प्रतिभा और क्षमता का उत्कृष्ट प्रदर्शन कर रही हैं और देश के विकास में महत्वपूर्ण योगदान दे रही हैं । श्री पांडेय ने कहा कि किसी भी समाज की प्रगति का सही आकलन वहां की महिलाओं की स्थिति से किया जा सकता है । इसलिए महिलाओं की शिक्षा, स्वास्थ्य, आत्मनिर्भरता और सुरक्षा पर विशेष ध्यान देना आवश्यक है । उन्होंने महिलाओं से आह्वान किया कि वे आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ें और अपने अधिकारों एवं कर्तव्यों के प्रति सजग रहें । विशिष्ट अतिथि ईआर हेड मृदुल भारद्वाज ने हिन्डाल्को रेनुसागर सीएसआर द्वारा ग्रामीण क्षेत्र की महिलाओं के उत्थान, कौशल विकास और सामाजिक जागरूकता के लिए किए जा रहे प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार की पहल से महिलाओं को सशक्त बनने का अवसर मिलता है । इस अवसर पर उपस्थित अतिथियों ने महिलाओं के सामाजिक, आर्थिक एवं सांस्कृतिक योगदान की सराहना करते हुए कहा कि महिलाएं परिवार ही नहीं बल्कि समाज और राष्ट्र के विकास की भी मजबूत आधारशिला हैं । उन्होंने महिलाओं को आत्मनिर्भर बनने, शिक्षा एवं कौशल विकास को अपनाने तथा समाज में अपनी सशक्त भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए प्रेरित किया । कार्यक्रम के दौरान विभिन्न जागरूकता गतिविधियां, सांस्कृतिक प्रस्तुतियां एवं संवाद सत्र भी आयोजित किए गए, जिनमें महिलाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। साथ ही उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को सम्मानित भी किया गया । अंत में ग्रामीण विकास विभाग के प्रभारी संजीव श्रीवास्तव ने प्रतिभागियों के प्रति आभार व्यक्त किया तथा भविष्य में भी महिलाओं के सशक्तिकरण हेतु इस प्रकार के कार्यक्रम निरंतर आयोजित करने की बात कही गई । कार्यक्रम के अंत मे अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर महिलाओं के सम्मान में केक काटकर उत्साह के साथ सेलिब्रेट किया गया । तत्पश्चात ग्रामीण महिलाओं को मुख्य अतिथि, विशिष्ट अतिथि ने स्मृति चिन्ह देकर उनका उत्साह वर्धन किया ।

स्टेट न्यूज़ को-ऑर्डिनेटर उत्तर प्रदेश अश्विनी कुमार ठाकुर की रिपोर्ट

*महत्वपूर्ण सूचना* 📢

*”स्वर विद्रोह टाइम्स”* का व्हाट्सएप पर अधिकृत चैनल उपलब्ध है, चैनल से जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक कर फॉलो करे –

https://whatsapp.com/channel/0029Va9Ll505q08WpNIJyB2G

*”भारत संरक्षण पार्टी (PIP)”* के WhatsApp ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक करे –*

https://chat.whatsapp.com/D7G2VrWYHin3abyqi0NsUM

*“स्वर विद्रोह टाइम्स”*

भारत का सबसे तेज उभरता हुआ न्यूज़ नेटवर्क देश के सभी राज्यों, जिला, नगर एवं ब्लॉक में रिपोर्टर की नियुक्ति कर रहा है ।

~ विज्ञापनों में 100% तक कमीशन / रिफण्ड ! 💰 ~ Super Fast Updation ⌛ ~ अधिकतम 7 कार्यदिवस में प्राप्त करे अपनी रिपोर्टर किट 🎤🗓️

इच्छुक व्यक्ति अतिशीघ्र संपर्क करें 👨🏻‍💻🧑🏻‍💻👩🏻‍💻

☎️ Phone : 0594-7350540 & 0594-7355059 📞 WLL Phone : +91 94129 17922 💼 Official Whatsapp : +91 96394 97030 📧 Official Email : info@swarvidrohtimes.in 📩 Alternate Email : swarvidrohtimes@gmail.com

*स्वर विद्रोह टाइम्स की न्यूज़ देखने के लिए लिंक पर क्लिक करे -*

*News Portal* : https://swarvidrohtimes.in/ & https://swarvidrohtimes.com/ 

*YouTube Channel* : https://youtube.com/channel/UC7gEfUA_lFFjHR6jmpvHQGA

*Koo* : https://www.kooapp.com/profile/swarvidrohtimes

*Facebook Profile* : https://www.facebook.com/profile.php?id=100076756535892

*Facebook Page* : https://www.facebook.com/swarvidrohtimes/

*Kutumb App* : https://kutumb.app/swar-vidroh-times

*Twitter* : https://twitter.com/SwarTimes

*Instagram* : https://www.instagram.com/swarvidroh/

 

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *