नवागत SSP डॉ. कौस्तुभ ने संभाला अपना कार्यभार ! पटना के मूल निवासी, एमबीबीएस डॉक्टर से आईपीएस तक—गोल्ड व सिल्वर डीजीएस कमेंडेशन से सम्मानित अधिकारी !
नवागत SSP डॉ. कौस्तुभ ने संभाला अपना कार्यभार ! पटना के मूल निवासी, एमबीबीएस डॉक्टर से आईपीएस तक—गोल्ड व सिल्वर डीजीएस कमेंडेशन से सम्मानित अधिकारी !

नवागत SSP डॉ. कौस्तुभ ने संभाला अपना कार्यभार !

पटना के मूल निवासी, एमबीबीएस डॉक्टर से आईपीएस तक—गोल्ड व सिल्वर डीजीएस कमेंडेशन से सम्मानित अधिकारी !

उत्तर प्रदेश : गोरखपुर

07 फरवरी 2026 : गोरखपुर जनपद को नया कप्तान मिल गया । भारतीय पुलिस सेवा के तेजतर्रार 2015 बैच के अधिकारी डॉ. कौस्तुभ ने SSP के रूप में विधिवत कार्यभार ग्रहण कर लिया । ज्वाइनिंग आदेश कक्ष में उन्होंने एसपी सिटी अभिनव त्यागी से पदभार लिया । इस अवसर पर अधिकारियों व कर्मचारियों ने उनका स्वागत किया ।

पद संभालते ही नवागत SSP ने स्पष्ट संदेश दिया कि कानून-व्यवस्था से किसी प्रकार का समझौता नहीं होगा । अपराधियों के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाई जाएगी और आम जनता का विश्वास जीतना पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता होगी ।

डॉक्टर से IPS तक का सफर !

मूल रूप से बिहार की राजधानी पटना के निवासी डॉ. कौस्तुभ ने चिकित्सा क्षेत्र में उच्च शिक्षा प्राप्त कर एमबीबीएस की डिग्री हासिल की । इसके बाद सिविल सेवा परीक्षा उत्तीर्ण कर भारतीय पुलिस सेवा में आए । प्रशिक्षण काल से ही उनकी छवि अनुशासित, मेहनती और प्रोफेशनल अधिकारी की रही है ।

गोरखपुर से पुराना नाता !

डॉ. कौस्तुभ इससे पहले जुलाई 2019 में गोरखपुर में एसपी सिटी रह चुके हैं । उस दौरान अपराध नियंत्रण, ट्रैफिक व्यवस्था, महिला सुरक्षा और संगठित अपराध के खिलाफ उनके अभियानों ने खास पहचान बनाई । उनके कार्यकाल को आज भी सख्त और सक्रिय पुलिसिंग के रूप में याद किया जाता है ।

कई जिलों का अनुभव !

गोरखपुर के बाद वे महाराजगंज, अंबेडकरनगर और जौनपुर में पुलिस अधीक्षक रहे । सीमावर्ती और संवेदनशील जिलों में काम करने का उन्हें व्यापक अनुभव है । वाराणसी और सोनभद्र में भी उन्होंने महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभाईं ।

सम्मान और उपलब्धियां !

उत्कृष्ट सेवाओं के लिए डॉ. कौस्तुभ को वर्ष 2021 में डीजीएस कमेंडेशन डिस्क (सिल्वर) तथा वर्ष 2023 में डीजीएस कमेंडेशन डिस्क (गोल्ड) से सम्मानित किया जा चुका है ।

मंदिर दर्शन व पुलिस लाइन निरीक्षण !

कार्यभार ग्रहण करने से पहले वे सर्किट हाउस से गोरखनाथ मंदिर पहुंचे और दर्शन-पूजन किया । इसके बाद पुलिस लाइन स्थित राधा-कृष्ण मंदिर में मत्था टेका । पुलिस लाइन में वर्दी स्टोर व निर्माण कार्यों का निरीक्षण किया ।

निरीक्षण के दौरान बिना कार्य घूम रहे कुछ पुलिसकर्मियों को उन्होंने सख्त हिदायत दी कि अनुशासन से कोई समझौता नहीं होगा । सभी अपने दायित्वों का ठीक से निर्वहन करें ।
उन्होंने आवास, वर्दी, शस्त्र समेत विभिन्न शाखाओं के प्रभारियों से मुलाकात कर व्यवस्थाओं की जानकारी ली ।

प्लास्टिक बोतलों पर लगाई रोक !

नवागत SSP ने निर्देश दिया कि पुलिस लाइन व कार्यालयों में प्लास्टिक की बोतलों का प्रयोग बंद रहेगा । पानी कांच के गिलास में ही दिया जाएगा ।
ज्वाइनिंग के दौरान एसपी सिटी अभिनव त्यागी, सहायक पुलिस अधीक्षक / सीओ लाइन अरुण कुमार एस सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे ।

तहसील ब्यूरो चीफ कैम्पियरगंज दुष्यंत लाल श्रीवास्तव की रिपोर्ट

*महत्वपूर्ण सूचना* 📢

*”स्वर विद्रोह टाइम्स”* का व्हाट्सएप पर अधिकृत चैनल उपलब्ध है, चैनल से जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक कर फॉलो करे –

https://whatsapp.com/channel/0029Va9Ll505q08WpNIJyB2G

*”भारत संरक्षण पार्टी (PIP)”* के WhatsApp ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक करे –*

https://chat.whatsapp.com/D7G2VrWYHin3abyqi0NsUM

*“स्वर विद्रोह टाइम्स”*

भारत का सबसे तेज उभरता हुआ न्यूज़ नेटवर्क देश के सभी राज्यों, जिला, नगर एवं ब्लॉक में रिपोर्टर की नियुक्ति कर रहा है ।

~ विज्ञापनों में 100% तक कमीशन / रिफण्ड ! 💰 ~ Super Fast Updation ⌛ ~ अधिकतम 7 कार्यदिवस में प्राप्त करे अपनी रिपोर्टर किट 🎤🗓️

इच्छुक व्यक्ति अतिशीघ्र संपर्क करें 👨🏻‍💻🧑🏻‍💻👩🏻‍💻

☎️ Phone : 0594-7350540 & 0594-7355059 📞 WLL Phone : +91 94129 17922 💼 Official Whatsapp : +91 96394 97030 📧 Official Email : info@swarvidrohtimes.in 📩 Alternate Email : swarvidrohtimes@gmail.com

*स्वर विद्रोह टाइम्स की न्यूज़ देखने के लिए लिंक पर क्लिक करे -*

*News Portal* : https://swarvidrohtimes.in/ & https://swarvidrohtimes.com/ 

*YouTube Channel* : https://youtube.com/channel/UC7gEfUA_lFFjHR6jmpvHQGA

*Koo* : https://www.kooapp.com/profile/swarvidrohtimes

*Facebook Profile* : https://www.facebook.com/profile.php?id=100076756535892

*Facebook Page* : https://www.facebook.com/swarvidrohtimes/

*Kutumb App* : https://kutumb.app/swar-vidroh-times

*Twitter* : https://twitter.com/SwarTimes

*Instagram* : https://www.instagram.com/swarvidroh/

 

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *